Saturday, 10 Oct 2026 | 07:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या मोटे लोगों को ज्यादा पसीना आता है? पतले लोगों को क्यों होती है यह समस्या, इस पर क्या कहता है साइंस

authorimg

Body Fat Increase Heat Sensitivity: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और यह मौसम कई लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है. तेज धूप और बढ़ती तपिश से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. लोग जैसे ही बाहर निकलते हैं, वैसे ही उनका शरीर पसीने से भीग जाता है. पसीना स्किन से जुड़ी कई इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है. आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ लोगों को ज्यादा पसीना आता है और कुछ लोगों को कम पसीना आता है. अक्सर माना जाता है कि मोटे लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है और उन्हें ज्यादा पसीना आता है. जबकि पतले लोगों को यह परेशानी कम होती है. अब सवाल है कि क्या वाकई मोटे लोगों को ज्यादा गर्मी और पसीने की समस्या रहती है? चलिए इस बारे में हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.

अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक जब शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा होने लगता है, तब हमारी ग्रंथियां पसीना बनाती हैं. यह शरीर को ठंडा करने का नेचुरल सिस्टम होता है. पसीना मुख्य रूप से पानी से बना होता है, जिसमें थोड़ा नमक और अन्य तत्व होते हैं. जब शरीर का तापमान बढ़ता है, तो पसीना निकलता है और स्किन पर आकर सूखने लगता है, जिससे शरीर ठंडा हो जाता है. यह प्रक्रिया शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती है, जो लगभग 98.6°F होता है. लोग अक्सर मानते हैं कि पसीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, लेकिन असल में यह काम लिवर और किडनी करते हैं. पसीने का मुख्य काम सिर्फ शरीर को ज्यादा गर्म होने से बचाना है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्या मोटे लोगों को ज्यादा पसीना आता है?

कुछ रिसर्च बताती हैं कि शरीर में जमा अतिरिक्त फैट एक इंसुलेटर की तरह काम करता है. इसका मतलब है कि यह शरीर के अंदर पैदा होने वाली गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है. जब शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, तो व्यक्ति को ज्यादा गर्मी महसूस होती है. यही वजह है कि अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त लोगों को सामान्य वजन वाले लोगों की तुलना में ज्यादा गर्मी लग सकती है. मोटे लोगों के शरीर को ठंडा रखने के लिए बॉडी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए उनमें पसीना ज्यादा आता है. शरीर का आकार बड़ा होने के कारण एनर्जी की खपत भी ज्यादा होती है, जिससे अतिरिक्त गर्मी पैदा होती है और शरीर को उसे संतुलित करने के लिए ज्यादा पसीना बहाना पड़ता है. हालांकि हर मोटे व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होता है.

मेटाबॉलिज्म का भी इसमें अहम रोल

एक्सपर्ट्स की मानें तो मेटाबॉलिज्म भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उनका बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) अक्सर अधिक होता है, यानी उनका शरीर आराम की स्थिति में भी ज्यादा एनर्जी खर्च करता है. इस प्रक्रिया में गर्मी उत्पन्न होती है, जो उन्हें ज्यादा गर्म महसूस करा सकती है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर अधिक वजन वाले व्यक्ति को एक समान गर्मी लगे, क्योंकि उम्र, हार्मोन, फिटनेस और वातावरण जैसे अन्य कारक भी इसे प्रभावित करते हैं.

ज्यादा पसीना आने के अन्य कारण

ज्यादा पसीना आना सिर्फ गर्मी या एक्सरसाइज की वजह से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई मेडिकल कारण भी हो सकते हैं. इसमें सबसे कॉमन हाइपरहाइड्रोसिस है, जिसमें शरीर जरूरत से ज्यादा पसीना बनाता है. इसके अलावा थायराइड की समस्या मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर पसीना बढ़ा सकती है. डायबिटीज, हॉर्मोनल बदलाव जैसे मेनोपॉज या पीसीओएस, संक्रमण और बुखार, हार्ट या लंग्स की बीमारियां और मानसिक तनाव या एंजायटी भी ज्यादा पसीने का कारण बन सकते हैं. अगर लगातार बिना किसी स्पष्ट वजह के पसीना आता है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Toll Plazas Cashless April 1; Trump Raises Tariffs

February 22, 2026/
5:13 am

नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टैरिफ से जुड़ी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्लोबल...

लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा, कभी इनका गाना सुनकर रोए जवाहरलाल नेहरू, जानिए कहानी

September 28, 2026/
10:30 am

लीजेंड्री गायिका लता मंगेशकर की आज 97वीं बर्थ एनिवर्सरी है। लता मंगेश्कर का जन्म 28 सितंबर 1929 में हुआ था।...

Actress Twisha Sharma Suicide Case

May 20, 2026/
5:00 am

फराज शेख/देव कुमार, भोपाल3 घंटे पहले कॉपी लिंक भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में हर दिन नए खुलासे...

Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

March 6, 2026/
7:41 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 19:41 IST सीक्वल की रिलीज़ ने व्यापक विवाद को जन्म दिया, आलोचकों और राजनीतिक हस्तियों ने...

पांच दिन में 41 से 45 डिग्री पहुंचा तापमान:श्योपुर में भीषण गर्मी से दोपहर में बाजार में सन्नाटा, मौसम विशेषज्ञ बोले- बढ़ सकता है टेम्प्रेचर

April 28, 2026/
12:39 pm

श्योपुर जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या मोटे लोगों को ज्यादा पसीना आता है? पतले लोगों को क्यों होती है यह समस्या, इस पर क्या कहता है साइंस

authorimg

Body Fat Increase Heat Sensitivity: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और यह मौसम कई लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है. तेज धूप और बढ़ती तपिश से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. लोग जैसे ही बाहर निकलते हैं, वैसे ही उनका शरीर पसीने से भीग जाता है. पसीना स्किन से जुड़ी कई इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है. आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ लोगों को ज्यादा पसीना आता है और कुछ लोगों को कम पसीना आता है. अक्सर माना जाता है कि मोटे लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है और उन्हें ज्यादा पसीना आता है. जबकि पतले लोगों को यह परेशानी कम होती है. अब सवाल है कि क्या वाकई मोटे लोगों को ज्यादा गर्मी और पसीने की समस्या रहती है? चलिए इस बारे में हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.

अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक जब शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा होने लगता है, तब हमारी ग्रंथियां पसीना बनाती हैं. यह शरीर को ठंडा करने का नेचुरल सिस्टम होता है. पसीना मुख्य रूप से पानी से बना होता है, जिसमें थोड़ा नमक और अन्य तत्व होते हैं. जब शरीर का तापमान बढ़ता है, तो पसीना निकलता है और स्किन पर आकर सूखने लगता है, जिससे शरीर ठंडा हो जाता है. यह प्रक्रिया शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती है, जो लगभग 98.6°F होता है. लोग अक्सर मानते हैं कि पसीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, लेकिन असल में यह काम लिवर और किडनी करते हैं. पसीने का मुख्य काम सिर्फ शरीर को ज्यादा गर्म होने से बचाना है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्या मोटे लोगों को ज्यादा पसीना आता है?

कुछ रिसर्च बताती हैं कि शरीर में जमा अतिरिक्त फैट एक इंसुलेटर की तरह काम करता है. इसका मतलब है कि यह शरीर के अंदर पैदा होने वाली गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है. जब शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, तो व्यक्ति को ज्यादा गर्मी महसूस होती है. यही वजह है कि अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त लोगों को सामान्य वजन वाले लोगों की तुलना में ज्यादा गर्मी लग सकती है. मोटे लोगों के शरीर को ठंडा रखने के लिए बॉडी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए उनमें पसीना ज्यादा आता है. शरीर का आकार बड़ा होने के कारण एनर्जी की खपत भी ज्यादा होती है, जिससे अतिरिक्त गर्मी पैदा होती है और शरीर को उसे संतुलित करने के लिए ज्यादा पसीना बहाना पड़ता है. हालांकि हर मोटे व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होता है.

मेटाबॉलिज्म का भी इसमें अहम रोल

एक्सपर्ट्स की मानें तो मेटाबॉलिज्म भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उनका बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) अक्सर अधिक होता है, यानी उनका शरीर आराम की स्थिति में भी ज्यादा एनर्जी खर्च करता है. इस प्रक्रिया में गर्मी उत्पन्न होती है, जो उन्हें ज्यादा गर्म महसूस करा सकती है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर अधिक वजन वाले व्यक्ति को एक समान गर्मी लगे, क्योंकि उम्र, हार्मोन, फिटनेस और वातावरण जैसे अन्य कारक भी इसे प्रभावित करते हैं.

ज्यादा पसीना आने के अन्य कारण

ज्यादा पसीना आना सिर्फ गर्मी या एक्सरसाइज की वजह से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई मेडिकल कारण भी हो सकते हैं. इसमें सबसे कॉमन हाइपरहाइड्रोसिस है, जिसमें शरीर जरूरत से ज्यादा पसीना बनाता है. इसके अलावा थायराइड की समस्या मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर पसीना बढ़ा सकती है. डायबिटीज, हॉर्मोनल बदलाव जैसे मेनोपॉज या पीसीओएस, संक्रमण और बुखार, हार्ट या लंग्स की बीमारियां और मानसिक तनाव या एंजायटी भी ज्यादा पसीने का कारण बन सकते हैं. अगर लगातार बिना किसी स्पष्ट वजह के पसीना आता है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket