Sunday, 06 Sep 2026 | 11:48 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

Ajit Pawar Plane Crash Report Feb 28; Opposition Refuses Devendra Fadnavis Tea Party

  • Hindi News
  • National
  • Ajit Pawar Plane Crash Report Feb 28; Opposition Refuses Devendra Fadnavis Tea Party

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर हुए हादसे में निधन हो गया था।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 28 फरवरी तक जारी की जाएगी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

मुरलीधर मोहोल ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट घटना के एक महीने के भीतर 28 फरवरी तक आ जाएगी।

इस बीच, अजित पवार की मौत पर राज्य सरकार के रुख को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्ष ने बजट सत्र से पहले होने वाली पारंपरिक हाई-टी पार्टी का बहिष्कार किया है।

28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत चार लोगों की बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी।

शिवसेना (UBT) नेता बोले- मौत पर सरकार का रुख साफ नहीं

शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधवने कहा कि अजित पवार की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने बजट सत्र से पहले सीनियर नेताओं को पारंपरिक हाई-टी के लिए लेट लिखकर आमंत्रित किया था। जाधव ने कहा कि सत्ता पक्ष अहंकारी है और विपक्ष का सम्मान नहीं करता। संविधान के प्रति भी आदर नहीं है, इसलिए हमने निमंत्रण अस्वीकार किया।

जाधव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे राज्य के कपास किसानों और मछुआरों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, कई धमाके हुए थे

रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अजित पवार विमान हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए।

उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

रोहित ने पीएम और गृह मंत्री को पत्र लिखा

एनसीपी (एसपी) विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विमान मालिक कंपनी और तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साजिश की आशंका भी जताई है।

रोहित पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। उन्होंने पीएम से मांग की है कि जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू से इस्तीफा लिया जाए। ये सटर गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है।

पत्र में रोहित पवार ने लिखा कि वीएसआर कंपनी और रममोहन नायडू की पार्टी के बीच संबंधों के आरोपों की स्वतंत्र और सक्षम एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए, जरूरत पड़े तो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भी शामिल किया जाए।

डीजीसीए ने कहा- जांच की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी

मंत्री मोहोल ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) पहले ही प्रेस बयान जारी कर चुका है। जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी और रिपोर्ट सभी के सामने रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।

19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है।

VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें…

10 फरवरी: रोहित बोले- अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश की आशंका

NCP (SCP) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि अजित पवार की मौत मामले में साजिश हुई है। रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे।

वहीं, एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवारप को VSR वेंचर्स समेत नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया है। एजेंसी ने बताया कि ये ऑर्डर 2 फरवरी को दिया गया था जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में

VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है।

अब जानिए 28 जनवरी को क्या हुआ था…

पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी।

……………………….

यह खबर भी पढ़ें…

अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे

अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का ‘लियरजेट 45’ प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 21, 2026/
2:36 pm

Last Updated:May 21, 2026, 14:36 IST Heat Stroke Prevention Tips: हीट स्ट्रोक एक इमरजेंसी कंडीशन है, जिसमें शरीर का टेंपरेचर...

बॉलीवुड एक्टर्स का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन:ऋचा चड्ढा बोलीं- मैं आपके साथ; अतुल कुलकर्णी ने मांगी माफी, कहा- हमारी पीढ़ी से गलतियां हुईं

June 6, 2026/
3:02 pm

पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन 6...

authorimg

March 25, 2026/
7:11 am

Last Updated:March 25, 2026, 07:11 IST Delhi Divine Multispeciality Hospital: दिल्ली में वजीराबाद बुराड़ी का डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को डॉ....

यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक हिरासत में:एक्ट्रेस ने रंजीत बालकृष्णन पर आरोप लगाए, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026/
4:05 pm

मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालकृष्णन को यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज...

100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

September 4, 2026/
6:18 pm

मुंबई में ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट किसी सामान्य क्विज शो के सेट जैसा नहीं है। यहां न दर्शकों...

Profit Jumps 16 Percent, Asset Quality Improves

July 18, 2026/
8:23 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक ICICI बैंक लिमिटेड ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल...

पुलिस आरक्षक-अधिवक्ता का हुआ विवाद:दोनों में मारपीट का CCTV, वकील का आरोप- पुलिस नहीं दर्ज हो रही है FIR

April 12, 2026/
12:09 am

जबलपुर में मामूली विवाद को लेकर जिला न्यायालय के अधिवक्ता और पुलिस आरक्षक के बीच जमकर लड़ाई हुई। हंगामा होते...

Kiara Advani Denies Toxic Bold Scenes Rumors

May 5, 2026/
7:41 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर...

राजनीति

Ajit Pawar Plane Crash Report Feb 28; Opposition Refuses Devendra Fadnavis Tea Party

Ajit Pawar Plane Crash Report Feb 28; Opposition Refuses Devendra Fadnavis Tea Party
  • Hindi News
  • National
  • Ajit Pawar Plane Crash Report Feb 28; Opposition Refuses Devendra Fadnavis Tea Party

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर हुए हादसे में निधन हो गया था।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 28 फरवरी तक जारी की जाएगी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

मुरलीधर मोहोल ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट घटना के एक महीने के भीतर 28 फरवरी तक आ जाएगी।

इस बीच, अजित पवार की मौत पर राज्य सरकार के रुख को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्ष ने बजट सत्र से पहले होने वाली पारंपरिक हाई-टी पार्टी का बहिष्कार किया है।

28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत चार लोगों की बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी।

शिवसेना (UBT) नेता बोले- मौत पर सरकार का रुख साफ नहीं

शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधवने कहा कि अजित पवार की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने बजट सत्र से पहले सीनियर नेताओं को पारंपरिक हाई-टी के लिए लेट लिखकर आमंत्रित किया था। जाधव ने कहा कि सत्ता पक्ष अहंकारी है और विपक्ष का सम्मान नहीं करता। संविधान के प्रति भी आदर नहीं है, इसलिए हमने निमंत्रण अस्वीकार किया।

जाधव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे राज्य के कपास किसानों और मछुआरों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, कई धमाके हुए थे

रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अजित पवार विमान हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अजित पवार विमान हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए।

उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

रोहित ने पीएम और गृह मंत्री को पत्र लिखा

एनसीपी (एसपी) विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विमान मालिक कंपनी और तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साजिश की आशंका भी जताई है।

रोहित पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। उन्होंने पीएम से मांग की है कि जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू से इस्तीफा लिया जाए। ये सटर गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है।

पत्र में रोहित पवार ने लिखा कि वीएसआर कंपनी और रममोहन नायडू की पार्टी के बीच संबंधों के आरोपों की स्वतंत्र और सक्षम एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए, जरूरत पड़े तो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भी शामिल किया जाए।

डीजीसीए ने कहा- जांच की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी

मंत्री मोहोल ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) पहले ही प्रेस बयान जारी कर चुका है। जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी और रिपोर्ट सभी के सामने रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।

19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है।

VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें…

10 फरवरी: रोहित बोले- अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश की आशंका

NCP (SCP) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि अजित पवार की मौत मामले में साजिश हुई है। रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे।

वहीं, एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवारप को VSR वेंचर्स समेत नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया है। एजेंसी ने बताया कि ये ऑर्डर 2 फरवरी को दिया गया था जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में

VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है।

अब जानिए 28 जनवरी को क्या हुआ था…

पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी।

……………………….

यह खबर भी पढ़ें…

अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे

अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का ‘लियरजेट 45’ प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket