Sunday, 27 Sep 2026 | 06:29 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रविवार को लंबे जाम के बाद सोमवार को फिर चुनौती:बीहर नदी के पुल में दरार, 30 अप्रैल तक भारी वाहनों की एंट्री बैन

रीवा शहर के बायपास स्थित बीहर नदी के पुराने पुल के गर्डर में गंभीर दरारें आने और पियर कैप क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर 30 अप्रैल तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार को पुलिस की लापरवाही के चलते बायपास पर करीब 3 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सोमवार को एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच के बाद भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी जांच में संरचना कमजोर, SDM ने किया निरीक्षण पुल की तकनीकी जांच में इसकी संरचना कमजोर पाई गई है, जिसके चलते भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पुल के गर्डर में आई दरार और क्षतिग्रस्त पियर कैप का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्गों पर भी व्यवस्था बेहतर रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति न बने। रविवार को 3 घंटे फंसा रहा ट्रैफिक, पुलिस रही नदारद रविवार को प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था की पोल खुल गई थी, जब पुलिस और प्रशासनिक लापरवाही के कारण करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कई किलोमीटर लंबे एरिया में सैकड़ों वाहन फंसे रहे और व्यवस्था बनाने की जगह मौके से पुलिस के जवान नदारद दिखाई दिए। रविवार रात शहर के भीतर भी हालात बिगड़े रहे, जहां सैकड़ों वाहन जाम में फंसे नजर आए। अब सोमवार को एक बार फिर प्रशासन के सामने यातायात व्यवस्था संभालने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। प्रशासन की अपील- वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग एसडीएम ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान जंग से दुनिया पर फूड संकट का खतरा:एक्सपर्ट बोले- होर्मुज बंद होने से फर्टिलाइजर सप्लाई रुकी, पैदावार 30% घट सकती है

May 3, 2026/
6:57 am

संयुक्त राष्ट्र (UN) की संस्था FAO के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने चेतावनी दी है कि दुनिया एक बड़े खाद्य...

मूवी रिव्यू: उत्तर दा पुत्तर:वास्तु के बहाने बड़ा तंज कसती है फिल्म, क्या किस्मत सच में दिशाओं से बदलती है?

July 24, 2026/
9:00 am

वास्तु, किस्मत और अंधविश्वास जैसे विषयों पर कई बार बहस होती है, लेकिन फिल्मों में इसे हल्के फुल्के और मनोरंजक...

अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा- 'मैं कई बार मौत के मुंह से लौटती हूं, मुझे...'

March 30, 2026/
12:00 pm

अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने दिया जवाब: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीख जैसे-जैसे ताजा आ रही है,...

Funny Memes Flood Social Media

May 15, 2026/
11:44 am

6 मिनट पहले कॉपी लिंक NEET UG 2026 रीएग्‍जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाएगा। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

'रितेश की नौकरी खतरे में':होस्टिंग पर सलमान ने उड़ाया मजाक, सोहेल की पूर्व पत्नी पर कहा- महान भाई ने इल्जाम खुद पर लिए, मैं जानता हूं

August 3, 2026/
1:48 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में पहली बार रियलिटी शो होस्ट कर रहे एक्टर रितेश देशमुख का मजाक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रविवार को लंबे जाम के बाद सोमवार को फिर चुनौती:बीहर नदी के पुल में दरार, 30 अप्रैल तक भारी वाहनों की एंट्री बैन

रविवार को लंबे जाम के बाद सोमवार को फिर चुनौती:बीहर नदी के पुल में दरार, 30 अप्रैल तक भारी वाहनों की एंट्री बैन

रीवा शहर के बायपास स्थित बीहर नदी के पुराने पुल के गर्डर में गंभीर दरारें आने और पियर कैप क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर 30 अप्रैल तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार को पुलिस की लापरवाही के चलते बायपास पर करीब 3 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सोमवार को एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच के बाद भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी जांच में संरचना कमजोर, SDM ने किया निरीक्षण पुल की तकनीकी जांच में इसकी संरचना कमजोर पाई गई है, जिसके चलते भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पुल के गर्डर में आई दरार और क्षतिग्रस्त पियर कैप का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्गों पर भी व्यवस्था बेहतर रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति न बने। रविवार को 3 घंटे फंसा रहा ट्रैफिक, पुलिस रही नदारद रविवार को प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था की पोल खुल गई थी, जब पुलिस और प्रशासनिक लापरवाही के कारण करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कई किलोमीटर लंबे एरिया में सैकड़ों वाहन फंसे रहे और व्यवस्था बनाने की जगह मौके से पुलिस के जवान नदारद दिखाई दिए। रविवार रात शहर के भीतर भी हालात बिगड़े रहे, जहां सैकड़ों वाहन जाम में फंसे नजर आए। अब सोमवार को एक बार फिर प्रशासन के सामने यातायात व्यवस्था संभालने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। प्रशासन की अपील- वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग एसडीएम ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket