Friday, 09 Oct 2026 | 05:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

व्यापमं कांड के बर्खास्त छात्रों को बांटी MBBS डिग्रियां:ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की छात्र शाखा का बाबू का बोला- पुराने केस थे वो निपटाए, AUDIO

ग्वालियर के जीवाजी विश्विद्यालय से संबंधित गजराराजा मेडिकल कॉलेज में व्यापमं कांड से बर्खास्त हुए छात्रों को बिना बहाली, बिना अटेंडेंस और बिना परीक्षा दिए एमबीबीएस की डिग्री बांटने का बड़ा आरोप सामने आया है। छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। मामले में शाखा प्रभारी का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वे जांच कमेटी द्वारा बर्खास्त छात्र को सफाई देते नजर आ रहे हैं। बातचीत में कथित तौर पर 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता पूर्व छात्र ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत राज्यपाल से लेकर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन तक की है। शिकायत में जीवाजी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और गोपनीय शाखा के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यही कारण है कि बाबू, डीन और जांच से जुड़े अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। बिना बहाल किए डिग्रियां बांटने का आरोप
पूर्व मेडिकल छात्र संदीप लहारिया बताया कि करीब 150 छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 30 से अधिक एमबीबीएस छात्रों को बर्खास्त किया गया था, जिनमें संदीप लहारिया खुद भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि बर्खास्त छात्रों में से किसी को भी अब तक बहाल नहीं किया गया है और न ही किसी नई कमेटी ने राहत दी है। इसके बावजूद कई छात्रों को एमबीबीएस की डिग्री जारी कर दी गई, जो धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। यूजी शाखा प्रभारी पर डिग्री जारी कराने का आरोप
शिकायत में संदीप लहारिया ने आरोप लगाया है कि बर्खास्त छात्रों को गलत तरीके से एमबीबीएस डिग्री जारी की गईं। न तो उन्हें बहाल किया गया और न ही उन्होंने निर्धारित मानक पूरे किए। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह की भूमिका है। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जीवाजी यूनिवर्सिटी के संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी डिग्रियां जारी होने का आरोप लगाया गया है। ऑडियो में 16 लाख में डिग्री देने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें बर्खास्त छात्र के मामले में सफाई दी जा रही है। बातचीत में पूर्व छात्र द्वारा 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास कई ऑडियो और वीडियो हैं, जिनसे पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया जा सकता है। पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने बाबू प्रशांत चतुर्वेदी के अलावा मेडिकल कॉलेज के डीन समेत कई अधिकारियों व जीवाजी यूनिवर्सिटी के गोपनीय शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जांच सौंप दी, लेकिन शिकायत का पता ही नहीं
इस मामले में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से जब बात करना चाहा तो उन्होंने भी बाइट देने से मना कर दिया और इस शिकायत व गड़बड़झाला के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि कई शिकायतें आती हैं। यह शिकायत आई होगी, लेकिन उनकी जानकारी में नहीं है। जबकि वह इस शिकायत की जांच डॉक्टर प्रमोद कुमार छाबनिया को सौंप चुके हैं।
मुझे तो अभी जांच मिली है, आकर बात करता हूं
इस मामले में इस शिकायत की जांच कर रहे डॉ. प्रमोद कुमार छाबनिया से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास इस शिकायत की जांच आई है, लेकिन अभी मैं शहर से बाहर हूं। आकर ही कुछ बता पाऊंगा। ये खबर भी पढ़ें,…
100 वाली जांच 18 रुपए में…सरकार ने दे दिया ठेका राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच के लिए भोपाल की साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। कंपनी ने सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) की दरों से 81.2% कम कीमत पर बोली लगाकर यह टेंडर हासिल किया है। इसका मतलब है कि 100 रुपए की जांच अब करीब 18 रुपए में की जाएगी।पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमित जानी बोले- 'काला हिरण' सलमान की बायोपिक नहीं है:फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है

June 3, 2026/
11:05 am

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम...

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

July 18, 2026/
4:30 am

फिल्म ‘ओएमजी-2’ के निर्माता अश्विन वर्दे ने अभिनेता परेश रावल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने परेश के...

गंभीर बोले-भारत सिर्फ घरेलू पिचों पर 200+ रन नहीं बनाता:लग गया था कि संजू बेहतर करेगा; आंकड़े नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर चलता हूं

March 11, 2026/
11:29 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने कई मुद्दों पर बात की।...

अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए

April 9, 2026/
2:00 pm

एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि...

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

May 12, 2026/
10:21 am

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

व्यापमं कांड के बर्खास्त छात्रों को बांटी MBBS डिग्रियां:ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की छात्र शाखा का बाबू का बोला- पुराने केस थे वो निपटाए, AUDIO

व्यापमं कांड के बर्खास्त छात्रों को बांटी MBBS डिग्रियां:ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की छात्र शाखा का बाबू का बोला- पुराने केस थे वो निपटाए, AUDIO

ग्वालियर के जीवाजी विश्विद्यालय से संबंधित गजराराजा मेडिकल कॉलेज में व्यापमं कांड से बर्खास्त हुए छात्रों को बिना बहाली, बिना अटेंडेंस और बिना परीक्षा दिए एमबीबीएस की डिग्री बांटने का बड़ा आरोप सामने आया है। छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। मामले में शाखा प्रभारी का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वे जांच कमेटी द्वारा बर्खास्त छात्र को सफाई देते नजर आ रहे हैं। बातचीत में कथित तौर पर 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता पूर्व छात्र ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत राज्यपाल से लेकर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन तक की है। शिकायत में जीवाजी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और गोपनीय शाखा के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यही कारण है कि बाबू, डीन और जांच से जुड़े अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। बिना बहाल किए डिग्रियां बांटने का आरोप
पूर्व मेडिकल छात्र संदीप लहारिया बताया कि करीब 150 छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 30 से अधिक एमबीबीएस छात्रों को बर्खास्त किया गया था, जिनमें संदीप लहारिया खुद भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि बर्खास्त छात्रों में से किसी को भी अब तक बहाल नहीं किया गया है और न ही किसी नई कमेटी ने राहत दी है। इसके बावजूद कई छात्रों को एमबीबीएस की डिग्री जारी कर दी गई, जो धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। यूजी शाखा प्रभारी पर डिग्री जारी कराने का आरोप
शिकायत में संदीप लहारिया ने आरोप लगाया है कि बर्खास्त छात्रों को गलत तरीके से एमबीबीएस डिग्री जारी की गईं। न तो उन्हें बहाल किया गया और न ही उन्होंने निर्धारित मानक पूरे किए। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह की भूमिका है। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जीवाजी यूनिवर्सिटी के संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी डिग्रियां जारी होने का आरोप लगाया गया है। ऑडियो में 16 लाख में डिग्री देने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें बर्खास्त छात्र के मामले में सफाई दी जा रही है। बातचीत में पूर्व छात्र द्वारा 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास कई ऑडियो और वीडियो हैं, जिनसे पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया जा सकता है। पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने बाबू प्रशांत चतुर्वेदी के अलावा मेडिकल कॉलेज के डीन समेत कई अधिकारियों व जीवाजी यूनिवर्सिटी के गोपनीय शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जांच सौंप दी, लेकिन शिकायत का पता ही नहीं
इस मामले में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से जब बात करना चाहा तो उन्होंने भी बाइट देने से मना कर दिया और इस शिकायत व गड़बड़झाला के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि कई शिकायतें आती हैं। यह शिकायत आई होगी, लेकिन उनकी जानकारी में नहीं है। जबकि वह इस शिकायत की जांच डॉक्टर प्रमोद कुमार छाबनिया को सौंप चुके हैं।
मुझे तो अभी जांच मिली है, आकर बात करता हूं
इस मामले में इस शिकायत की जांच कर रहे डॉ. प्रमोद कुमार छाबनिया से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास इस शिकायत की जांच आई है, लेकिन अभी मैं शहर से बाहर हूं। आकर ही कुछ बता पाऊंगा। ये खबर भी पढ़ें,…
100 वाली जांच 18 रुपए में…सरकार ने दे दिया ठेका राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच के लिए भोपाल की साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। कंपनी ने सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) की दरों से 81.2% कम कीमत पर बोली लगाकर यह टेंडर हासिल किया है। इसका मतलब है कि 100 रुपए की जांच अब करीब 18 रुपए में की जाएगी।पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket