Friday, 09 Oct 2026 | 03:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

निवाड़ी में स्टोन क्रेशर प्लांट का हो रहा है विरोध:विधायक से मिलकर ग्रामीणों ने की शिकायत, प्रशासन ने जांच टीम बनाई

निवाड़ी के चुरारा अडजार सीमा पर प्रस्तावित स्टोन क्रेशर प्लांट का ग्रामीणों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। परियोजना के खिलाफ किसान बड़ी संख्या में ग्राम अडजार स्थित मोनी बाबा आश्रम में एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने विधायक अनिल जैन के निवास पर पहुंचकर भी अपनी समस्या बताई। लोगों की सेहत पर गलत असर पड़ने की जताई आशंका आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि स्टोन क्रेशर प्लांट लगने से क्षेत्र में धूल, प्रदूषण और तेज शोर बढ़ेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं और बुजुर्गों ने बच्चों और पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। ठोस कार्रवाई न करने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने बताया कि वे इस प्रस्तावित प्लांट को लेकर पहले ही जिला कलेक्टर को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि पंचायत सचिव द्वारा सरपंच की अनुमति के बिना ही प्लांट से संबंधित कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। विधायक से की मामले की शिकायत सैकड़ों ग्रामीण विधायक अनिल जैन के निवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या विस्तार से रखी। विधायक ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रस्तावित स्थल के आसपास बस्ती और रेलवे स्टेशन होने के कारण इस प्रकार का प्लांट स्थापित करना उचित नहीं है। विधायक अनिल जैन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से दोबारा बातचीत कर जनहित को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लिया जाएगा। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जांच के लिए बनाई गई टीम खनिज अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एक जांच टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम में निवाड़ी तहसीलदार, पटवारी और जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर में पंपकर्मी की हत्या का मामला:कार मालिक आर्यन अब भी फरार, परिचितों को बताया- दोस्तों को दी थी कार

March 14, 2026/
12:20 am

इंदौर के सांवेर में पंपकर्मी रोहित परमार की जान कार सवार युवकों ने ले ली थी। कई फुटेज देखने के...

SSC Exam Date 2026 Clash

October 3, 2026/
5:46 pm

Hindi News Career SSC Exam Date 2026 Clash | IBPS BPSC Schedule Controversy Candidates Protest 3 मिनट पहले कॉपी लिंक...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-उमर खालिद को बेल मिल सकती थी:दिल्ली दंगा मामले के अपने फैसले पर आपत्ति जताई, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

May 18, 2026/
1:25 pm

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत देने से इनकार...

स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

June 15, 2026/
7:22 am

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ मैच में जापान ने आखिरी क्षणों में गोल कर नीदरलैंड्स को 2-2 की बराबरी पर...

न्यू मुल्लांपुर स्टेडियम में 'वॉल ऑफ फेम' स्थापित:33 क्रिकेटरों की तस्वीरें लगाई गईं, शुभमन गिल, युवराज-हरमनप्रीत कौर को मिली जगह

June 9, 2026/
5:34 pm

मुल्लांपुर स्थित न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने पंजाब के खेल इतिहास को सहेजने के लिए...

पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

April 16, 2026/
8:41 am

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी कमर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

निवाड़ी में स्टोन क्रेशर प्लांट का हो रहा है विरोध:विधायक से मिलकर ग्रामीणों ने की शिकायत, प्रशासन ने जांच टीम बनाई

निवाड़ी में स्टोन क्रेशर प्लांट का हो रहा है विरोध:विधायक से मिलकर ग्रामीणों ने की शिकायत, प्रशासन ने जांच टीम बनाई

निवाड़ी के चुरारा अडजार सीमा पर प्रस्तावित स्टोन क्रेशर प्लांट का ग्रामीणों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। परियोजना के खिलाफ किसान बड़ी संख्या में ग्राम अडजार स्थित मोनी बाबा आश्रम में एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने विधायक अनिल जैन के निवास पर पहुंचकर भी अपनी समस्या बताई। लोगों की सेहत पर गलत असर पड़ने की जताई आशंका आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि स्टोन क्रेशर प्लांट लगने से क्षेत्र में धूल, प्रदूषण और तेज शोर बढ़ेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं और बुजुर्गों ने बच्चों और पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। ठोस कार्रवाई न करने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने बताया कि वे इस प्रस्तावित प्लांट को लेकर पहले ही जिला कलेक्टर को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि पंचायत सचिव द्वारा सरपंच की अनुमति के बिना ही प्लांट से संबंधित कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। विधायक से की मामले की शिकायत सैकड़ों ग्रामीण विधायक अनिल जैन के निवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या विस्तार से रखी। विधायक ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रस्तावित स्थल के आसपास बस्ती और रेलवे स्टेशन होने के कारण इस प्रकार का प्लांट स्थापित करना उचित नहीं है। विधायक अनिल जैन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से दोबारा बातचीत कर जनहित को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लिया जाएगा। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जांच के लिए बनाई गई टीम खनिज अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एक जांच टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम में निवाड़ी तहसीलदार, पटवारी और जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket