Saturday, 14 Nov 2026 | 05:50 AM

Trending :

अर्जुन रामपाल के 'भारत माता की जय' नारे पर विवाद:लेखिका ने आर्टिकल में उठाए सावाल; गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में विलेन बने एक्टर अर्जुन रामपाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने पर लेखिका शोभा डे ने उनकी आलोचना की है। इस पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शोभा डे के लेख को ‘शर्मनाक’ बताया है। दरअसल लेखिका शोभा डे ने एक लेख में लिखा कि ‘अर्जुन रामपाल का भारत माता की जय कहना बॉलीवुड दर्शकों के लिए क्यों चिंता का विषय होना चाहिए।’ शोभा डे ने अपने लेख में तर्क दिया है कि बॉलीवुड में इस तरह के नारों का इस्तेमाल अब ‘स्वाभाविक’ दिखने के लिए राजनीतिक दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। उन्होंने इसे स्टार्स के बदलते राजनीतिक रुख और भविष्य के बॉलीवुड के लिए एक चिंताजनक संकेत बताया है। गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक शोभा डे के लेख पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस तरह की बातें करना शर्मनाक है। गैब्रिएला ने अर्जुन का बचाव करते हुए कहा कि उनके अभिनय और मेहनत को राजनीति से जोड़ना गलत है। गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ भी की और इसे अपनी अब तक की सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्म बताया। उन्होंने अर्जुन की लगन और आदित्य धर के निर्देशन को मास्टरपीस कहा है।
26/11 के खौफनाक अनुभव से जुड़ा है नारा अवॉर्ड फंक्शन में अर्जुन ने बताया कि उनके लिए यह नारा सिर्फ एक औपचारिकता नहीं था। साल 2008 के 26/11 हमलों के दौरान अर्जुन खुद ताज होटल में मौजूद थे और अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी आंखों से वो भयावह मंजर देखा था। अर्जुन ने कहा, “धुरंधर फिल्म में काम करना मेरे लिए एक निजी बदला लेने जैसा था। 26/11 की सुबह जब मैं घर लौट रहा था, तो मुझे रास्ते में कई बार रुककर उल्टियां हुई थीं। आदित्य धर ने जब मुझे सीन सुनाया, तो मुझे लगा कि मैं इसके जरिए अपना बदला लूंगा।” ISI एजेंट का रोल कर रो पड़े थे अर्जुन आदित्य धर की इस जासूसी थ्रिलर में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जो एक क्रूर पाकिस्तानी ISI एजेंट है। फिल्म के एक सीन में अर्जुन का किरदार होटल में आतंकवादियों के संपर्क में रहकर जश्न मनाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चुनौतीपूर्ण और नकारात्मक सीन की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन खुद सेट पर रो पड़े थे। वहीं फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का किरदार मेजर इकबाल से अपना बदला पूरा करता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एनजीटी में पेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से खुलासा:मप्र में 1640 अस्पताल-लैब बिना अनुमति... इनमें 530 ग्वालियर में संचालित, भोपाल-जबलपुर में 0

April 12, 2026/
6:06 am

मध्य प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना संचालित अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब की संख्या 1640 है।...

पतंजलि ग्रुप खरीदेगा मैग्मा जनरल इंश्योरेंस कंपनी:IRDAI से मंजूरी मिली, मार्च 2025 में हुई थी डील; 3 महीने में पूरी होगी प्रोसेस

July 30, 2026/
11:55 am

पतंजलि आयुर्वेद को मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बीमा नियामक IRDAI से मंजूरी मिल गई है। कंपनी...

कंगना से जुड़े सवाल पर भड़कीं तापसी पन्नू:मीडिया से बोलीं- आप सवाल पूछना बंद करेंगे, तभी विवाद खत्म होगा; कंगना ने 'सस्ती कॉपी' कहा था

August 26, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू कंगना रनोट से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर भड़क गईं। हाल ही में कंगना ने सोशल...

हिमाचल में ‘एक महिला MLA’ बोलकर फंसी कंगना:सोशल मीडिया में हो रहीं ट्रोल; सांसद की बौद्धिक क्षमता पर सवाल उठा रहे यूजर्स

April 18, 2026/
2:59 pm

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। इस...

Irans Khamenei Funeral Mashhad | 20 Million Expected

June 3, 2026/
2:16 pm

तेहरान8 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के लगभग चार महीने बाद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अर्जुन रामपाल के 'भारत माता की जय' नारे पर विवाद:लेखिका ने आर्टिकल में उठाए सावाल; गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक

अर्जुन रामपाल के 'भारत माता की जय' नारे पर विवाद:लेखिका ने आर्टिकल में उठाए सावाल; गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में विलेन बने एक्टर अर्जुन रामपाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने पर लेखिका शोभा डे ने उनकी आलोचना की है। इस पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शोभा डे के लेख को ‘शर्मनाक’ बताया है। दरअसल लेखिका शोभा डे ने एक लेख में लिखा कि ‘अर्जुन रामपाल का भारत माता की जय कहना बॉलीवुड दर्शकों के लिए क्यों चिंता का विषय होना चाहिए।’ शोभा डे ने अपने लेख में तर्क दिया है कि बॉलीवुड में इस तरह के नारों का इस्तेमाल अब ‘स्वाभाविक’ दिखने के लिए राजनीतिक दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। उन्होंने इसे स्टार्स के बदलते राजनीतिक रुख और भविष्य के बॉलीवुड के लिए एक चिंताजनक संकेत बताया है। गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक शोभा डे के लेख पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस तरह की बातें करना शर्मनाक है। गैब्रिएला ने अर्जुन का बचाव करते हुए कहा कि उनके अभिनय और मेहनत को राजनीति से जोड़ना गलत है। गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ भी की और इसे अपनी अब तक की सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्म बताया। उन्होंने अर्जुन की लगन और आदित्य धर के निर्देशन को मास्टरपीस कहा है।
26/11 के खौफनाक अनुभव से जुड़ा है नारा अवॉर्ड फंक्शन में अर्जुन ने बताया कि उनके लिए यह नारा सिर्फ एक औपचारिकता नहीं था। साल 2008 के 26/11 हमलों के दौरान अर्जुन खुद ताज होटल में मौजूद थे और अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी आंखों से वो भयावह मंजर देखा था। अर्जुन ने कहा, “धुरंधर फिल्म में काम करना मेरे लिए एक निजी बदला लेने जैसा था। 26/11 की सुबह जब मैं घर लौट रहा था, तो मुझे रास्ते में कई बार रुककर उल्टियां हुई थीं। आदित्य धर ने जब मुझे सीन सुनाया, तो मुझे लगा कि मैं इसके जरिए अपना बदला लूंगा।” ISI एजेंट का रोल कर रो पड़े थे अर्जुन आदित्य धर की इस जासूसी थ्रिलर में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जो एक क्रूर पाकिस्तानी ISI एजेंट है। फिल्म के एक सीन में अर्जुन का किरदार होटल में आतंकवादियों के संपर्क में रहकर जश्न मनाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चुनौतीपूर्ण और नकारात्मक सीन की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन खुद सेट पर रो पड़े थे। वहीं फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का किरदार मेजर इकबाल से अपना बदला पूरा करता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket