Tuesday, 24 Nov 2026 | 03:23 PM

Trending :

धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, भावुक हुए बॉबी:बोले- पापा ने आप सबके दिलों को छुआ; उनके कारण ही हमे इतना प्यार मिलता है

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड्स फंक्शन में मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पिता की जगह यह अवॉर्ड लेने जब बॉबी देओल मंच पर पहुंचे, तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। स्पीच देते समय बॉबी काफी भावुक हो गए। उन्होंने धर्मेंद्र के योगदान और सोशल मीडिया के प्रति उनके आखिरी दिनों के लगाव को याद किया। पिता को याद कर मंच पर भावुक हुए बॉबी
अवॉर्ड लेते समय बॉबी देओल की आंखें तुरंत नम हो गईं। उन्होंने भारी मन से अपने पिता को धन्यवाद दिया। बॉबी ने स्पीच में कहा, “मुझे आप सभी की आंखों में अपने पापा के लिए जो प्यार दिखाई देता है, वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे अब भी ऐसा महसूस होता है कि मैं घर जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि मैंने यह पुरस्कार उनके लिए जीता है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि भगवान ने मुझे उनका बेटा बनाया।” इंस्टाग्राम रील्स के जारिए याद करते हैं लोग
बॉबी ने कहा, “मेरे पापा ने आप सभी को व्यक्तिगत रूप से जाने बिना ही अपने काम और इंस्टाग्राम रील्स के जरिए आप सभी के दिलों को छुआ है। इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना उनका नया शौक बन गया था। वह हमेशा चाहते थे कि हर कोई खुश रहे। वह मानते थे कि अगर हम अपने टैलेंट पर विश्वास करें, तो जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।” ‘पापा की वजह से ही हमें मिलता है इतना प्यार’
धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को इंडस्ट्री में जो सम्मान मिलता है, उसका श्रेय बॉबी ने अपने पिता को ही दिया। उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है क्योंकि मेरे पापा और भाई के लिए सबके दिलों के ताले खुले हुए हैं। लोग मेरे पापा से इतना प्यार करते हैं कि वे बिना सोचे-समझे मुझे और मेरे भाई को अपना लेते हैं। बॉबी ने यह भी कहा कि उनके पिता ने इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे दोनों दिन देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में ‘धुरंधर’ का दबदबा आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर बनकर उभरी है, जिसने कुल 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, वहीं अक्षय खन्ना ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) की ट्रॉफी जीती। दूसरी तरफ, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘बेस्ट फिल्म’ का खिताब अपने नाम किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शराब और बीयर 20% तक महंगी हो सकती है:ईरान जंग का असर, पैकेजिंग की लागत बढ़ी; कंपनियों ने राज्यों से दाम बढ़ाने की मांग की

May 7, 2026/
6:11 pm

शराब बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से शराब, बीयर और वाइन की कीमतें बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला कौन?:पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित, डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा; लॉरेंस गैंग से जुड़ा

October 19, 2026/
11:38 am

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां...

अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमला किया, कई शहरों में धमाके:सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित जगह शिफ्ट; ट्रम्प बोले- अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए अटैक किया

February 28, 2026/
12:04 pm

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह...

भोजशाला मामले की आज हाईकोर्ट में सुनवाई:हिंदू पक्ष रख चुका अपना पक्ष; अब अंतरसिंह की याचिका पर होगी बहस

April 17, 2026/
10:36 am

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। आज शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे से मामले की...

Follow RR vs GT live.(Creimas Photo)

May 10, 2026/
6:00 am

आखरी अपडेट:10 मई, 2026, 06:00 IST जिस व्यक्ति को लाखों लोग ‘थलापति’ (कमांडर) के नाम से जानते हैं, उसने उस...

टीम से बाहर होने के बाद सूर्या का पहला रिएक्शन:स्क्वाड को ‘ऑल द बेस्ट’ कहा; सूर्यवंशी के लिए लिखा- आपने यह मौका कमाया

June 6, 2026/
5:28 pm

भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया के जरिए पहला रिएक्शन आया है।...

Rwanda vs Nigeria Live Score: Nigeria Invitational Women's T20I Tournament 2026 (Credit: X/cricket_nigeria)

March 27, 2026/
4:03 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 16:03 IST एडप्पादी के पलानीस्वामी की एआईएडीएमके ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 127 उम्मीदवारों की दूसरी...

76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे:जिम में गमछे में दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

April 30, 2026/
11:05 am

76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का जिम में ट्राइसेप डिप्स करते वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर...

राजनीति

धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, भावुक हुए बॉबी:बोले- पापा ने आप सबके दिलों को छुआ; उनके कारण ही हमे इतना प्यार मिलता है

धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, भावुक हुए बॉबी:बोले- पापा ने आप सबके दिलों को छुआ; उनके कारण ही हमे इतना प्यार मिलता है

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड्स फंक्शन में मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पिता की जगह यह अवॉर्ड लेने जब बॉबी देओल मंच पर पहुंचे, तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। स्पीच देते समय बॉबी काफी भावुक हो गए। उन्होंने धर्मेंद्र के योगदान और सोशल मीडिया के प्रति उनके आखिरी दिनों के लगाव को याद किया। पिता को याद कर मंच पर भावुक हुए बॉबी
अवॉर्ड लेते समय बॉबी देओल की आंखें तुरंत नम हो गईं। उन्होंने भारी मन से अपने पिता को धन्यवाद दिया। बॉबी ने स्पीच में कहा, “मुझे आप सभी की आंखों में अपने पापा के लिए जो प्यार दिखाई देता है, वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे अब भी ऐसा महसूस होता है कि मैं घर जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि मैंने यह पुरस्कार उनके लिए जीता है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि भगवान ने मुझे उनका बेटा बनाया।” इंस्टाग्राम रील्स के जारिए याद करते हैं लोग
बॉबी ने कहा, “मेरे पापा ने आप सभी को व्यक्तिगत रूप से जाने बिना ही अपने काम और इंस्टाग्राम रील्स के जरिए आप सभी के दिलों को छुआ है। इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना उनका नया शौक बन गया था। वह हमेशा चाहते थे कि हर कोई खुश रहे। वह मानते थे कि अगर हम अपने टैलेंट पर विश्वास करें, तो जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।” ‘पापा की वजह से ही हमें मिलता है इतना प्यार’
धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को इंडस्ट्री में जो सम्मान मिलता है, उसका श्रेय बॉबी ने अपने पिता को ही दिया। उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है क्योंकि मेरे पापा और भाई के लिए सबके दिलों के ताले खुले हुए हैं। लोग मेरे पापा से इतना प्यार करते हैं कि वे बिना सोचे-समझे मुझे और मेरे भाई को अपना लेते हैं। बॉबी ने यह भी कहा कि उनके पिता ने इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे दोनों दिन देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में ‘धुरंधर’ का दबदबा आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर बनकर उभरी है, जिसने कुल 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, वहीं अक्षय खन्ना ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) की ट्रॉफी जीती। दूसरी तरफ, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘बेस्ट फिल्म’ का खिताब अपने नाम किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket