Saturday, 28 Nov 2026 | 10:39 PM

Trending :

सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन – MeitY Internship 2027 CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman 552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026 करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum करेंट अफेयर्स 27 नवंबर: WhatsApp में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे, भारत उबर कप 2027 की मेजबानी करेगा – WhatsApp Message Schedule & India Uber Cup 2027 Hosting News
EXCLUSIVE

छींद में सुबह 4 बजे हनुमान जी की महाआरती:हनुमान प्राकट्योत्सव पर कल सुंदरकांड पाठ; मालपुआ और 56 भोग

रायसेन जिले में कल गुरुवार को हनुमान जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलेभर के हनुमान मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन, शोभायात्राएं और वाहन रैलियां निकाली जाएंगी। सभी हनुमान मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और तैयारियां की गई हैं। जिले के प्रसिद्ध बरेली स्थित छींद धाम में सुबह 4 बजे महाआरती की गई। इसके बाद लाखों श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पास ही स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भी विशेष साज-सज्जा की गई है, जहां दिनभर भक्तों का तांता लगा रहेगा। शहर में शाम के समय एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बजरंगबली की बड़ी प्रतिमा शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा पाटन देव हनुमान मंदिर से सुबह 11 बजे एक वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म के अनुयायी भगवा झंडे लेकर शामिल होंगे। गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 8 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद महाआरती की जाएगी और बजरंगबली को 56 भोग के साथ मालपुए का भोग लगाया जाएगा। यह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। पाटन देव हनुमान मंदिर, बावड़ीपुरा स्थित हनुमान मंदिर, रामपुर और गोपालपुर हनुमान मंदिर में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। छींद धाम की स्थापना 1967 में स्वर्गीय धनु लाल रघुवंशी ने की थी। उन्होंने पीपल के पेड़ के नीचे एक छोटी मढ़िया बनवाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की थी। शुरुआत में यहां सुबह-शाम आरती होती थी। धीरे-धीरे ग्रामीणों की आस्था बढ़ी और लोग अपनी समस्याएं लेकर आने लगे। मान्यता है कि यहां आने वालों के काम बनने लगे। क्षेत्र में ओलावृष्टि रुकने और फसलों को नुकसान न होने जैसी घटनाओं के बाद इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। गंगा जी की तर्ज पर होगी महा आरती गंज बाजार हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कल सुबह 4 बजे हनुमान जी महाराज का अभिषेक,चोला श्रृंगार, उसके बाद आरती 7 बजे सुंदरकांड पाठ, दोपहर 3:00 बजे से महिला संगीत सत्संग, शाम के समय गंगा जी की तर्ज पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। और रात 10:00 बजे तक भंडारे का आयोजन भी मंदिर परिसर में होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पीएलएफएस सर्वे-2025 में दावा- देश में बेरोजगारी घट रही है:61.3 करोड़ लोगों के पास काम; महिलाओं का इंक्रीमेंट पुरुषों से ज्यादा बढ़ा, लेकिन कुल वेतन 31% कम

April 1, 2026/
7:09 am

देश में बेरोजगारी घट रही है और श्रम भागीदारी बढ़ी है। यानी अर्थव्यवस्था ‘क्राइसिस मोड’ में नहीं है। महिलाओं की...

ईरान जंग सीजफायर- पाकिस्तानी PM को नोबेल शांति की मांग:PAK की पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, विधायक बोले- सेना प्रमुख को भी नॉमिनेट करें

April 9, 2026/
9:29 pm

पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उपप्रधानमंत्री इशाक डार को नोबेल...

इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

October 28, 2026/
4:35 am

टीवी शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे का अभिनय सफर थिएटर से फिल्मों और...

आज का चाणक्य एग्जिट पोल 2026: तमिलनाडु में DMK की सरकार, TVK का दबदबा; केरल में लेफ्ट की हार, असम में बीजेपी की वापसी

April 30, 2026/
7:00 pm

देश के पांच राज्यों में मतदान समाप्ति के बाद सभी को 4 मई का इंतजार है। इसी दिन पश्चिम बंगाल,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

छींद में सुबह 4 बजे हनुमान जी की महाआरती:हनुमान प्राकट्योत्सव पर कल सुंदरकांड पाठ; मालपुआ और 56 भोग

छींद में सुबह 4 बजे हनुमान जी की महाआरती:हनुमान प्राकट्योत्सव पर कल सुंदरकांड पाठ; मालपुआ और 56 भोग

रायसेन जिले में कल गुरुवार को हनुमान जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलेभर के हनुमान मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन, शोभायात्राएं और वाहन रैलियां निकाली जाएंगी। सभी हनुमान मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और तैयारियां की गई हैं। जिले के प्रसिद्ध बरेली स्थित छींद धाम में सुबह 4 बजे महाआरती की गई। इसके बाद लाखों श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पास ही स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भी विशेष साज-सज्जा की गई है, जहां दिनभर भक्तों का तांता लगा रहेगा। शहर में शाम के समय एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बजरंगबली की बड़ी प्रतिमा शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा पाटन देव हनुमान मंदिर से सुबह 11 बजे एक वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म के अनुयायी भगवा झंडे लेकर शामिल होंगे। गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 8 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद महाआरती की जाएगी और बजरंगबली को 56 भोग के साथ मालपुए का भोग लगाया जाएगा। यह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। पाटन देव हनुमान मंदिर, बावड़ीपुरा स्थित हनुमान मंदिर, रामपुर और गोपालपुर हनुमान मंदिर में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। छींद धाम की स्थापना 1967 में स्वर्गीय धनु लाल रघुवंशी ने की थी। उन्होंने पीपल के पेड़ के नीचे एक छोटी मढ़िया बनवाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की थी। शुरुआत में यहां सुबह-शाम आरती होती थी। धीरे-धीरे ग्रामीणों की आस्था बढ़ी और लोग अपनी समस्याएं लेकर आने लगे। मान्यता है कि यहां आने वालों के काम बनने लगे। क्षेत्र में ओलावृष्टि रुकने और फसलों को नुकसान न होने जैसी घटनाओं के बाद इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। गंगा जी की तर्ज पर होगी महा आरती गंज बाजार हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कल सुबह 4 बजे हनुमान जी महाराज का अभिषेक,चोला श्रृंगार, उसके बाद आरती 7 बजे सुंदरकांड पाठ, दोपहर 3:00 बजे से महिला संगीत सत्संग, शाम के समय गंगा जी की तर्ज पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। और रात 10:00 बजे तक भंडारे का आयोजन भी मंदिर परिसर में होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket