Friday, 16 Oct 2026 | 10:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सेनेटरी स्टोर में दीवार तोड़कर 3.5 लाख की चोरी:CCTV में चोर हुए कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही

ग्वालियर के जीवाजी नगर में एक सेनेटरी स्टोर की दीवार तोड़कर चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपए का सामान चुरा लिया। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार दरयानी रात करीब 2:00 बजे की है। चोरी का पता तब चला जब सुबह स्टोर मालिक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दीवार टूटी हुई तथा सामान गायब पाया। शकुंतलापुरी निवासी 32 वर्षीय राहुल कुमार काकोरिया, जो अनिल कुमार काकोरिया के पुत्र हैं, नाइन टू नाइन मायकेयर नाम से सेनेटरी स्टोर चलाते हैं। इस दुकान में उनके पार्टनर पवन जैन भी हैं। बीती रात वे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे स्टोर खोलने पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर की दीवार भी टूटी मिली। अंदर देखने पर पता चला कि काफी सामान गायब है। राहुल कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सेनेटरी शॉप में दीवार तोड़कर चोरी की वारदात हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बिजली तार से गला घोंटा, सुसाइड दिखाने पेड़ पर लटकाया:कटनी में आम के पेड़ पर लटकी मिली थी लाश, प्रेमिका सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026/
12:20 pm

कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंसवाही गांव में हुई एक अंधे कत्ल पुलिस ने खुलासा किया है।...

यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र के अमरावती में तापमान 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के काम का समय बदला

April 24, 2026/
5:08 am

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों...

जर्मनी में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी पहली बार सत्ता के करीब:राज्य चुनाव में AfD को 44% वोट; इलॉन मस्क ने दी बधाई

September 7, 2026/
7:58 am

जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने सक्सोनी-आनहाल्ट के राज्य चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। एग्जिट...

Amal Malik Reveals Bigg Boss Struggle After Emotional Jaipur Show

March 22, 2026/
10:44 am

जयपुर4 घंटे पहलेलेखक: अनुराग त्रिवेदी कॉपी लिंक बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक हाल ही में जयपुर...

Vaibhav Surya Wanshi IPL 2026 Records: Fastest 50, Most Sixes

May 28, 2026/
4:30 am

न्यू चंडीगढ़10 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2...

Ram Charans Peddi Movie Release Pushed to June

April 15, 2026/
8:44 pm

48 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) रिलीज डेट आगे बढ़ा दी...

'बिग बॉस' में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:घटना के बाद माही विज चिल्लाईं, प्रोमो में नकुल के बाहर जाने का इशारा

October 14, 2026/
8:49 am

बिग बॉस 20 के घर में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बहस के दौरान हाथापाई हो गई। माही विज...

राजनीति

सेनेटरी स्टोर में दीवार तोड़कर 3.5 लाख की चोरी:CCTV में चोर हुए कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही

सेनेटरी स्टोर में दीवार तोड़कर 3.5 लाख की चोरी:CCTV में चोर हुए कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही

ग्वालियर के जीवाजी नगर में एक सेनेटरी स्टोर की दीवार तोड़कर चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपए का सामान चुरा लिया। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार दरयानी रात करीब 2:00 बजे की है। चोरी का पता तब चला जब सुबह स्टोर मालिक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दीवार टूटी हुई तथा सामान गायब पाया। शकुंतलापुरी निवासी 32 वर्षीय राहुल कुमार काकोरिया, जो अनिल कुमार काकोरिया के पुत्र हैं, नाइन टू नाइन मायकेयर नाम से सेनेटरी स्टोर चलाते हैं। इस दुकान में उनके पार्टनर पवन जैन भी हैं। बीती रात वे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे स्टोर खोलने पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर की दीवार भी टूटी मिली। अंदर देखने पर पता चला कि काफी सामान गायब है। राहुल कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सेनेटरी शॉप में दीवार तोड़कर चोरी की वारदात हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket