Tuesday, 15 Sep 2026 | 03:03 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रायसेन में शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में वर्चस्व की लड़ाई:भोपाल-सागर हाईवे पर 20 लोग भिड़े, सड़क पर लाठी-डंडे चले; बोलेरो में तोड़फोड़

रायसेन के सागर रोड स्थित पठारी में सोमवार शाम दो शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और एक बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रायसेन और नकतरा शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच यह विवाद क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि नकतरा ठेकेदार के कर्मचारी रायसेन क्षेत्र में शराब बेच रहे थे, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। बोलेरो वाहन को घेरा, तोड़फोड़ की
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर 10 से 20 लोग मौजूद थे, जिन्होंने बोलेरो वाहन को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। वाहन को पलटाने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन के अंदर कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। पुलिस से किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत
हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों ही पक्षों की ओर से थाना कोतवाली में कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच विवाद की जानकारी मिली है, लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचा है और न ही किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि इस विवाद में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदार कंपनी के कुछ लोग क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जापान की PM ताकाइची राष्ट्रपति भवन पहुंची:गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत;  आज मोदी से निवेश और सुरक्षा सहयोग द्विपक्षीय चर्चा होगी

July 2, 2026/
10:42 am

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान...

जाह्नवी बोलीं- मैं पूरी तरह से मां पर निर्भर थी:उनके जाने के बाद कई गलत फैसले लिए, कई लोगों ने निजी जिंदगी में दखल दिया

April 6, 2026/
9:46 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी मां और सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन और उसके...

कंगना की लगातार पिछली 5 फिल्में फ्लॉप:'भारत भाग्य विधाता' का रिलीज के दिन 3 फिल्मों से क्लैश; क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी?

June 9, 2026/
12:50 pm

एक्ट्रेस कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इस...

आशा-लता से कहा जाता- शमशाद जैसे गाओ:पिता की शर्त पर ताउम्र बुर्खा पहनकर गाया, फोटो खिंचवाने की मनाही थी, किशोर कुमार उठाते थे इनकी कुर्सी

April 14, 2026/
4:30 am

1931 की बात थी भारत-पाकिस्तान उन दिनों एक था और कोई सीमाएं-सरहद नहीं थी। लाहौर-बॉम्बे और कोलकाता में फिल्में बनना...

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

April 20, 2026/
12:32 pm

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज...

सीधी में बस-पिकअप में टक्कर, युवक का हाथ कटकर अलग:रीवा रेफर; चश्मदीद बोले- बस ड्राइवर नशे में था, वाहन छोड़कर भागा

April 29, 2026/
11:13 pm

सीधी जिले के रामपुर नैकिन में बुधवार रात 10 बजे यूनियन बैंक के पास एक बस और पिकअप की भिड़ंत...

  पूजा बर्तन सफाई

July 25, 2026/
10:57 am

25 जुलाई 2026 को 10:57 IST पर अद्यतन किया गया पूजा के बर्तनों की सफाई: सावन का महीना शुरू होने...

न्यू जीलैंड का पहली पारी में स्कोर 263/7:डेब्यू मैच में डॉनी बेकर ने 2 विकेट लिए , जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी

June 18, 2026/
10:04 am

द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रायसेन में शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में वर्चस्व की लड़ाई:भोपाल-सागर हाईवे पर 20 लोग भिड़े, सड़क पर लाठी-डंडे चले; बोलेरो में तोड़फोड़

रायसेन में शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में वर्चस्व की लड़ाई:भोपाल-सागर हाईवे पर 20 लोग भिड़े, सड़क पर लाठी-डंडे चले; बोलेरो में तोड़फोड़

रायसेन के सागर रोड स्थित पठारी में सोमवार शाम दो शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और एक बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रायसेन और नकतरा शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच यह विवाद क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि नकतरा ठेकेदार के कर्मचारी रायसेन क्षेत्र में शराब बेच रहे थे, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। बोलेरो वाहन को घेरा, तोड़फोड़ की
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर 10 से 20 लोग मौजूद थे, जिन्होंने बोलेरो वाहन को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। वाहन को पलटाने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन के अंदर कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। पुलिस से किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत
हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों ही पक्षों की ओर से थाना कोतवाली में कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच विवाद की जानकारी मिली है, लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचा है और न ही किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि इस विवाद में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदार कंपनी के कुछ लोग क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket