Sunday, 06 Sep 2026 | 11:27 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

Breast Cancer Cases Rise in Young Women; ABSI MIDCON 2026 Experts Raise Concerns

देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार हर 24 में से एक महिला को जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा है और हर वर्ष दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजनक तथ्य यह है कि लगभग आधे मरीज गंभीर स्टेज में अस्पताल

.

यह बात एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) की मिड टर्म कॉन्फ्रेंस ‘मिडकॉन-2026’ के पहले दिन एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. डी.जी. विजय ने कही। उन्होंने बताया कि रिसर्च और दवाइयों में निरंतर सुधार हो रहा है। अब कई मामलों में पूरा ब्रेस्ट हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि टार्गेटेड सर्जरी और आधुनिक तकनीकों से ब्रेस्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉस्मेटिक सर्जरी और फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन तकनीक के जरिए कम उम्र की महिलाएं इलाज के बाद मातृत्व का सुख भी पा सकती हैं।

आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. मनीष कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तीसरी और चौथी स्टेज में डॉक्टर के पास पहुंचती हैं। वैज्ञानिक समिति के प्रमुख डॉ. दिलीप आचार्य ने बताया कि नई दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु और जयपुर सहित कई शहरों से मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जन और स्त्री रोग एक्सपर्टस भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

पद्मश्री जनक पलटा मैकगिलिगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कैंसर को लेकर सामाजिक दूरी और गलत धारणाएं मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं एक कैंसर पीड़ित सर्वाइवर रही हूं। चार दशक पहले इलाज को लेकर काफी चुनौतियां थी। इसके साथ ही अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि अभी कैंसर के क्षेत्र में काफी अच्छे काम हो रहे हैं।

कीटनाशक, प्लास्टिक और अल्ट्रा प्रोसेस फूड पर चिंता

दिल्ली से आई ब्रेस्ट सर्जरी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रो. नवनीत कौर ने कहा कि पिछले तीन दशकों में जागरूकता बढ़ी है और अब मरीज जल्दी जांच के लिए आ रहे हैं। हालांकि, चिंता की बात यह है कि 30 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आने लगे हैं।

उन्होंने विकसित देशों में कीटनाशकों, प्लास्टिक और अल्ट्रा प्रोसेस फूड पर नियंत्रण के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकासशील देशों को भी पर्यावरणीय कारकों पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स:BSF और ITBP में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी

May 7, 2026/
5:24 am

ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’...

छिंदवाड़ा में मंडप में हाई-वोल्टेज ड्रामा:दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात खाली हाथ लौटी

April 30, 2026/
12:23 am

छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने भरे मंडप में दूल्हे की जगह अपने प्रेमी...

गुलाब का फूल

May 4, 2026/
9:22 pm

Last Updated:May 04, 2026, 21:22 IST Rose flower benefits : गुलाब सिर्फ खूबसूरत फूल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी...

चीन आबादी बढ़ाने के लिए ‎ले रहा आईवीएफ का सहारा‎:इनफर्टिलिटी 18 प्रतिशत, इससे IVF कराने वालों की संख्या बढ़कर 11 लाख हुई

March 7, 2026/
1:56 pm

चीनी जोड़े पुरानी पीढ़ियों के मुकाबले ‎‎अधिक उम्र में शादी कर रहे हैं। यह ‎‎इनफर्टिलिटी की समस्या अधिक बढ़ने‎ का...

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ₹100 करोड़ कमाए:प्री-सेल्स में 200 करोड़ की टिकट बिक सकती हैं; 19 मार्च को रिलीज

March 16, 2026/
12:38 pm

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने...

अपने ही विभाग को खोखला कर रहा था एकाउंटेंट:शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला,सैलरी के नाम पर निकाल लिए 1 करोड़ 11 लाख;14 पर एफआईआर दर्ज

March 21, 2026/
12:20 am

जबलपुर में शिक्षा विभाग के पनागर विकासखंड में पदस्थ एकाउंटेंट ने शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर ना सिर्फ...

IPBL शुरू, बैडमिंटन में एंटरटेनमेंट और स्टार्स का संगम:टीवी स्टार्स बनीं टीम ओनर, युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच, मुकाबले होंगे रोमांचक और ग्लैमरस

April 4, 2026/
2:09 pm

स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम लेकर इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग (IPBL) सुर्खियों में है। इस लीग की सबसे खास...

राजनीति

Breast Cancer Cases Rise in Young Women; ABSI MIDCON 2026 Experts Raise Concerns

Breast Cancer Cases Rise in Young Women; ABSI MIDCON 2026 Experts Raise Concerns

देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार हर 24 में से एक महिला को जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा है और हर वर्ष दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजनक तथ्य यह है कि लगभग आधे मरीज गंभीर स्टेज में अस्पताल

.

यह बात एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) की मिड टर्म कॉन्फ्रेंस ‘मिडकॉन-2026’ के पहले दिन एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. डी.जी. विजय ने कही। उन्होंने बताया कि रिसर्च और दवाइयों में निरंतर सुधार हो रहा है। अब कई मामलों में पूरा ब्रेस्ट हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि टार्गेटेड सर्जरी और आधुनिक तकनीकों से ब्रेस्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉस्मेटिक सर्जरी और फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन तकनीक के जरिए कम उम्र की महिलाएं इलाज के बाद मातृत्व का सुख भी पा सकती हैं।

आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. मनीष कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तीसरी और चौथी स्टेज में डॉक्टर के पास पहुंचती हैं। वैज्ञानिक समिति के प्रमुख डॉ. दिलीप आचार्य ने बताया कि नई दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु और जयपुर सहित कई शहरों से मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जन और स्त्री रोग एक्सपर्टस भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

पद्मश्री जनक पलटा मैकगिलिगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कैंसर को लेकर सामाजिक दूरी और गलत धारणाएं मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं एक कैंसर पीड़ित सर्वाइवर रही हूं। चार दशक पहले इलाज को लेकर काफी चुनौतियां थी। इसके साथ ही अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि अभी कैंसर के क्षेत्र में काफी अच्छे काम हो रहे हैं।

कीटनाशक, प्लास्टिक और अल्ट्रा प्रोसेस फूड पर चिंता

दिल्ली से आई ब्रेस्ट सर्जरी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रो. नवनीत कौर ने कहा कि पिछले तीन दशकों में जागरूकता बढ़ी है और अब मरीज जल्दी जांच के लिए आ रहे हैं। हालांकि, चिंता की बात यह है कि 30 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आने लगे हैं।

उन्होंने विकसित देशों में कीटनाशकों, प्लास्टिक और अल्ट्रा प्रोसेस फूड पर नियंत्रण के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकासशील देशों को भी पर्यावरणीय कारकों पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket