Tuesday, 07 Apr 2026 | 09:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ऑल्टोस लैब खोज रही है जवान रहने का फॉर्मूला:अब बीमारी नहीं, बुढ़ापे का भी होगा इलाज

कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली। इंसान ने सदियों से अमृत की तलाश की है और विज्ञान की दुनिया में अब यह तलाश माइक्रोस्कोप के नीचे कोशिकाओं तक पहुंच गई है। इसी काम में लगी है ऑल्टोस लैब्स। हालांकि इसका लक्ष्य सिर्फ उम्र बढ़ाना नहीं, बुढ़ापे का उपचार करना भी है। असल में उम्र बढ़ना केवल जेनेटिक्स का खेल नहीं है। यह एपिजेनेटिक बदलावों का परिणाम है। सरल शब्दों में कहें तो हमारे शरीर की कोशिकाओं के पास एक बायोलॉजिकल सॉफ्टवेयर होता है। समय के साथ, प्रदूषण, तनाव और उम्र के कारण इस सॉफ्टवेयर में बग्स आ जाते हैं, जिससे कोशिकाएं अपना काम भूलने लगती हैं। ऑल्टोस लैब्स इसी सॉफ्टवेयर को रीसेट करने पर काम कर रही हैं। इसके केंद्र में हैं यामानाका फैक्टर्स। यानी वो जादुई प्रोटीन जो किसी बूढ़ी कोशिका को वापस उसकी युवा अवस्था में ले जा सकते हैं। हम कोशिकाओं की आंशिक रीप्रोग्रामिंग कर रहे हैं। यानी कोशिका की पहचान वही रहेगी, बस उसकी ऊर्जा और मरम्मत करने की क्षमता युवा जैसी हो जाएगी।

इस प्रोजेक्ट में बेजोस का धन और नोबेल विजेता वैज्ञानिकों का दिमाग ऑल्टोस लैब्स की ताकत दो स्तंभों पर टिकी है- पूंजी और नोबेल स्तर का ज्ञान। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और यूरी मिलनर जैसे अरबपतियों ने इसमें लगभग 25,000 करोड़ रुपए (3 अरब डॉलर) का निवेश किया है। यह इतिहास का सबसे बड़ा स्टार्टअप निवेश माना जाता है। जबकि लैब की कमान नोबेल विजेता वैज्ञानिक शिन्या यामानाका (कोशिका रीप्रोग्रामिंग के जनक) और स्टीव होर्वाथ (बायोलॉजिकल क्लॉक के विशेषज्ञ) जैसे दिग्गजों के हाथों में है। 80 साल की उम्र में कोशिकाओं में होगी 30 की उम्र जैसी ऊर्जा और क्षमता 2022 में शुरुआत के बाद से लैब ने प्रयोगों से साबित कर दिया है कि उम्र के संकेतों को पलटना संभव है। एआई अब कोशिकाओं के व्यवहार को ट्रैक कर रहा है, जिससे यह समझना आसान हो गया है कि कोशिकाएं कब थकती हैं। यदि ऑल्टोस लैब्स सफल होती है, तो हम लंबे समय तक जिएंगे ही नहीं, अंतिम सांस तक स्वस्थ भी रहेंगे। कैंसर, हृदय रोगों का इलाज करने के बजाय, डॉक्टर सीधे बुढ़ापे का इलाज करेंगे। खराब अंगों को बदलने के बजाय, शरीर उन्हें भीतर से खुद ठीक कर लेगा। हम ऐसे भविष्य की ओर जा रहे हैं, जहां 80 साल की उम्र में भी शरीर की कोशिकाएं 30 साल जैसी ऊर्जा से भरी होंगी। हम उम्र के साथ आने वाली कमजोरी को हराना चाहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचीं, योगी ने स्वागत किया:रामलला के दर्शन करेंगी; श्रीराम यंत्र के पूजन में शामिल होंगी

March 19, 2026/
6:00 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच गई हैं। वह थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगी। उनका काफिला एयरपोर्ट से रवाना हो...

निवाड़ी में स्टोन क्रेशर प्लांट का हो रहा है विरोध:विधायक से मिलकर ग्रामीणों ने की शिकायत, प्रशासन ने जांच टीम बनाई

April 3, 2026/
4:25 pm

निवाड़ी के चुरारा अडजार सीमा पर प्रस्तावित स्टोन क्रेशर प्लांट का ग्रामीणों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा...

तिरुपति पहुंचे RCB के खिलाड़ी:रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने टेका मत्था; कल चेन्नई से होगा बड़ा मुकाबला

April 4, 2026/
1:17 pm

IPL 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में कल यानी 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)...

तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल:‘प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है’; विजय संग रिश्ते की चर्चाओं को फिर मिली हवा

April 6, 2026/
5:41 pm

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के कथित रिश्ते...

सूर्य को अर्घ्य देकर होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत:गुड़ी पड़वा पर सीएम करेंगे तरणताल-नैवेद्य लोक का लोकार्पण, गायक विशाल मिश्रा की भी प्रस्तुति

March 19, 2026/
6:05 am

उज्जैन में गुरुवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत का शुभारंभ उत्साह और आस्था के...

पानी वाला चना चाट रेसिपी: चाट खाने वालों की हैं शौकीन तो एक बार फिर खाएं पानी वाला चना चाट, नोट करें रेसिपी

February 25, 2026/
10:17 am

पानी वाला चना चाट रेसिपी: शाम की चाय हो या चटपटा खाने की फुल्की क्रेविंग, चाट का नाम सुनते ही...

तेज रफ्तार आयशर ने तूफान गाड़ी को मारी टक्कर:4 की मौके पर मौत देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास भीषण हादसा; गुस्साए लोगों किया चक्काजाम

April 6, 2026/
2:50 am

शहर के देवगुराड़िया इलाके में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रविवार देर रात करीब ढाई बजे भीषण सड़क हादसे में...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

ऑल्टोस लैब खोज रही है जवान रहने का फॉर्मूला:अब बीमारी नहीं, बुढ़ापे का भी होगा इलाज

ऑल्टोस लैब खोज रही है जवान रहने का फॉर्मूला:अब बीमारी नहीं, बुढ़ापे का भी होगा इलाज

कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली। इंसान ने सदियों से अमृत की तलाश की है और विज्ञान की दुनिया में अब यह तलाश माइक्रोस्कोप के नीचे कोशिकाओं तक पहुंच गई है। इसी काम में लगी है ऑल्टोस लैब्स। हालांकि इसका लक्ष्य सिर्फ उम्र बढ़ाना नहीं, बुढ़ापे का उपचार करना भी है। असल में उम्र बढ़ना केवल जेनेटिक्स का खेल नहीं है। यह एपिजेनेटिक बदलावों का परिणाम है। सरल शब्दों में कहें तो हमारे शरीर की कोशिकाओं के पास एक बायोलॉजिकल सॉफ्टवेयर होता है। समय के साथ, प्रदूषण, तनाव और उम्र के कारण इस सॉफ्टवेयर में बग्स आ जाते हैं, जिससे कोशिकाएं अपना काम भूलने लगती हैं। ऑल्टोस लैब्स इसी सॉफ्टवेयर को रीसेट करने पर काम कर रही हैं। इसके केंद्र में हैं यामानाका फैक्टर्स। यानी वो जादुई प्रोटीन जो किसी बूढ़ी कोशिका को वापस उसकी युवा अवस्था में ले जा सकते हैं। हम कोशिकाओं की आंशिक रीप्रोग्रामिंग कर रहे हैं। यानी कोशिका की पहचान वही रहेगी, बस उसकी ऊर्जा और मरम्मत करने की क्षमता युवा जैसी हो जाएगी।

इस प्रोजेक्ट में बेजोस का धन और नोबेल विजेता वैज्ञानिकों का दिमाग ऑल्टोस लैब्स की ताकत दो स्तंभों पर टिकी है- पूंजी और नोबेल स्तर का ज्ञान। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और यूरी मिलनर जैसे अरबपतियों ने इसमें लगभग 25,000 करोड़ रुपए (3 अरब डॉलर) का निवेश किया है। यह इतिहास का सबसे बड़ा स्टार्टअप निवेश माना जाता है। जबकि लैब की कमान नोबेल विजेता वैज्ञानिक शिन्या यामानाका (कोशिका रीप्रोग्रामिंग के जनक) और स्टीव होर्वाथ (बायोलॉजिकल क्लॉक के विशेषज्ञ) जैसे दिग्गजों के हाथों में है। 80 साल की उम्र में कोशिकाओं में होगी 30 की उम्र जैसी ऊर्जा और क्षमता 2022 में शुरुआत के बाद से लैब ने प्रयोगों से साबित कर दिया है कि उम्र के संकेतों को पलटना संभव है। एआई अब कोशिकाओं के व्यवहार को ट्रैक कर रहा है, जिससे यह समझना आसान हो गया है कि कोशिकाएं कब थकती हैं। यदि ऑल्टोस लैब्स सफल होती है, तो हम लंबे समय तक जिएंगे ही नहीं, अंतिम सांस तक स्वस्थ भी रहेंगे। कैंसर, हृदय रोगों का इलाज करने के बजाय, डॉक्टर सीधे बुढ़ापे का इलाज करेंगे। खराब अंगों को बदलने के बजाय, शरीर उन्हें भीतर से खुद ठीक कर लेगा। हम ऐसे भविष्य की ओर जा रहे हैं, जहां 80 साल की उम्र में भी शरीर की कोशिकाएं 30 साल जैसी ऊर्जा से भरी होंगी। हम उम्र के साथ आने वाली कमजोरी को हराना चाहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket