Sunday, 01 Nov 2026 | 11:30 PM

Trending :

California B-52 Bomber Crash | 8 Feared Dead

कैलिफोर्निया18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे टेकऑफ किया था, कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया।

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर सोमवार सुबह B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक, विमान में सवार सभी 8 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे टेकऑफ किया था, कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया। अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि विमान में कौन लोग सवार थे और क्या बॉम्बर में हथियार मौजूद थे।

हादसे के बाद एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले विमानों को दूसरे एयरबेस की ओर भेजा जा रहा है।

क्रैश की 4 तस्वीरें…

विमान के क्रैश होने के बाद आसमान में काले रंग का धुआं उठा।

विमान के क्रैश होने के बाद एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर अफरा-तफरी मच गई।

विमान टेकऑफ के कुछ समय बाद ही क्रैश हुआ।

B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस लंबी दूरी का बॉम्बर विमान है, जो 1955 से सेवा में है। यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल वियतनाम से लेकर ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों तक में किया गया है।

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस

विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ जेफ गुजेटी ने कहा कि विमान जिस तरह उड़ान भरने के तुरंत बाद गिरा, उससे शुरुआती तौर पर फ्लाई कंट्रोल सिस्टम में खराबी की आशंका लगती है। हालांकि उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

गुजेटी के मुताबिक, यह मेंटेनेंस के बाद नियंत्रण प्रणाली में गड़बड़ी, इंजन की गंभीर खराबी या किसी परीक्षण उपकरण के फेल होने का मामला भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षण उड़ानें सामान्य उड़ानों की तुलना में अधिक जोखिम भरी होती हैं।

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर होती है टेस्टिंग

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस लॉस एंजिलिस से करीब 161 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह अमेरिकी वायुसेना के विमान परीक्षण और विकास का प्रमुख केंद्र है। यहां नए विमानों, हथियार प्रणालियों, सॉफ्टवेयर और उपकरणों का परीक्षण किया जाता है।

21 मई: अमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश हुए

अमेरिका में 21 मई को दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश हो गए थे। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर एयर शो के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक दोनों विमानों में सवार सभी 4 क्रू मेंबर हादसे से कुछ सेकेंड पहले सुरक्षित बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी चार पैराशूट दिखे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

…………….

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश:कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित निकला, इस साल 8वीं बार क्रैश हुआ F-16

अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी का सामान फटा:धमाकों से मेले में दीवार भी गिरी; 10 की मौत, 64 घायल

September 7, 2026/
2:46 am

मेक्सिको में एक चर्च के धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी के सामान में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 10...

AP EAMCET 2026 Results Soon at cets.apsche.ap.gov.in — Steps To Check AP EAPCET Scorecard, Rank Card Today. (Representative/File Photo)

June 1, 2026/
11:53 am

आखरी अपडेट:01 जून, 2026, 11:53 IST कुछ समय के लिए, भाजपा नेतृत्व नतीजों के बावजूद अन्नामलाई की स्वतंत्र-विकास रणनीति का...

New Zealand vs Sri Lanka Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Stay updated with NZ vs SL Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Colombo. (Picture Credit: AFP)

February 25, 2026/
4:24 pm

आखरी अपडेट:25 फरवरी, 2026, 16:24 IST सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई वित्तीय लेनदेन और चल-अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों...

भारत-न्यूजीलैंड में FTA से सेब बागवान चिंतित:राठौर बोले-इम्पोर्ट ड्यूटी 25% की; हिमाचल, कश्मीर-उत्तराखंड के किसानों पर पड़ेगी मार

April 28, 2026/
1:27 pm

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बीते कल दिल्ली में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

California B-52 Bomber Crash | 8 Feared Dead

California B-52 Bomber Crash | 8 Feared Dead

कैलिफोर्निया18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे टेकऑफ किया था, कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया।

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर सोमवार सुबह B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक, विमान में सवार सभी 8 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे टेकऑफ किया था, कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया। अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि विमान में कौन लोग सवार थे और क्या बॉम्बर में हथियार मौजूद थे।

हादसे के बाद एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले विमानों को दूसरे एयरबेस की ओर भेजा जा रहा है।

क्रैश की 4 तस्वीरें…

विमान के क्रैश होने के बाद आसमान में काले रंग का धुआं उठा।

विमान के क्रैश होने के बाद आसमान में काले रंग का धुआं उठा।

विमान के क्रैश होने के बाद एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर अफरा-तफरी मच गई।

विमान के क्रैश होने के बाद एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर अफरा-तफरी मच गई।

विमान टेकऑफ के कुछ समय बाद ही क्रैश हुआ।

विमान टेकऑफ के कुछ समय बाद ही क्रैश हुआ।

B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस लंबी दूरी का बॉम्बर विमान है, जो 1955 से सेवा में है। यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल वियतनाम से लेकर ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों तक में किया गया है।

B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस लंबी दूरी का बॉम्बर विमान है, जो 1955 से सेवा में है। यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल वियतनाम से लेकर ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों तक में किया गया है।

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस

विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ जेफ गुजेटी ने कहा कि विमान जिस तरह उड़ान भरने के तुरंत बाद गिरा, उससे शुरुआती तौर पर फ्लाई कंट्रोल सिस्टम में खराबी की आशंका लगती है। हालांकि उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

गुजेटी के मुताबिक, यह मेंटेनेंस के बाद नियंत्रण प्रणाली में गड़बड़ी, इंजन की गंभीर खराबी या किसी परीक्षण उपकरण के फेल होने का मामला भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षण उड़ानें सामान्य उड़ानों की तुलना में अधिक जोखिम भरी होती हैं।

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर होती है टेस्टिंग

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस लॉस एंजिलिस से करीब 161 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह अमेरिकी वायुसेना के विमान परीक्षण और विकास का प्रमुख केंद्र है। यहां नए विमानों, हथियार प्रणालियों, सॉफ्टवेयर और उपकरणों का परीक्षण किया जाता है।

21 मई: अमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश हुए

अमेरिका में 21 मई को दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश हो गए थे। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर एयर शो के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक दोनों विमानों में सवार सभी 4 क्रू मेंबर हादसे से कुछ सेकेंड पहले सुरक्षित बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी चार पैराशूट दिखे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

…………….

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश:कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित निकला, इस साल 8वीं बार क्रैश हुआ F-16

अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket