Sunday, 01 Nov 2026 | 01:32 PM

Trending :

Korean Skin पाने की चाह? बस सुबह-शाम करें ये छोटा सा काम, इस खास पानी से स्किन होगी टाइट, साफ और दमकती

ask search icon

Last Updated:

आज हर कोई साफ और दमकती त्वचा चाहता है, लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट अक्सर नाकाफी साबित होते हैं. ऐसे में चावल का पानी एक आसान और प्राकृतिक उपाय के रूप में सामने आता है. विटामिन B, E और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह घरेलू नुस्खा त्वचा को पोषण देता है, साफ करता है और प्राकृतिक चमक लौटाता है.

आज के समय में हर कोई साफ और चमकदार त्वचा चाहता है. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है. ऐसे में घरेलू उपाय एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आते हैं. इन्हीं में से एक है चावल का पानी, जिसे त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा की रंगत सुधरती है और प्राकृतिक चमक लौट आती है.

LOCAL 18

दरअसल, रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एम ए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि चावल के पानी में विटामिन B, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं. यह त्वचा को साफ करता है और जमा गंदगी को हटाने का काम करता है. साथ ही चावल का पानी त्वचा को टाइट करने में भी मददगार होता है, जिससे चेहरे पर कसाव आता है और झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है.

LOCAL 18

चावल का पानी तैयार करना बेहद आसान है. इसके लिए आधा कप चावल लें और उसे साफ पानी से हल्का धो लें. इसके बाद एक कटोरी पानी में चावल को 20 से 30 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें. जब पानी हल्का सफेद हो जाए, तो उसे छानकर अलग कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

यही पानी त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहें तो इसे फ्रिज में रखकर एक-दो दिन तक उपयोग किया जा सकता है. इस्तेमाल करने के लिए सुबह और शाम कॉटन की मदद से चावल के पानी को चेहरे पर लगाएं या सीधे इससे चेहरा धो लें. इसे 10 मिनट तक त्वचा पर रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. नियमित उपयोग से त्वचा धीरे-धीरे साफ, मुलायम और चमकदार बनने लगती है.

LOCAL 18

अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि चावल का पानी ऑयली स्किन वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है. यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करता है. वहीं, ड्राई स्किन वालों के लिए यह त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है.

LOCAL 18

हालांकि, जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. इस तरह बिना किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट के सिर्फ चावल के पानी से ही आप अपने चेहरे पर प्राकृतिक निखार ला सकते हैं. नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ, साफ और दमकती नजर आएगी.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 31, 2026/
3:47 pm

Best Time To Bath: सुबह की ठंडी हवा, आधी खुली आंखें और बाथरूम से आती पानी की आवाज-हममें से ज्यादातर...

श्योपुर में डॉ. अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा:भाजपा-कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों में किया बाबा साहेब को नमन

April 14, 2026/
3:02 pm

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को श्योपुर जिले में उत्साह और सामाजिक समरसता के...

Yami Gautam & Aditya Dhar Shift To Himachal Heritage Home

October 4, 2026/
5:27 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप...

विदिशा में गेहूं उपार्जन पर कांग्रेस का प्रदर्शन:रैली निकालकर उठाई किसानों की आवाज; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

April 21, 2026/
7:14 pm

विदिशा जिले में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Korean Skin पाने की चाह? बस सुबह-शाम करें ये छोटा सा काम, इस खास पानी से स्किन होगी टाइट, साफ और दमकती

ask search icon

Last Updated:

आज हर कोई साफ और दमकती त्वचा चाहता है, लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट अक्सर नाकाफी साबित होते हैं. ऐसे में चावल का पानी एक आसान और प्राकृतिक उपाय के रूप में सामने आता है. विटामिन B, E और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह घरेलू नुस्खा त्वचा को पोषण देता है, साफ करता है और प्राकृतिक चमक लौटाता है.

आज के समय में हर कोई साफ और चमकदार त्वचा चाहता है. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है. ऐसे में घरेलू उपाय एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आते हैं. इन्हीं में से एक है चावल का पानी, जिसे त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा की रंगत सुधरती है और प्राकृतिक चमक लौट आती है.

LOCAL 18

दरअसल, रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एम ए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि चावल के पानी में विटामिन B, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं. यह त्वचा को साफ करता है और जमा गंदगी को हटाने का काम करता है. साथ ही चावल का पानी त्वचा को टाइट करने में भी मददगार होता है, जिससे चेहरे पर कसाव आता है और झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है.

LOCAL 18

चावल का पानी तैयार करना बेहद आसान है. इसके लिए आधा कप चावल लें और उसे साफ पानी से हल्का धो लें. इसके बाद एक कटोरी पानी में चावल को 20 से 30 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें. जब पानी हल्का सफेद हो जाए, तो उसे छानकर अलग कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

यही पानी त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहें तो इसे फ्रिज में रखकर एक-दो दिन तक उपयोग किया जा सकता है. इस्तेमाल करने के लिए सुबह और शाम कॉटन की मदद से चावल के पानी को चेहरे पर लगाएं या सीधे इससे चेहरा धो लें. इसे 10 मिनट तक त्वचा पर रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. नियमित उपयोग से त्वचा धीरे-धीरे साफ, मुलायम और चमकदार बनने लगती है.

LOCAL 18

अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि चावल का पानी ऑयली स्किन वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है. यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करता है. वहीं, ड्राई स्किन वालों के लिए यह त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है.

LOCAL 18

हालांकि, जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. इस तरह बिना किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट के सिर्फ चावल के पानी से ही आप अपने चेहरे पर प्राकृतिक निखार ला सकते हैं. नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ, साफ और दमकती नजर आएगी.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket