Monday, 09 Nov 2026 | 12:41 AM

Trending :

पीरियड्स में क्या वाकई नहीं खाना चाहिए खट्टा? डॉक्टर से जान लें सारा सच

authorimg

Last Updated:

Diet During Periods: पीरियड्स हर महिला के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आते हैं. किसी के लिए यह केवल सामान्य थकान होती है, तो किसी के लिए पेट में असहनीय मरोड़ यानी क्रैम्प्स (Cramps), कमर दर्द और मूड स्विंग्स (Mood Swings) जैसी बड़ी परेशानी. अक्सर इन दिनों सिर्फ मीठा या जंक फूड खाने का मन करता है. अक्सर महिलाएं पूछती हैं कि पीरियड्स में क्या खाना चाहिए ताकि दर्द कम हो और शरीर में कमजोरी न आए.

फरीदाबाद: पीरियड्स को लेकर हमारे यहां अब भी तरह-तरह की मान्यताएं चलती आ रही हैं. खासकर खाने-पीने को लेकर ज्यादातर… माएं-बुआएं कहती हैं कि इन दिनों खट्टा या ठंडा मत खाओ. कुछ लड़कियां सचमुच अपनी पसंद की चीजें छोड़ देती हैं बिना ये जाने कि इसका कोई ठोस कारण भी है या नहीं. असल में क्या पीरियड्स में खट्टा खाने से कोई नुकसान होता है या ये सिर्फ सुनी-सुनाई बातें हैं? सही जानकारी ज्यादा जरूरी है वरना बेवजह परेशान रहते हैं. आइए डॉक्टर से जानते हैं सबकुछ…

लोकल18 को सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद की गाइनॉकॉलोजिस्ट डॉ. रैना चावला ने बताया कि पीरियड्स एकदम नेचुरल प्रक्रिया है. ये हर महिला के जीवन का हिस्सा है करीब 12 साल से 50 की उम्र तक. फिर भी हमारे समाज में इसे लेकर ढेरों गलतफहमियां फैली हुई हैं. खासकर खट्टा या ठंडा मत खाओ… इसका तो कोई वैज्ञानिक आधार भी नहीं. न इससे पीरियड का फ्लो बदलता है न दर्द में फर्क पड़ता है. यानी ये सब मिथक ही हैं. इन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

डॉ. रैना बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान सबसे जरूरी है पोषक और संतुलित आहार लेना. शरीर से खून की कमी इस समय आम है. खासकर अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो रही हो तो ऐसे में आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाना बहुत फायदेमंद होता है. जैसे पालक, मेथी, गुड़, चना, दाल, सेब, केला वगैरह. इनसे शरीर को ताकत मिलती है. पानी और जूस भी खूब पिएं ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो.

वो आगे कहती हैं कि कमजोरी और दर्द भी इन दिनों हर लड़की-महिला झेलती है. दर्द कम करने में काजू, बादाम, पिस्ता और दूसरे ड्राइ फ्रूट्स, जिनमें मैग्नीशियम होता है, मदद करते हैं. वैसे कोई एक ऐसा फूड नहीं है जिससे दर्द गायब हो जाए. मगर सही तरीके से खाएं तो बहुत फर्क पड़ता है. जिन्हें ज्यादा दर्द या ब्लीडिंग होती है उन्हें अपनी डाइट खास देखनी चाहिए.

वह बताती हैं कि बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना कम ही खाएं. घर का हल्का-फुल्का हेल्दी खाना सबसे अच्छा है. थोड़ा-बहुत योग या हल्की एक्सरसाइज भी फायदेमंद रहती है. शरीर थोड़ा एक्टिव रहता है तो आराम भी मिलता है. असल में पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से कुछ भी बिगड़ता नहीं. बस सही जानकारी रखें और अपनी डाइट-व्यवहार को सही बना लें यही सबसे बेहतर है. पीरियड्स के दौरान हम खट्टा खा सकते हैं कोई दिक्कत नहीं है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नेपाल में तबाही, पानी बिहार क्यों पहुंचेगा:36 फाटक खोले, त्रिशूली-भोटेकोशी का पानी किन जिलों तक पहुंचेगा, समझिए पूरा कनेक्शन

August 27, 2026/
4:55 am

बिहार से करीब 300 किलोमीटर दूर नेपाल में तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने तबाही मचा दी है। भोटेकोशी और...

बीजेपी ने खत्म की क्षेत्रीय राजनीति: बीजेपी ने बनाई गठबंधन दी क्षत्रपों की राजनीति! तीन राज्यों में कमल खिलने से क्षेत्रीय प्रतियोगिता कैसे डूब गई?

May 5, 2026/
12:08 pm

भारत की राजनीति में आज एक क्रांतिकारी बदलाव आया है जब 2026 के चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी...

Faizan Ansari Complaint Against Abhijeet Deepke

August 4, 2026/
11:07 am

32 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के...

हिमांशी खुराना बोलीं- दबाव में इस्लाम कबूल करने वाली थी:कहा- आसिम ने पूजा-पाठ पर रोक लगाई, चार धाम यात्रा करना चाहती थीं

August 15, 2026/
6:21 pm

‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ रिश्ते को लेकर सालों बाद बड़ा खुलासा...

मूवी रिव्यूः भूत बंगला:भूल भुलैया जैसी उम्मीद देकर अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने किया निराश, डर-कॉमेडी में अधूरापन, कहानी और म्यूजिक भी बेअसर

April 17, 2026/
10:00 am

रेटिंग- 2.5/5 रनटाइम- 174 मिनट 57 सेकंड स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तबू, परेश रावल, राजपाल यादव डायरेक्टर- प्रियदर्शन अक्षय...

ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया:UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला; ईरान में 93 हजार रिहायशी इलाके क्षतिग्रस्त

March 29, 2026/
6:57 am

ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। यह घटना...

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

May 22, 2026/
8:48 pm

स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले कॉपी लिंक अंगकृष रघुवंशी कैच लेने की कोशिश में बॉलर वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पीरियड्स में क्या वाकई नहीं खाना चाहिए खट्टा? डॉक्टर से जान लें सारा सच

authorimg

Last Updated:

Diet During Periods: पीरियड्स हर महिला के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आते हैं. किसी के लिए यह केवल सामान्य थकान होती है, तो किसी के लिए पेट में असहनीय मरोड़ यानी क्रैम्प्स (Cramps), कमर दर्द और मूड स्विंग्स (Mood Swings) जैसी बड़ी परेशानी. अक्सर इन दिनों सिर्फ मीठा या जंक फूड खाने का मन करता है. अक्सर महिलाएं पूछती हैं कि पीरियड्स में क्या खाना चाहिए ताकि दर्द कम हो और शरीर में कमजोरी न आए.

फरीदाबाद: पीरियड्स को लेकर हमारे यहां अब भी तरह-तरह की मान्यताएं चलती आ रही हैं. खासकर खाने-पीने को लेकर ज्यादातर… माएं-बुआएं कहती हैं कि इन दिनों खट्टा या ठंडा मत खाओ. कुछ लड़कियां सचमुच अपनी पसंद की चीजें छोड़ देती हैं बिना ये जाने कि इसका कोई ठोस कारण भी है या नहीं. असल में क्या पीरियड्स में खट्टा खाने से कोई नुकसान होता है या ये सिर्फ सुनी-सुनाई बातें हैं? सही जानकारी ज्यादा जरूरी है वरना बेवजह परेशान रहते हैं. आइए डॉक्टर से जानते हैं सबकुछ…

लोकल18 को सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद की गाइनॉकॉलोजिस्ट डॉ. रैना चावला ने बताया कि पीरियड्स एकदम नेचुरल प्रक्रिया है. ये हर महिला के जीवन का हिस्सा है करीब 12 साल से 50 की उम्र तक. फिर भी हमारे समाज में इसे लेकर ढेरों गलतफहमियां फैली हुई हैं. खासकर खट्टा या ठंडा मत खाओ… इसका तो कोई वैज्ञानिक आधार भी नहीं. न इससे पीरियड का फ्लो बदलता है न दर्द में फर्क पड़ता है. यानी ये सब मिथक ही हैं. इन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

डॉ. रैना बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान सबसे जरूरी है पोषक और संतुलित आहार लेना. शरीर से खून की कमी इस समय आम है. खासकर अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो रही हो तो ऐसे में आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाना बहुत फायदेमंद होता है. जैसे पालक, मेथी, गुड़, चना, दाल, सेब, केला वगैरह. इनसे शरीर को ताकत मिलती है. पानी और जूस भी खूब पिएं ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो.

वो आगे कहती हैं कि कमजोरी और दर्द भी इन दिनों हर लड़की-महिला झेलती है. दर्द कम करने में काजू, बादाम, पिस्ता और दूसरे ड्राइ फ्रूट्स, जिनमें मैग्नीशियम होता है, मदद करते हैं. वैसे कोई एक ऐसा फूड नहीं है जिससे दर्द गायब हो जाए. मगर सही तरीके से खाएं तो बहुत फर्क पड़ता है. जिन्हें ज्यादा दर्द या ब्लीडिंग होती है उन्हें अपनी डाइट खास देखनी चाहिए.

वह बताती हैं कि बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना कम ही खाएं. घर का हल्का-फुल्का हेल्दी खाना सबसे अच्छा है. थोड़ा-बहुत योग या हल्की एक्सरसाइज भी फायदेमंद रहती है. शरीर थोड़ा एक्टिव रहता है तो आराम भी मिलता है. असल में पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से कुछ भी बिगड़ता नहीं. बस सही जानकारी रखें और अपनी डाइट-व्यवहार को सही बना लें यही सबसे बेहतर है. पीरियड्स के दौरान हम खट्टा खा सकते हैं कोई दिक्कत नहीं है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket