Saturday, 29 Aug 2026 | 12:22 PM

Trending :

कंगना रनोट-बाबा रामदेव की सुलह की इनसाइड स्टोरी:तोहफे-मिठाई लेकर घर पहुंचे प्रवक्ता, कॉल पर हुई बातचीत; बयानबाजी से बचने पर सहमति जताई अमेरिका का वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर कब्जा:प्राइवेट कंपनी के साथ करार, ट्रम्प बोले- यह इतिहास की सबसे बड़ी ऑयल डील मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है:रामायण एक्टर सुनील लहरी ने कृति के विवादित रक्षाबंधन एड के बहिष्कार का समर्थन किया, मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है:रामायण एक्टर सुनील लहरी ने कृति के विवादित रक्षाबंधन एड के बहिष्कार का समर्थन किया, PM Modi Central Asia Visit मोदी 4 साल बाद सेंट्रल एशिया के दौरे पर रवाना:पहले उज्बेकिस्तान जाएंगे, फिर किर्गिस्तान में SCO समिट में हिस्सा लेंगे; जिनपिंग-पुतिन से मुलाकात संभव
EXCLUSIVE

शिवपुरी पुलिस ने 10.50 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया:चोरी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, खेत में छुपा हुआ था तभी पहुंची पुलिस

शिवपुरी जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने ट्रॉली चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख 50 हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को ग्राम जामखो निवासी विनोद चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 5 अप्रैल की रात उनकी नीले रंग की ट्रॉली, जो झिरी खोरघार रोड पर उनके भाई के घर के बाहर खड़ी थी, अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस ट्रॉली की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार दबिश दी। दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की ट्रॉली के साथ एक व्यक्ति ग्राम खोरघार के खेत में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और वीरेंद्र रावत (35) निवासी ग्राम रतनपुर, थाना सबलगढ़, जिला मुरैना को ट्रॉली के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र रावत ने 5-6 अप्रैल की रात अपने स्वराज ट्रैक्टर का उपयोग कर ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर (लगभग 8 लाख रुपये कीमत) और चोरी की ट्रॉली (लगभग ढाई लाख रुपये कीमत) बरामद की। कुल बरामद माल की कीमत 10 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे शिवपुरी जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद:चुनरी के साथ माथे पर लगाया तिलक, नाम बदलकर रीता भारद्वाज रखने के दावे को बताया चुकीं झूठ

July 2, 2026/
7:10 pm

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद हाल ही में असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं।...

Super Chess Classic Longest Match

May 23, 2026/
10:36 am

Hindi News Sports Super Chess Classic Longest Match | Praggnanandhaa Vs Lagrave; 5 Contenders For Title बुखारेस्ट (रोमानिया)3 मिनट पहले...

इंदौर के बड़ा गणपति-चंदन नगर फ्लाईओवर पर सख्त निर्देश:सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य; मंत्री विजयवर्गीय बोले- जरूरत हो तो बढ़ाएं टीमें

April 5, 2026/
12:05 am

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आईडीए के मुख्य सभागार में बैठक हुई। बैठक बड़ा गणपति...

ईडी अभिषेक बनर्जी सहित टीएमसी नेताओं के खिलाफ तीन मामलों में आरोपपत्र दायर करने के लिए तैयार है: सूत्र

June 24, 2026/
5:49 pm

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय टीएमसी नेताओं के खिलाफ तीन मामलों में आरोपपत्र दायर करने के लिए तैयार है, जिसमें...

RCB vs KKR, IPL 2026: Follow Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL match updates and scorecard from Raipur. (Picture Credit X/@IPL)

May 13, 2026/
4:53 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 16:53 IST देरी अब सड़कों पर फैल गई है, स्थानीय कैडर और समर्थकों ने वेणुगोपाल के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शिवपुरी पुलिस ने 10.50 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया:चोरी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, खेत में छुपा हुआ था तभी पहुंची पुलिस

शिवपुरी पुलिस ने 10.50 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया:चोरी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, खेत में छुपा हुआ था तभी पहुंची पुलिस

शिवपुरी जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने ट्रॉली चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख 50 हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को ग्राम जामखो निवासी विनोद चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 5 अप्रैल की रात उनकी नीले रंग की ट्रॉली, जो झिरी खोरघार रोड पर उनके भाई के घर के बाहर खड़ी थी, अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस ट्रॉली की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार दबिश दी। दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की ट्रॉली के साथ एक व्यक्ति ग्राम खोरघार के खेत में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और वीरेंद्र रावत (35) निवासी ग्राम रतनपुर, थाना सबलगढ़, जिला मुरैना को ट्रॉली के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र रावत ने 5-6 अप्रैल की रात अपने स्वराज ट्रैक्टर का उपयोग कर ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर (लगभग 8 लाख रुपये कीमत) और चोरी की ट्रॉली (लगभग ढाई लाख रुपये कीमत) बरामद की। कुल बरामद माल की कीमत 10 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे शिवपुरी जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket