Thursday, 10 Sep 2026 | 02:14 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पानसेमल, अंजड़, सेंधवा सहित खेतिया क्षेत्र का सर्वे कार्य देखा

Google Preferred Source CTA

भास्कर संवाददाता | बड़वानी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व मकानों की गणना) की तैयारियों का जायजा लेने जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी अधिकारी निखिल तिवारी ने जिले का फील्ड भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पानसेमल, अंजड, सेंधवा व खेतिया क्षेत्रों का दौरा कर नगरीय व ग्रामीण इलाकों में चल रही जनगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण में विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों पर ध्यान केंद्रित किया। तिवारी ने वहां मकान सूचीकरण कार्य में आने वाली संभावित चुनौतियों, भौगोलिक स्थिति व मैदानी वास्तविकताओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का निर्माण पूर्णतः सटीक, त्रुटिरहित एवं समावेशी हो, ताकि कोई भी क्षेत्र छूटने न पाए। स्लम क्षेत्रों में सूक्ष्म स्तर पर कार्य करते हुए प्रत्येक मकान व परिवार का सही अभिलेखन तैयार करे। जनगणना कार्य सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता, पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रगति की नियमित निगरानी व प्रशिक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ लिपिकों को दिया प्रशिक्षण जिला जनगणना कार्यालय में रविवार अवकाश के दिन विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर व जनगणना लिपिकों को आमंत्रित कर उनकी तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने लाइव डेमो के माध्यम से एचएलबी निर्माण, आईडी निर्माण और सीएमएमएस पोर्टल संचालन की प्रक्रिया समझाई। जिला प्रशासन से जनगणना 2027 के सफल, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए तैयारियां अब गति पकड़ रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Charlie Dean won the toss and opted to bat (Picture credit: X @BCCIWomen)

June 3, 2026/
12:11 am

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 00:11 IST आगामी घोषणा अंततः प्रमुख फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ-साथ राज्य उपाध्यक्षों, महासचिवों और...

बालों की देखभाल के टिप्स: रूखे और बेजान बालों से आसानी से पाएं बाहर, स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाएं ये असरदार तरीके

March 18, 2026/
6:41 pm

बालों की देखभाल संबंधी युक्तियाँ: बालों की खूबसूरती बनाए रखना आज के समय में किसी भी चुनौती से कम नहीं...

authorimg

March 12, 2026/
5:38 pm

होमताजा खबरDelhi क्या ILBS अस्पताल में अब सबको फ्री मिलेगा ल‍िवर का इलाज? हाईकोर्ट में PIL दायर Last Updated:March 12,...

Hormuz Strait Crisis; Iran US War Impact

March 25, 2026/
1:54 pm

वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहा युद्ध अब इतना बढ़ गया है कि...

एफ-1 टीम मर्सिडीज के बॉस का फलसफा:प्यार करने के लिए कोई अपना हो, कोई सार्थक काम हो और पूरा करने के लिए सपना हो

April 12, 2026/
12:36 pm

फॉर्मूला-1 की दुनिया में मर्सिडीज टीम के बॉस और सीईओ टोटो वोल्फ की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं...

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

May 9, 2026/
6:35 am

अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम...

राजनीति

पानसेमल, अंजड़, सेंधवा सहित खेतिया क्षेत्र का सर्वे कार्य देखा

Google Preferred Source CTA

भास्कर संवाददाता | बड़वानी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व मकानों की गणना) की तैयारियों का जायजा लेने जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी अधिकारी निखिल तिवारी ने जिले का फील्ड भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पानसेमल, अंजड, सेंधवा व खेतिया क्षेत्रों का दौरा कर नगरीय व ग्रामीण इलाकों में चल रही जनगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण में विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों पर ध्यान केंद्रित किया। तिवारी ने वहां मकान सूचीकरण कार्य में आने वाली संभावित चुनौतियों, भौगोलिक स्थिति व मैदानी वास्तविकताओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का निर्माण पूर्णतः सटीक, त्रुटिरहित एवं समावेशी हो, ताकि कोई भी क्षेत्र छूटने न पाए। स्लम क्षेत्रों में सूक्ष्म स्तर पर कार्य करते हुए प्रत्येक मकान व परिवार का सही अभिलेखन तैयार करे। जनगणना कार्य सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता, पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रगति की नियमित निगरानी व प्रशिक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ लिपिकों को दिया प्रशिक्षण जिला जनगणना कार्यालय में रविवार अवकाश के दिन विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर व जनगणना लिपिकों को आमंत्रित कर उनकी तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने लाइव डेमो के माध्यम से एचएलबी निर्माण, आईडी निर्माण और सीएमएमएस पोर्टल संचालन की प्रक्रिया समझाई। जिला प्रशासन से जनगणना 2027 के सफल, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए तैयारियां अब गति पकड़ रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket