Monday, 14 Sep 2026 | 03:46 PM

Trending :

ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए 2 दिन पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 विमान पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद Sohail Khan Ganpati Puja | Salman Khan Arpita Alvira Visit Mumbai
EXCLUSIVE

Shane Warnes Family May Get ₹460 Cr from 2008 IPL Win

राजस्थान रॉयल्स से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के परिवार को 450 से 460 करोड़ रुपए मिल सकते है। यह फायदा वॉर्न के उस फैसले की वजह से हो सकता है, जो उन्होंने करीब 20 साल पहले टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते समय लिया था।

.

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने स्पिनर शेन वार्न को टीम का कप्तान बनाया था। उस समय उन्हें सिर्फ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट संचालन से जुड़े कई फैसलों की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

इसी दौरान वॉर्न ने अपनी सैलरी के साथ फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसे टीम मैनेजमेंट ने स्वीकार कर लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। 4 मार्च 2022 को शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन (2008) राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। IPL ट्रॉफी के साथ शेन वॉर्न। फाइल फोटो।

डील से शेन वॉर्न के परिवार को होगा बड़ा फायदा

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते के तहत वॉर्न को हर सीजन खेलने के बदले करीब 6.57 लाख डॉलर की सैलरी के साथ 0.75 प्रतिशत टीम की हिस्सेदारी दी गई। वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए चार सीजन तक खेला, जिसके बाद उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 3 प्रतिशत तक पहुंच गई।

वहीं, अब जब राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 1.63 अरब डॉलर यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपए में खरीद लिया है, तो इस डील के बाद फ्रेंचाइजी की वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। इसी के साथ वॉर्न की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत भी करीब 460 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गई है, जो अब उनके परिवार को मिलेगी।

जयपुर के SMS स्टेडियम में शेन वॉर्न। 4 मार्च 2022 ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

परिवार को मिल सकता है शेयर बेचने का मौका

बता दें कि वॉर्न सिर्फ एक बेहतरीन स्पिनर ही नहीं बल्कि, एक शानदार कप्तान भी थे। उन्होंने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए चार सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने 55 मैचों में 57 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे यादगार सीजन 2008 रहा, जब उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था।

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी दिलचस्प रही है। साल 2008 में इस फ्रेंचाइजी को मनोज बदाले की अगुवाई वाले निवेश समूह ने लगभग 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अब करीब 2 दशक बाद इसकी वैल्यू कई गुना बढ़कर 1.63 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, वॉर्न के परिवार को अपने शेयर बेचने का मौका आईपीएल 2026 सीजन के बाद मिल सकता है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी जरूरी होगी।

———

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए..

राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 15,289 करोड़ में हुआ सौदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। पढ़ें पूरी खबर

2. वॉर्न ने पहले ही IPL में राजस्थान को बनाया रॉयल्स:फंडा बताया- 2 घंटे प्रैक्टिस करो, लेकिन ऐसी करो जैसे 7 घंटे की हो; क्वालिटी पर करते थे यकीन

‘जीत को सिर पर नहीं चढ़ाओ, हार पर ज्यादा निराश भी न हो’ ऐसा कहने वाला स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बुरहानपुर में तीन ईदगाहों पर अदा हुई ईद की नमाज:रोजों के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद और बांटी सिवैयां; सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी

March 21, 2026/
2:32 pm

बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर की तीन प्रमुख ईदगाहों...

2 बार की चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, ग्रुप-एच में टॉप किया; बेल्जियम और फ्रांस भी जीते

June 27, 2026/
11:24 am

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से बाहर हो गई है। उसे शनिवार को...

चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही:वित्त वर्ष-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, फरवरी में सरकार ने यह अनुमान 7.6% बताया था

June 5, 2026/
4:24 pm

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में GDP ग्रोथ 7.8% रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 5 जून...

Akanksha Chamola Lock Upp Divorce Reveal

July 1, 2026/
8:08 pm

13 मिनट पहले कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में तलाक के एलान...

ask search icon

April 4, 2026/
2:48 pm

Last Updated:April 04, 2026, 14:48 IST दाग-धब्बे, टैनिंग और डार्क सर्कल्स अक्सर हमारी स्किन की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं....

Owaisi Slams Modis Israel Love

February 27, 2026/
8:16 pm

विजयवाड़ा1 घंटे पहले कॉपी लिंक AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवेसी ने हैदराबाद में मस्जिद-ए-चौक पर एक सभा को संबोधित किया। ऑल...

श्रीलंका ने 549 रनों पर पहली पारी घोषित की:वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत पकड़; इंडिज का स्कोर 58|1

July 5, 2026/
7:30 am

वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने पहली पारी 9 विकेट...

धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वाले पर भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता:यूजर से शमा मोहम्मद बोलीं- फिल्म में मुसलमानों को गलत नहीं दिखाया; पाकिस्तान की नागरिकता ले सकते हो

May 8, 2026/
3:51 pm

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर फिल्म धुरंधर की तारीफ करते हुए एक पोस्ट की।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Shane Warnes Family May Get ₹460 Cr from 2008 IPL Win

Shane Warnes Family May Get ₹460 Cr from 2008 IPL Win

राजस्थान रॉयल्स से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के परिवार को 450 से 460 करोड़ रुपए मिल सकते है। यह फायदा वॉर्न के उस फैसले की वजह से हो सकता है, जो उन्होंने करीब 20 साल पहले टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते समय लिया था।

.

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने स्पिनर शेन वार्न को टीम का कप्तान बनाया था। उस समय उन्हें सिर्फ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट संचालन से जुड़े कई फैसलों की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

इसी दौरान वॉर्न ने अपनी सैलरी के साथ फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसे टीम मैनेजमेंट ने स्वीकार कर लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। 4 मार्च 2022 को शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन (2008) राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। IPL ट्रॉफी के साथ शेन वॉर्न। फाइल फोटो।

डील से शेन वॉर्न के परिवार को होगा बड़ा फायदा

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते के तहत वॉर्न को हर सीजन खेलने के बदले करीब 6.57 लाख डॉलर की सैलरी के साथ 0.75 प्रतिशत टीम की हिस्सेदारी दी गई। वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए चार सीजन तक खेला, जिसके बाद उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 3 प्रतिशत तक पहुंच गई।

वहीं, अब जब राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 1.63 अरब डॉलर यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपए में खरीद लिया है, तो इस डील के बाद फ्रेंचाइजी की वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। इसी के साथ वॉर्न की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत भी करीब 460 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गई है, जो अब उनके परिवार को मिलेगी।

जयपुर के SMS स्टेडियम में शेन वॉर्न। 4 मार्च 2022 ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

जयपुर के SMS स्टेडियम में शेन वॉर्न। 4 मार्च 2022 ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

परिवार को मिल सकता है शेयर बेचने का मौका

बता दें कि वॉर्न सिर्फ एक बेहतरीन स्पिनर ही नहीं बल्कि, एक शानदार कप्तान भी थे। उन्होंने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए चार सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने 55 मैचों में 57 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे यादगार सीजन 2008 रहा, जब उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था।

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी दिलचस्प रही है। साल 2008 में इस फ्रेंचाइजी को मनोज बदाले की अगुवाई वाले निवेश समूह ने लगभग 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अब करीब 2 दशक बाद इसकी वैल्यू कई गुना बढ़कर 1.63 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, वॉर्न के परिवार को अपने शेयर बेचने का मौका आईपीएल 2026 सीजन के बाद मिल सकता है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी जरूरी होगी।

———

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए..

राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 15,289 करोड़ में हुआ सौदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। पढ़ें पूरी खबर

2. वॉर्न ने पहले ही IPL में राजस्थान को बनाया रॉयल्स:फंडा बताया- 2 घंटे प्रैक्टिस करो, लेकिन ऐसी करो जैसे 7 घंटे की हो; क्वालिटी पर करते थे यकीन

‘जीत को सिर पर नहीं चढ़ाओ, हार पर ज्यादा निराश भी न हो’ ऐसा कहने वाला स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket