Monday, 14 Sep 2026 | 06:05 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अमृतसर के हरिमंदिर साहिब पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि:​दिल्ली में खामेनेई की याद में आयोजित कार्यक्रम के लिए SGPCअध्यक्ष व जत्थेदार को दिया निमंत्रण, अमेरिका को 11वें दिन हमले की चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि के उप-प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद हुसैन जियायेनिया आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के अधिकारियों से मुलाकात की और SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दिल्ली में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। डॉ. जियायेनिया ने बताया कि 12 अप्रैल को दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस में ईरान के आयतुल्लाह सैय्यद अली हुसैन खामेनेई की शहादत के 40वें दिन उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख धर्म और इस्लाम में ‘शहादत’ का महत्व अत्यंत गहरा है और दोनों धर्म मानते हैं कि शहीद हमेशा अमर रहता है। डॉ. जियायेनिया ने पंजाब विधानसभा द्वारा ईरान के समर्थन में पास किए गए प्रस्ताव की सराहना की और भारत-ईरान के 5,000 साल पुराने संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ईरान स्थायी शांति चाहता है, लेकिन पिछले वर्षों में हुए हमलों में उसके मासूम बच्चों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया। अमेरिका को 10 दिन की चेतावनी उन्होंने अमेरिका के दावों पर हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दिन में ईरान को नक्शे से मिटाने की बातें करता है, वह रात में युद्ध रोकने की भीख मांगता है। डॉ. जियायेनिया ने स्पष्ट किया कि ईरान ने अमेरिका को अपनी 10 शर्तों को मानने के लिए 10 दिन की मोहलत दी है। यदि 10 दिनों के भीतर शर्तें नहीं मानी गईं और नुकसान की भरपाई नहीं हुई, तो ईरान 11वें दिन अमेरिका और इजराइल पर पहले से 100 गुना अधिक मिसाइलों से हमला करेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजगढ़ खरीदी केंद्रों पर सैंपल के नाम पर ज्यादा कटौती:500 ग्राम नियम के बावजूद 800 ग्राम तक गेहूं निकाल रहे, बिना तौल प्रक्रिया पर सवाल

April 28, 2026/
9:06 pm

राजगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी के बीच अब सैंपल लेने की प्रक्रिया ही सवालों के...

मझगवां में 11 माह की बच्ची की मौत:श्वास नली में दूध फंसना बताया गया कारण, कुपोषण से मौत की जताई गई थी आशंका

April 6, 2026/
11:15 pm

सतना जिले के आदिवासी बहुल मझगवां क्षेत्र में 11 माह की एक बच्ची की मौत के बाद महिला एवं बाल...

बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी

May 1, 2026/
6:41 pm

बुरहानपुर पुलिस ने शुक्रवार को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे और उन्हें हेलमेट के अनिवार्य उपयोग...

अमेरिका में बढ़ रहे मास शूटर:ऑनलाइन कम्युनिटी इन्हें ‘संत’ मान रही; हिंसक कंटेंट दिखाने वाला एल्गोरिदम अपराध की राह पर ले जाता है

March 20, 2026/
1:11 pm

अमेरिका में मास शूटर्स की संख्या बढ़ रही है और इसके पीछे एक नया, खतरनाक ट्रेंड उभर रहा है। इंटरनेट...

गर्मी में टैनिंग से परेशान? इस्तेमाल करें ये हर्बल फेस स्क्रब और ग्लोइंग तेल, देगा नेचुरल निखार

April 30, 2026/
8:50 pm

होमफोटोलाइफ़फैशन गर्मी में टैनिंग से परेशान? इस्तेमाल करें ये हर्बल फेस स्क्रब और ग्लोइंग तेल Last Updated:April 30, 2026, 20:50...

एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

September 8, 2026/
7:10 pm

एक्टर राजेश शर्मा ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह को लेकर चल रही अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने...

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

April 26, 2026/
8:01 am

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका...

Khan Saab Controversy: Sikh Comment Sparks Outrage

May 24, 2026/
5:20 am

खान साब ने धुरंधर-2 फिल्म में गाना गाया है। – फाइल फोटो धुरंधर: द रिवेंज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में गाना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अमृतसर के हरिमंदिर साहिब पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि:​दिल्ली में खामेनेई की याद में आयोजित कार्यक्रम के लिए SGPCअध्यक्ष व जत्थेदार को दिया निमंत्रण, अमेरिका को 11वें दिन हमले की चेतावनी

अमृतसर के हरिमंदिर साहिब पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि:​दिल्ली में खामेनेई की याद में आयोजित कार्यक्रम के लिए SGPCअध्यक्ष व जत्थेदार को दिया निमंत्रण, अमेरिका को 11वें दिन हमले की चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि के उप-प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद हुसैन जियायेनिया आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के अधिकारियों से मुलाकात की और SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दिल्ली में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। डॉ. जियायेनिया ने बताया कि 12 अप्रैल को दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस में ईरान के आयतुल्लाह सैय्यद अली हुसैन खामेनेई की शहादत के 40वें दिन उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख धर्म और इस्लाम में ‘शहादत’ का महत्व अत्यंत गहरा है और दोनों धर्म मानते हैं कि शहीद हमेशा अमर रहता है। डॉ. जियायेनिया ने पंजाब विधानसभा द्वारा ईरान के समर्थन में पास किए गए प्रस्ताव की सराहना की और भारत-ईरान के 5,000 साल पुराने संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ईरान स्थायी शांति चाहता है, लेकिन पिछले वर्षों में हुए हमलों में उसके मासूम बच्चों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया। अमेरिका को 10 दिन की चेतावनी उन्होंने अमेरिका के दावों पर हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दिन में ईरान को नक्शे से मिटाने की बातें करता है, वह रात में युद्ध रोकने की भीख मांगता है। डॉ. जियायेनिया ने स्पष्ट किया कि ईरान ने अमेरिका को अपनी 10 शर्तों को मानने के लिए 10 दिन की मोहलत दी है। यदि 10 दिनों के भीतर शर्तें नहीं मानी गईं और नुकसान की भरपाई नहीं हुई, तो ईरान 11वें दिन अमेरिका और इजराइल पर पहले से 100 गुना अधिक मिसाइलों से हमला करेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket