Tuesday, 13 Oct 2026 | 01:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं? आपके ब्लड ग्रुप समेत 5 फैक्टर्स की वजह से खिंचे चले आते हैं मॉस्किटो

authorimg

Last Updated:

Why Mosquitoes Target You More: कई रिसर्च में पता चला है कि ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं. जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A होता है, उन्हें मच्छर कम काटते हैं. इसके अलावा शरीर की गंध, कार्बन डाइऑक्साइड और शरीर की गर्मी जैसे फैक्टर्स भी मच्छरों को चुंबक की तरह खींच लेते हैं. कुछ आसान उपाय अपनाकर मच्छरों से बचाव किया जा सकता है.

Zoom

रिसर्च के मुताबिक O ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं.

What Attracts Mosquitoes Most: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है. गर्मी के मौसम में मच्छरों की तादाद बहुत बढ़ जाती है, जिससे लोगों के लिए परेशानियां पैदा हो जाती हैं. मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलाते हैं. कई बार आपने गौर किया होगा कि एक ही कमरे में कुछ लोग बैठे हों, तो आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं, जबकि कुछ लोगों को मच्छर कम काटते हैं. अक्सर लगता है कि यह सिर्फ गलतफहमी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह केवल संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं. कुछ लोगों के ब्लड ग्रुप, कार्बन डाई ऑक्साइड और पसीने की गंध मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करती है.

सेहत से जुड़ी प्रमाणकि जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक हमारे ब्लड ग्रुप का मच्छरों के आकर्षण में अहम रोल हो सकता है. ब्लड ग्रुप A, B, AB और O इन सभी में अलग-अलग एंटीजन होते हैं. कई रिसर्च में पाया गया है कि मच्छर ब्लड ग्रुप O वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जबकि A ग्रुप वाले लोगों की ओर कम जाते हैं. कुछ लोग सीक्रेटर होते हैं और उनकी लार व पसीने में भी ये एंटीजन मौजूद होते हैं. ऐसे लोगों को मच्छर और ज्यादा काटते हैं. जब हम सांस छोड़ते हैं, तो कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है. मच्छर इस गैस को सूंघकर अपने शिकार तक पहुंचते हैं. जो लोग ज्यादा CO₂ छोड़ते हैं, उन पर मच्छर ज्यादा अटैक करते हैं. मोटापे से जूझ रहे लोग और गर्भवती महिलाएं मच्छरों का ज्यादा शिकार होती हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और पसीने से निकलने वाले केमिकल्स जैसे अमोनिया और लैक्टिक एसिड भी मच्छरों को आकर्षित करते हैं. जिन लोगों की त्वचा पर बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा और डाइवर्सिटी कम होती है, वे मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं. मच्छर शरीर से निकलने वाली गर्मी को भी पहचानते हैं. जिन लोगों का शरीर तापमान ज्यादा होता है, उन्हें मच्छर जल्दी निशाना बनाते हैं. कुछ रिसर्च के अनुसार मच्छर गहरे रंग जैसे काला या नीले कपड़े पहनने वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. इसके अलावा शराब और बीयर पीने के बाद भी मच्छरों के काटने की संभावना बढ़ जाती है.

मच्छरों से बचाव के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित रिपेलेंट्स का उपयोग करना सबसे अच्छा तरीका है. इनमें मच्छर भगाने वाली क्रीम और यूकेलिप्टस ऑयल प्रभावी माने जाते हैं. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचें. हल्के रंग के कपड़े पहनें और घर में मच्छरदानी या जाली का उपयोग करें. आसपास जमा पानी को हटाएं. अगर मच्छर काट ले, तो खुजली और सूजन को कम करने के लिए कोल्ड कंप्रेस लगाएं. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाएं और एंटी-इच क्रीम या एंटीहिस्टामिन दवा का उपयोग करें. ध्यान रखें कि मच्छर काटने के बाद उस जगह को खुजली करने से इंफेक्शन हो सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म अभिनेता आर.माधवन के संघर्ष की कहानी:फौजी नहीं बन पाए, सर्जरी ने 3 साल रोक दिया करिअर; आज हैं पैन-इंडिया स्टार

May 25, 2026/
1:38 pm

हिंदी और तमिल सिनेमा जगत में आर.माधवन आज न सिर्फ एक स्थापित अभिनेता, बल्कि जाने-माने निर्माता-निर्देशक भी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी...

शाहरुख की क्रिकेट टीम का अमेरिका में बना क्रिकेट स्टेडियम:उद्घाटन के वीडियो में पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर भी नजर आए

July 2, 2026/
4:00 pm

बॉलीवुड एक्टर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LA) में नाइट राइडर्स...

स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

June 15, 2026/
7:22 am

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ मैच में जापान ने आखिरी क्षणों में गोल कर नीदरलैंड्स को 2-2 की बराबरी पर...

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने पहली बार 9 विकेट लिए:बांग्लादेश को पहले टी-20 में 4 विकेट से हराया; कूपर कॉनोली ने 47 रन नाए

June 18, 2026/
8:43 am

ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले...

मूवी रिव्यू – ‘धुरंधर: द रिवेंज’:रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस, नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म

March 19, 2026/
8:55 am

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं? आपके ब्लड ग्रुप समेत 5 फैक्टर्स की वजह से खिंचे चले आते हैं मॉस्किटो

authorimg

Last Updated:

Why Mosquitoes Target You More: कई रिसर्च में पता चला है कि ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं. जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A होता है, उन्हें मच्छर कम काटते हैं. इसके अलावा शरीर की गंध, कार्बन डाइऑक्साइड और शरीर की गर्मी जैसे फैक्टर्स भी मच्छरों को चुंबक की तरह खींच लेते हैं. कुछ आसान उपाय अपनाकर मच्छरों से बचाव किया जा सकता है.

Zoom

रिसर्च के मुताबिक O ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं.

What Attracts Mosquitoes Most: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है. गर्मी के मौसम में मच्छरों की तादाद बहुत बढ़ जाती है, जिससे लोगों के लिए परेशानियां पैदा हो जाती हैं. मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलाते हैं. कई बार आपने गौर किया होगा कि एक ही कमरे में कुछ लोग बैठे हों, तो आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं, जबकि कुछ लोगों को मच्छर कम काटते हैं. अक्सर लगता है कि यह सिर्फ गलतफहमी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह केवल संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं. कुछ लोगों के ब्लड ग्रुप, कार्बन डाई ऑक्साइड और पसीने की गंध मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करती है.

सेहत से जुड़ी प्रमाणकि जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक हमारे ब्लड ग्रुप का मच्छरों के आकर्षण में अहम रोल हो सकता है. ब्लड ग्रुप A, B, AB और O इन सभी में अलग-अलग एंटीजन होते हैं. कई रिसर्च में पाया गया है कि मच्छर ब्लड ग्रुप O वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जबकि A ग्रुप वाले लोगों की ओर कम जाते हैं. कुछ लोग सीक्रेटर होते हैं और उनकी लार व पसीने में भी ये एंटीजन मौजूद होते हैं. ऐसे लोगों को मच्छर और ज्यादा काटते हैं. जब हम सांस छोड़ते हैं, तो कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है. मच्छर इस गैस को सूंघकर अपने शिकार तक पहुंचते हैं. जो लोग ज्यादा CO₂ छोड़ते हैं, उन पर मच्छर ज्यादा अटैक करते हैं. मोटापे से जूझ रहे लोग और गर्भवती महिलाएं मच्छरों का ज्यादा शिकार होती हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और पसीने से निकलने वाले केमिकल्स जैसे अमोनिया और लैक्टिक एसिड भी मच्छरों को आकर्षित करते हैं. जिन लोगों की त्वचा पर बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा और डाइवर्सिटी कम होती है, वे मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं. मच्छर शरीर से निकलने वाली गर्मी को भी पहचानते हैं. जिन लोगों का शरीर तापमान ज्यादा होता है, उन्हें मच्छर जल्दी निशाना बनाते हैं. कुछ रिसर्च के अनुसार मच्छर गहरे रंग जैसे काला या नीले कपड़े पहनने वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. इसके अलावा शराब और बीयर पीने के बाद भी मच्छरों के काटने की संभावना बढ़ जाती है.

मच्छरों से बचाव के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित रिपेलेंट्स का उपयोग करना सबसे अच्छा तरीका है. इनमें मच्छर भगाने वाली क्रीम और यूकेलिप्टस ऑयल प्रभावी माने जाते हैं. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचें. हल्के रंग के कपड़े पहनें और घर में मच्छरदानी या जाली का उपयोग करें. आसपास जमा पानी को हटाएं. अगर मच्छर काट ले, तो खुजली और सूजन को कम करने के लिए कोल्ड कंप्रेस लगाएं. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाएं और एंटी-इच क्रीम या एंटीहिस्टामिन दवा का उपयोग करें. ध्यान रखें कि मच्छर काटने के बाद उस जगह को खुजली करने से इंफेक्शन हो सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket