Sunday, 22 Nov 2026 | 09:50 PM

Trending :

Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi in Mumbai

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर ने पैपराजी की ओर उंगली कर कहा- बहुत बोल रहा है तू।

रणबीर कपूर शनिवार रात मुंबई में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ डिनर के लिए पहुंचे। ‘लव एंड वॉर’ की टीम ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज दिए। फोटो सेशन के बाद एक पैपराजी के लगातार पोज देने के कहने पर रणबीर ने कहा, “बहुत बोल रहा है तू हां।”

दरअसल, रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली शनिवार रात मुंबई में साथ नजर आए। चारों ‘लव एंड वॉर’ की टीम के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

फोटो सेशन के दौरान भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटने लगे। रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा। इसके बाद चारों ने साथ में पोज दिए।

फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे। इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहने लगा। रणबीर ने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा, “बहुत बोल रहा है तू हां।”

रणबीर कपूर और विक्की कौशल गले मिले।

रणबीर कपूर और विक्की कौशल गले मिले।

बता दें कि बाहर निकलते समय आलिया अपनी कार की ओर बढ़ीं, तभी रणबीर उनके करीब आए और कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए। रणबीर के इस प्रोटेक्टिव अंदाज पर आलिया मुस्कुराती और शर्माती नजर आईं।

रणबीर ने आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक पहुंचाया।

इस दौरान रणबीर ऑलिव-ग्रीन शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक जींस में नजर आए। आलिया नियोन-ग्रीन आउटफिट में थीं, जबकि विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए।

इससे पहले शनिवार रात आलिया और विक्की मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में शोस्टॉपर बने थे। इसी हफ्ते ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर, आलिया और विक्की के फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढें…

पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने पैपराजी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से लेने पर सवाल उठाए। सलमान ने कहा कि कई बार कैमरे महिलाओं की टांगों और पीछे से तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला इससे असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए।

सलमान ने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नेहा भी ऐसे मामलों में पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं। सलमान ने सवाल किया कि महिलाओं की ऐसी तस्वीरों के साथ ‘पहचानो ये कौन है’ जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं।

उन्होंने महिलाओं से ऐसे मामलों में विरोध करने की अपील की। सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर में 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां महिलाओं को गलत एंगल से शूट नहीं किया जाता। पूरी खबर यहां पढें…

कई सेलेब्स पैपराजी पर नाराज हो चुके हैं

नेहा धूपिया: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी थी।

सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। मलाइका ने पैपराजी से कहा था , “बाबा, आप इधर आ जाओ।” पूरी खबर यहां पढ़ें…

मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जरीन खान: एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा था कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ।

एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जरीन खान ने कहा था, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

तारा सुतारिया: हाल में दो बार तारा सुतारिया पैपराजी से नाराज होती नजर आईं। इसी महीने सामने आए वीडियो में तारा एक स्टोर के बाहर पहुंचीं। इस दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर उनके काफी करीब आ गया। तारा ने उसका कैमरा एक तरफ कर दिया और बिना रुके आगे बढ़ गईं। कुछ पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं रुकीं।

इससे पहले पिछले महीने भी तारा का एक वीडियो सामने आया था। कार से उतरते ही पैपराजी की भीड़ देखकर उन्होंने कार का दरवाजा जोर से बंद कर दिया था। पैपराजी के आवाज देने के बावजूद तारा बिना पोज दिए अंदर चली गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आलिया भट्ट: करीब 2 साल पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। दरअसल, आलिया कार से उतरकर एक बिल्डिंग में जा रही थीं। तभी कुछ पैपराजी उनका पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर आने लगे। यह देखकर आलिया ने उन्हें रोकते हुए कहा था, “क्या कर रहे हो, यह प्राइवेट स्पेस है।” उनकी टीम ने भी पैपराजी को अंदर जाने से रोका था।

इससे पहले भी आलिया प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। एक बार एक पैपराजी ने दूर की बिल्डिंग से उनकी तस्वीरें खींची थीं। राहा के जन्म के बाद भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हैदराबाद ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:कोहली की टी-20 में 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप, विराट-हेड ने हाथ नहीं मिलाया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

May 23, 2026/
4:30 am

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। मैच में...

NHAI की कंस्ट्रक्शन कंपनी में महिला मजदूर से रेप:खंडवा में पीड़िता बोली- नहाते वक्त बाथरूम में घुसा आरोपी; सीधी जिले की रहने वाली है

March 10, 2026/
7:02 pm

खंडवा जिले के मांधाता (ओंकारेश्वर) थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही एक कंपनी के कैंप में महिला...

सागर चौपाटी पर 8-10 नकाबपोश बदमाशों का उत्पात:दुकानों और गाड़ियों में की तोड़फोड़, मची भगदड़; CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी

April 19, 2026/
3:03 pm

सागर में कटरा और मोतीनगर के बाद अब सिविल लाइन चौराहे के पास स्थित चौपाटी पर शनिवार रात 8-10 नकाबपोश...

भूत बंगला का 'तू ही दिसदा' सॉन्ग टीजर रिलीज:अक्षय-वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी; अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म का दूसरा ट्रैक

March 23, 2026/
2:21 pm

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ के नए लव ट्रैक ‘तू ही दिसदा’ का टीजर रिलीज कर दिया...

जापान में क्रिकेट लीग, इंटरनेशनल स्टार्स बिना पैसे लिए ​खेलेंगे:2 मई से तीन दिन की लीग में खेलेंगे दिमुथ करुणारत्ने, करण केसी और जोश ब्राउन

March 31, 2026/
2:09 pm

क्रिकेट का क्रेज अब सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड तक सीमित नहीं है। अब ‘उगते सूरज का देश’ यानी जापान...

हिंदू लड़की से शादी के बाद ट्रोल हुए थे मुदस्सर:कोरियोग्राफर बोले- मुझे अक्सर कमेंट्स में जिहादी कहा जाता है

May 29, 2026/
4:30 am

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने हाल ही में इंटरफेथ मैरिज और ट्रोलिंग को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि हिंदू लड़की...

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

August 31, 2026/
6:54 am

फरीदाबाद शहर के एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी और बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi in Mumbai

Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi in Mumbai

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर ने पैपराजी की ओर उंगली कर कहा- बहुत बोल रहा है तू।

रणबीर कपूर शनिवार रात मुंबई में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ डिनर के लिए पहुंचे। ‘लव एंड वॉर’ की टीम ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज दिए। फोटो सेशन के बाद एक पैपराजी के लगातार पोज देने के कहने पर रणबीर ने कहा, “बहुत बोल रहा है तू हां।”

दरअसल, रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली शनिवार रात मुंबई में साथ नजर आए। चारों ‘लव एंड वॉर’ की टीम के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

फोटो सेशन के दौरान भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटने लगे। रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा। इसके बाद चारों ने साथ में पोज दिए।

फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे। इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहने लगा। रणबीर ने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा, “बहुत बोल रहा है तू हां।”

रणबीर कपूर और विक्की कौशल गले मिले।

रणबीर कपूर और विक्की कौशल गले मिले।

बता दें कि बाहर निकलते समय आलिया अपनी कार की ओर बढ़ीं, तभी रणबीर उनके करीब आए और कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए। रणबीर के इस प्रोटेक्टिव अंदाज पर आलिया मुस्कुराती और शर्माती नजर आईं।

रणबीर ने आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक पहुंचाया।

रणबीर ने आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक पहुंचाया।

इस दौरान रणबीर ऑलिव-ग्रीन शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक जींस में नजर आए। आलिया नियोन-ग्रीन आउटफिट में थीं, जबकि विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए।

इससे पहले शनिवार रात आलिया और विक्की मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में शोस्टॉपर बने थे। इसी हफ्ते ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर, आलिया और विक्की के फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढें…

पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने पैपराजी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से लेने पर सवाल उठाए। सलमान ने कहा कि कई बार कैमरे महिलाओं की टांगों और पीछे से तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला इससे असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए।

सलमान ने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नेहा भी ऐसे मामलों में पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं। सलमान ने सवाल किया कि महिलाओं की ऐसी तस्वीरों के साथ ‘पहचानो ये कौन है’ जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं।

उन्होंने महिलाओं से ऐसे मामलों में विरोध करने की अपील की। सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर में 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां महिलाओं को गलत एंगल से शूट नहीं किया जाता। पूरी खबर यहां पढें…

कई सेलेब्स पैपराजी पर नाराज हो चुके हैं

नेहा धूपिया: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी थी।

सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। मलाइका ने पैपराजी से कहा था , “बाबा, आप इधर आ जाओ।” पूरी खबर यहां पढ़ें…

मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जरीन खान: एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा था कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ।

एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जरीन खान ने कहा था, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

तारा सुतारिया: हाल में दो बार तारा सुतारिया पैपराजी से नाराज होती नजर आईं। इसी महीने सामने आए वीडियो में तारा एक स्टोर के बाहर पहुंचीं। इस दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर उनके काफी करीब आ गया। तारा ने उसका कैमरा एक तरफ कर दिया और बिना रुके आगे बढ़ गईं। कुछ पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं रुकीं।

इससे पहले पिछले महीने भी तारा का एक वीडियो सामने आया था। कार से उतरते ही पैपराजी की भीड़ देखकर उन्होंने कार का दरवाजा जोर से बंद कर दिया था। पैपराजी के आवाज देने के बावजूद तारा बिना पोज दिए अंदर चली गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आलिया भट्ट: करीब 2 साल पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। दरअसल, आलिया कार से उतरकर एक बिल्डिंग में जा रही थीं। तभी कुछ पैपराजी उनका पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर आने लगे। यह देखकर आलिया ने उन्हें रोकते हुए कहा था, “क्या कर रहे हो, यह प्राइवेट स्पेस है।” उनकी टीम ने भी पैपराजी को अंदर जाने से रोका था।

इससे पहले भी आलिया प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। एक बार एक पैपराजी ने दूर की बिल्डिंग से उनकी तस्वीरें खींची थीं। राहा के जन्म के बाद भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket