Sunday, 11 Oct 2026 | 11:33 AM

Trending :

Life Amazing Secrets Hindi Version; Gaur Gopal Das Book

4 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

किताब का नाम: जीवन के अद्भुत रहस्य

(‘लाइफ्स अमेजिंग सीक्रेट्स’ का हिंदी अनुवाद)

लेखक: गौर गोपाल दास

अनुवाद: राजेश्वर वशिष्ठ

प्रकाशक: पेंगुइन

मूल्य: 225 रुपए

हर कोई बेहतर जीवन चाहता है, जहां रिश्तों में मधुरता, काम में संतुलन और भीतर सुकून हो। लेकिन दौड़ती-भागती जिंदगी में यह संतुलन मिलना मुश्किल है। मशहूर लाइफ कोच और संत गौर गोपाल दास की किताब ‘जीवन के अद्भुत रहस्य’ यह संतुलन बनाना सिखाती है।

इस किताब में लेखक आधुनिक जीवन के तनावों से निपटने के लिए सरल उपाय बताते हैं। वह बताते हैं कि कैसे पर्सनल, प्रोफेशनल और सोशल लाइफ को संतुलित रखा जा सकता है।

किताब का मकसद और अहमियत

किताब हमें सिखाती है-

  • जब हम ‘व्यक्तिगत जीवन’, ‘रिश्ते’, ‘काम’ और ‘समाज के प्रति योगदान’ को सही तरीके से मैनेज करते हैं, तभी सच्ची खुशी मिलती है।
  • गौर गोपाल दास बताते हैं कि जिंदगी गाड़ी के पहिये की तरह है। अगर एक हिस्सा भी कमजोर हुआ तो सफर डगमगा सकता है।
  • यह किताब व्यवहारिक सलाह और प्रेरणा देती है, जिसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जा सकता है।

नीचे दिए ग्राफिक से किताब से मिलने वाले 8 सबक के बारे में जानिए-

किताब चार बड़े विषयों पर आधारित है, जो ‘जीवन के चार पिलर’ हैं। आइए इन्हें समझते हैं।

1. पर्सनल लाइफ: सकारात्मकता और कृतज्ञता

लेखक किताब में बताते हैं-

  • जिंदगी में सब कुछ हमारे बस में नहीं होता, लेकिन जो होता है, उसके लिए कृतज्ञ रहना हमें खुश रखता है।
  • लेखक बताते हैं, “हम चीजों को वैसा नहीं देखते, जैसी वे हैं, बल्कि वैसा देखते हैं, जैसे हम हैं।” यानी हमारी सोच ही जिंदगी को आकार देती है।
  • जीवन में पॉजिटिविटी लाना जरूरी है। इसके लिए हर दिन कम-से-कम तीन चीजों के लिए शुक्रिया अदा करें। साथ ही जो आपके बस में नहीं है, उसे वैसे ही स्वीकार करें।
  • हम अक्सर उस पर ध्यान देते हैं, जो हमारे पास नहीं है। गौर गोपाल दास याद दिलाते हैं कि ‘जो हमारे पास है, वह भी किसी की ख्वाहिश हो सकती है। इसलिए उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।’

2. रिलेशनशिप: संवेदनशीलता और क्षमा

लेखक बताते हैं-

  • रिश्तों को मजबूत करने के लिए शब्दों और व्यवहार में संवेदनशील होना चाहिए।
  • क्षमा रिश्तों की नींव मजबूत करता है।

लेखक ने रिश्ते मजबूत करने के कुछ आसान तरीके बताए हैं-

3. वर्किंग लाइफ: हेल्दी कॉम्पिटिशन और सेल्फ इम्प्रूवमेंट

वर्किंग लाइफ में सफलता के लिए गौर गोपाल दास सलाह देते हैं-

  • हमें दूसरों से नहीं, खुद से मुकाबला करना चाहिए।
  • लेखक बताते हैं, “अपने आप को हर दिन थोड़ा बेहतर बनाएं।” आत्म-सुधार और मेहनत ही असली तरक्की का रास्ता है।
  • लेखक का मानना है कि करियर में सफलता का मतलब सिर्फ पैसा नहीं होता है।
  • लेखक बताते हैं कि सफल करियर वह है, जिसमें आप न सिर्फ पैसा कमाते हैं, बल्कि उद्देश्य भी पाते हैं।
  • काम को बोझ नहीं, सेवा की तरह देखें। यही सोच बर्नआउट से बचाएगी और संतुष्टि देगी।

4. सामाजिक योगदान: निस्वार्थ सेवा

किताब यह भी सिखाती है-

  • हम केवल अपने लिए नहीं, समाज के लिए भी जीते हैं। सेवा, दान और मदद हमें बाहर से ही नहीं, भीतर से भी समृद्ध करते हैं।
  • लेखक का मानना है कि जिंदगी तभी सार्थक है, जब हम दूसरों के लिए कुछ करें।
  • वह कहते हैं, “आपका जीवन तभी सच्चा है जब आप दूसरों के लिए कुछ करते हैं।”

यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए?

‘जीवन के अद्भुत रहस्य’ ऐसी किताब है, जो जिंदगी को आसान और सार्थक बनाने का रास्ता दिखाती है। यह बताती है कि छोटे-छोटे कदमों से जीवन संतुलित किया जा सकता है। अगर आप शांति और मकसद ढूंढ रहे हैं, तो यह किताब आपके लिए है।

किताब के बारे में मेरी राय

  • ‘जीवन के अद्भुत रहस्य’ कोई भारी-भरकम दार्शनिक किताब नहीं है।
  • यह एक दोस्त की तरह बात करती है, जो आपके बगल में बैठकर आपकी चुनौतियां सुनता है और आसान सुझाव देता है।
  • गौर गोपाल दास की भाषा सरल, किस्सों से भरी और बेहद असरदार है।
  • यह किताब खासकर उन लोगों के लिए है, जो ‘अंदर से थक चुके हैं, लेकिन बाहर मुस्कुरा रहे हैं।’
  • किताब सिखाती है कि कैसे जीवन के हर पहिए को बैलेंस कर शांत और सार्थक जीवन जी सकते हैं।

………………

ये बुक रिव्यू भी पढ़िए

बुक रिव्यू- दिमाग में आने वाली हर बात सच नहीं: ज्यादा सोचने से ज्यादा दुख होगा, ओवरथिंकिंग न करें, समझने के लिए ये किताब पढ़ें

ओवरथिंकिंग एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति को अंदर-ही-अंदर खोखला कर सकती है। इसके कारण लोग भविष्य की चिंता में परेशान होते हैं या अतीत के पछतावे में जलते रहते हैं। जोसेफ नूयेन की किताब इसी मानसिक जाल को तोड़ने का एक मॉडर्न मैनुअल है। आगे पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ireland Vs New Zealand Only Test Day 2 Live Updates (X)

May 28, 2026/
5:12 pm

आखरी अपडेट:28 मई, 2026, 17:12 IST बेंगलुरु में मजबूती से टिके रहकर, सिद्धारमैया ने यह सुनिश्चित किया कि वह कर्नाटक...

बैंक मीटिंग में सीईओ नहीं, बोल रहा था AI क्लोन:अमेरिकी बैंक के तिमाही नतीजों की बैठक में आधे घंटे बाद हुआ खुलासा, दुनिया हैरान

April 29, 2026/
5:10 pm

कल्पना करें कि आप किसी से आधे घंटे बात कर लें और फिर पता चले कि सामने इंसान था ही...

CM का 4 मई को ग्वालियर में प्रस्तावित कार्यक्रम:कलेक्टर-SP ने लिया जायजा, ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन में होंगे शामिल

April 27, 2026/
12:02 am

ग्वालियर शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रस्तावित ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन समारोह...

बिजनेस के मामले में भी सबसे कीमती फीफा वर्ल्ड कप:99 हजार करोड़ विज्ञापनों पर खर्च, एक विज्ञापन का खर्च 200 करोड़ से ज्यादा

June 21, 2026/
2:19 pm

इस बार का फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा आर्थिक महाकुंभ है, जो पेरिस ओलिंपिक...

भारतवंशी बिजनेसमैन ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को ठगा:खुद को CIA एजेंट बताया, लड़ाकू विमानों की डील पर 425 करोड़ रु. की धोखाधड़ी

July 7, 2026/
10:30 am

अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे भारतवंशी बिजनेसमैन गौरव श्रीवास्तव पर अब इंडोनेशिया में भी बड़े फर्जीवाड़े...

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने किए महाकाल दर्शन:उज्जैन में नंदी के कान में कही मनोकामना; बोलीं- यहां जो मिलता है, वह कहीं और नहीं

April 27, 2026/
8:57 pm

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी महाराज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Life Amazing Secrets Hindi Version; Gaur Gopal Das Book

Life Amazing Secrets Hindi Version; Gaur Gopal Das Book

4 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

किताब का नाम: जीवन के अद्भुत रहस्य

(‘लाइफ्स अमेजिंग सीक्रेट्स’ का हिंदी अनुवाद)

लेखक: गौर गोपाल दास

अनुवाद: राजेश्वर वशिष्ठ

प्रकाशक: पेंगुइन

मूल्य: 225 रुपए

हर कोई बेहतर जीवन चाहता है, जहां रिश्तों में मधुरता, काम में संतुलन और भीतर सुकून हो। लेकिन दौड़ती-भागती जिंदगी में यह संतुलन मिलना मुश्किल है। मशहूर लाइफ कोच और संत गौर गोपाल दास की किताब ‘जीवन के अद्भुत रहस्य’ यह संतुलन बनाना सिखाती है।

इस किताब में लेखक आधुनिक जीवन के तनावों से निपटने के लिए सरल उपाय बताते हैं। वह बताते हैं कि कैसे पर्सनल, प्रोफेशनल और सोशल लाइफ को संतुलित रखा जा सकता है।

किताब का मकसद और अहमियत

किताब हमें सिखाती है-

  • जब हम ‘व्यक्तिगत जीवन’, ‘रिश्ते’, ‘काम’ और ‘समाज के प्रति योगदान’ को सही तरीके से मैनेज करते हैं, तभी सच्ची खुशी मिलती है।
  • गौर गोपाल दास बताते हैं कि जिंदगी गाड़ी के पहिये की तरह है। अगर एक हिस्सा भी कमजोर हुआ तो सफर डगमगा सकता है।
  • यह किताब व्यवहारिक सलाह और प्रेरणा देती है, जिसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जा सकता है।

नीचे दिए ग्राफिक से किताब से मिलने वाले 8 सबक के बारे में जानिए-

किताब चार बड़े विषयों पर आधारित है, जो ‘जीवन के चार पिलर’ हैं। आइए इन्हें समझते हैं।

1. पर्सनल लाइफ: सकारात्मकता और कृतज्ञता

लेखक किताब में बताते हैं-

  • जिंदगी में सब कुछ हमारे बस में नहीं होता, लेकिन जो होता है, उसके लिए कृतज्ञ रहना हमें खुश रखता है।
  • लेखक बताते हैं, “हम चीजों को वैसा नहीं देखते, जैसी वे हैं, बल्कि वैसा देखते हैं, जैसे हम हैं।” यानी हमारी सोच ही जिंदगी को आकार देती है।
  • जीवन में पॉजिटिविटी लाना जरूरी है। इसके लिए हर दिन कम-से-कम तीन चीजों के लिए शुक्रिया अदा करें। साथ ही जो आपके बस में नहीं है, उसे वैसे ही स्वीकार करें।
  • हम अक्सर उस पर ध्यान देते हैं, जो हमारे पास नहीं है। गौर गोपाल दास याद दिलाते हैं कि ‘जो हमारे पास है, वह भी किसी की ख्वाहिश हो सकती है। इसलिए उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।’

2. रिलेशनशिप: संवेदनशीलता और क्षमा

लेखक बताते हैं-

  • रिश्तों को मजबूत करने के लिए शब्दों और व्यवहार में संवेदनशील होना चाहिए।
  • क्षमा रिश्तों की नींव मजबूत करता है।

लेखक ने रिश्ते मजबूत करने के कुछ आसान तरीके बताए हैं-

3. वर्किंग लाइफ: हेल्दी कॉम्पिटिशन और सेल्फ इम्प्रूवमेंट

वर्किंग लाइफ में सफलता के लिए गौर गोपाल दास सलाह देते हैं-

  • हमें दूसरों से नहीं, खुद से मुकाबला करना चाहिए।
  • लेखक बताते हैं, “अपने आप को हर दिन थोड़ा बेहतर बनाएं।” आत्म-सुधार और मेहनत ही असली तरक्की का रास्ता है।
  • लेखक का मानना है कि करियर में सफलता का मतलब सिर्फ पैसा नहीं होता है।
  • लेखक बताते हैं कि सफल करियर वह है, जिसमें आप न सिर्फ पैसा कमाते हैं, बल्कि उद्देश्य भी पाते हैं।
  • काम को बोझ नहीं, सेवा की तरह देखें। यही सोच बर्नआउट से बचाएगी और संतुष्टि देगी।

4. सामाजिक योगदान: निस्वार्थ सेवा

किताब यह भी सिखाती है-

  • हम केवल अपने लिए नहीं, समाज के लिए भी जीते हैं। सेवा, दान और मदद हमें बाहर से ही नहीं, भीतर से भी समृद्ध करते हैं।
  • लेखक का मानना है कि जिंदगी तभी सार्थक है, जब हम दूसरों के लिए कुछ करें।
  • वह कहते हैं, “आपका जीवन तभी सच्चा है जब आप दूसरों के लिए कुछ करते हैं।”

यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए?

‘जीवन के अद्भुत रहस्य’ ऐसी किताब है, जो जिंदगी को आसान और सार्थक बनाने का रास्ता दिखाती है। यह बताती है कि छोटे-छोटे कदमों से जीवन संतुलित किया जा सकता है। अगर आप शांति और मकसद ढूंढ रहे हैं, तो यह किताब आपके लिए है।

किताब के बारे में मेरी राय

  • ‘जीवन के अद्भुत रहस्य’ कोई भारी-भरकम दार्शनिक किताब नहीं है।
  • यह एक दोस्त की तरह बात करती है, जो आपके बगल में बैठकर आपकी चुनौतियां सुनता है और आसान सुझाव देता है।
  • गौर गोपाल दास की भाषा सरल, किस्सों से भरी और बेहद असरदार है।
  • यह किताब खासकर उन लोगों के लिए है, जो ‘अंदर से थक चुके हैं, लेकिन बाहर मुस्कुरा रहे हैं।’
  • किताब सिखाती है कि कैसे जीवन के हर पहिए को बैलेंस कर शांत और सार्थक जीवन जी सकते हैं।

………………

ये बुक रिव्यू भी पढ़िए

बुक रिव्यू- दिमाग में आने वाली हर बात सच नहीं: ज्यादा सोचने से ज्यादा दुख होगा, ओवरथिंकिंग न करें, समझने के लिए ये किताब पढ़ें

ओवरथिंकिंग एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति को अंदर-ही-अंदर खोखला कर सकती है। इसके कारण लोग भविष्य की चिंता में परेशान होते हैं या अतीत के पछतावे में जलते रहते हैं। जोसेफ नूयेन की किताब इसी मानसिक जाल को तोड़ने का एक मॉडर्न मैनुअल है। आगे पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket