Sunday, 02 Aug 2026 | 06:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Mumbai Sikh Group Complaint Against Ranveer Singh Poster Controversy

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ कमा चुकी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के मेकर्स और रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस कंप्लेन की गई है। मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म के मेकर्स और लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

सिख्स इन महाराष्ट्र’ नामक संगठन ने मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दी है। संगठन का कहना है कि फिल्म के एक पोस्टर में सिख मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया है।

सिख प्रतीकों के साथ सिगरेट पर आपत्ति

संगठन के मुताबिक, फिल्म के एक पोस्टर में रणवीर सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और हाथ में कड़ा पहने दिखाया गया है, जो सिख धर्म के बेहद पवित्र प्रतीक हैं। इसी लुक में एक्टर को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है। संगठन का कहना है कि इस चित्रण से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह शिकायत 17 मार्च को मिली थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। संगठन ने अपनी शिकायत में फिल्म के निर्देशक, प्रोड्यूसर और रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आर. माधवन पर भी लग चुके आरोप

इससे पहले आर. माधवन पर फिल्म में गुरु गोविंद सिंह जी के ‘दशम ग्रंथ’ की लाइनें बोलते वक्त सिगरेट पीने का आरोप लग चुका है। हालांकि विवाद को बढ़ता देख माधवन इस पर माफी मांग चुके हैं। माधवन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था, मैं साफ करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह गलतफहमी है।

डायरेक्टर आदित्य धर इन चीजों का बहुत ध्यान रखते हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे साफ निर्देश दिया था कि ये पवित्र लाइनें बोलने से पहले सिगरेट बुझा देनी है और स्क्रीन पर धुआं भी नहीं दिखना चाहिए। मैंने ऐसा ही किया था। डायलॉग बोलते वक्त मेरे हाथ में सिगरेट नहीं थी।

माधवन ने भावुक होते हुए कहा कि वे अनजाने में भी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। उन्होंने कहा, “हम पूरे सिख समुदाय के साथ खड़े हैं। मेरी हर फिल्म की रिलीज से पहले मैं खुद गोल्डन टेंपल (स्वर्ण मंदिर) जाता हूं, यह बात सबको पता है।

सीन की शुरुआत में मेरे हाथ में सिगरेट जरूर थी, लेकिन जैसे ही पवित्र लाइनें शुरू हुईं, मैंने उसे बुझा दिया था। फिल्म में कहीं भी डायलॉग के दौरान धुआं या सिगरेट का नामोनिशान नहीं है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
3 Church Leaders Shot Dead, Manipur Highway Shut

May 13, 2026/
2:09 pm

इंफाल34 मिनट पहलेलेखक: एम मुबासिर राजी कॉपी लिंक कांगपोकपी में लोगों ने पत्थर-लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया।...

अरिजीत सिंह के सपोर्ट में आए अदनान सामी:सिंगर बोले- प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें

May 17, 2026/
3:58 pm

सिंगर और कंपोजर अदनान सामी ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले का समर्थन किया है।...

'बुलेट बाबा' पर फिल्म, अंधविश्वास या आस्था की कहानी?:डायरेक्टर बोले-सोच कैसे हकीकत बनती है, यही दिखाया; बताया-क्यों नहीं ली ओम बन्ना के परिवार से परमिशन?

April 30, 2026/
8:50 am

हिंदी फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर राजस्थान में चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर में दिखाई गई बाइक (लूना), आस्था...

धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह का पहला बयान:बोले- खिलजी से ज्यादा मुश्किल था हमजा का रोल निभाना; मुझे अपना 300% देना पड़ा

April 27, 2026/
8:23 pm

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बाद फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह का पहला बयान सामने आया है। रणवीर...

PCB ने गेंदबाज नसीम शाह पर जुर्माना लगाया:मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर कमेंट किया था; बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना

March 31, 2026/
10:13 am

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है।...

India Vs Sri Lanka Test Series 2026 Schedule; BCCI

May 18, 2026/
6:45 pm

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Mumbai Sikh Group Complaint Against Ranveer Singh Poster Controversy

Mumbai Sikh Group Complaint Against Ranveer Singh Poster Controversy

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ कमा चुकी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के मेकर्स और रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस कंप्लेन की गई है। मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म के मेकर्स और लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

सिख्स इन महाराष्ट्र’ नामक संगठन ने मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दी है। संगठन का कहना है कि फिल्म के एक पोस्टर में सिख मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया है।

सिख प्रतीकों के साथ सिगरेट पर आपत्ति

संगठन के मुताबिक, फिल्म के एक पोस्टर में रणवीर सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और हाथ में कड़ा पहने दिखाया गया है, जो सिख धर्म के बेहद पवित्र प्रतीक हैं। इसी लुक में एक्टर को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है। संगठन का कहना है कि इस चित्रण से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह शिकायत 17 मार्च को मिली थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। संगठन ने अपनी शिकायत में फिल्म के निर्देशक, प्रोड्यूसर और रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आर. माधवन पर भी लग चुके आरोप

इससे पहले आर. माधवन पर फिल्म में गुरु गोविंद सिंह जी के ‘दशम ग्रंथ’ की लाइनें बोलते वक्त सिगरेट पीने का आरोप लग चुका है। हालांकि विवाद को बढ़ता देख माधवन इस पर माफी मांग चुके हैं। माधवन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था, मैं साफ करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह गलतफहमी है।

डायरेक्टर आदित्य धर इन चीजों का बहुत ध्यान रखते हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे साफ निर्देश दिया था कि ये पवित्र लाइनें बोलने से पहले सिगरेट बुझा देनी है और स्क्रीन पर धुआं भी नहीं दिखना चाहिए। मैंने ऐसा ही किया था। डायलॉग बोलते वक्त मेरे हाथ में सिगरेट नहीं थी।

माधवन ने भावुक होते हुए कहा कि वे अनजाने में भी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। उन्होंने कहा, “हम पूरे सिख समुदाय के साथ खड़े हैं। मेरी हर फिल्म की रिलीज से पहले मैं खुद गोल्डन टेंपल (स्वर्ण मंदिर) जाता हूं, यह बात सबको पता है।

सीन की शुरुआत में मेरे हाथ में सिगरेट जरूर थी, लेकिन जैसे ही पवित्र लाइनें शुरू हुईं, मैंने उसे बुझा दिया था। फिल्म में कहीं भी डायलॉग के दौरान धुआं या सिगरेट का नामोनिशान नहीं है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket