Thursday, 22 Oct 2026 | 05:24 AM

Trending :

Musk on WhatsApp Privacy | Swiggy Co-Founder Resigns

  • Hindi News
  • Business
  • Musk On WhatsApp Privacy | Swiggy Co Founder Resigns | 1 Hr Online Payment Hold

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर ऑनलाइन-पेमेंट से जुड़ी रही। जल्द ही ऐसा हो सकता है कि आपका ₹10 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तुरंत न हो। उसमें 1 घंटे की देरी हो सकती है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक इलॉन मस्क और टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने वॉट्सएप की प्राइवेसी पर सवाल उठाए हैं।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. ₹10,000 से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड: गलत ट्रांजैक्शन कैंसिल करने का मौका मिलेगा, RBI ने ‘किल स्विच’ का सुझाव भी दिया

जल्द ही ऐसा हो सकता है कि आपका ₹10 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तुरंत न हो। उसमें 1 घंटे की देरी हो सकती है। इससे ग्राहकों को गलत ट्रांजैक्शन रोकने या कैंसिल करने का मौका मिलेगा। देश में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए RBI ने ये प्रस्ताव रखा है।

RBI का मानना है कि जालसाज अक्सर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर करवाते हैं, यह देरी उस दबाव को खत्म करेगी। फिलहाल ज्यादातर डिजिटल ट्रांजैक्शन तुरंत होते हैं, जिससे यूजर को सोचने या गलती सुधारने का मौका नहीं मिलता।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना: इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; इतनी अमेरिका-चीन के अलावा किसी देश की GDP नहीं

भारतीय घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना रखा है, जिसकी वैल्यू करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ है। भारतीय व्यापारियों के संगठन एसोचैम (द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा है।

भारतीयों के पास इतना सोना है कि अमेरिका और चीन को छोड़कर दुनिया के लगभग हर देश की सालाना GDP से भी ज्यादा है। एसोचैम का कहना है कि अगर इस सोने को देश के बैंकिंग सिस्टम या बिजनेस में लगाया जाए, तो भारतीय इकोनॉमी की रफ्तार कई गुना बढ़ सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. मस्क बोले- वॉट्सएप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा: ये भरोसे लायक नहीं, टेलीग्राम CEO ने एन्क्रिप्शन फ्रॉड बताया; कोर्ट से हर्जाने की मांग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक इलॉन मस्क और टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने वॉट्सएप की प्राइवेसी पर सवाल उठाए हैं। मस्क ने कहा कि वॉट्सएप पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वहीं, डुरोव ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा ‘एन्क्रिप्शन’ फ्रॉड बताया।

यह विवाद अमेरिका में वॉट्सएप के खिलाफ दायर एक नए क्लास एक्शन मुकदमे के बाद शुरू हुआ है। यह मुकदमा इसी साल जनवरी में ब्रायन वाई. शीराजी और निदा सैमसन नाम के दो यूजर्स ने कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट में दायर किया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया: किशन-राहुल एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त, अल्वेस पिंटो नॉमिनी डायरेक्टर बने

फूड और ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। स्विगी ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ओबुल कंपनी में होल-टाइम डायरेक्टर और हेड ऑफ इनोवेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका इस्तीफा 10 अप्रैल से प्रभावी होगा।

कंपनी ने बताया कि ओबुल अब अपने दूसरे प्रोफेशनल हितों पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। ओबुल के जाने के साथ ही स्विगी के बोर्ड में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों और नियमों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक ‘फ्लाइंग फ्ली C6’ लॉन्च: ₹2.79 लाख कीमत, BaaS मॉडल में ₹1.99 लाख में मिलेगी; आज से बेंगलुरु में टेस्ट राइड शुरू

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक ‘फ्लाइंग फ्ली C6’ लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख है। हालांकि, कंपनी ने ‘बैटरी एज अ सर्विस’ का विकल्प भी दिया है।

इस मॉडल के तहत बाइक की कीमत घटकर ₹1.99 लाख रह जाएगी। इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग और टेस्ट राइड आज 10 अप्रैल से सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू हो गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'वैभव सूर्यवंशी उकसाने पर श्रीलंका के खिलाड़ियों से भिड़े':कोच बोले- गिल, रोहित से लीडरशिप सीख रहे, इकाना में कल इंडिया का मैच

June 16, 2026/
7:56 pm

भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को इकाना स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले दोनों ही टीमों...

पानी की टंकी पर मिला अज्ञात युवक का शव:धार में 5 से 10 दिन पुराना है शव, वॉलमैन के निरीक्षण में पता चला

April 26, 2026/
6:59 pm

धार की गांधी कॉलोनी में स्थित एक पानी की टंकी की छत पर अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से...

ask search icon

April 3, 2026/
11:54 am

Last Updated:April 03, 2026, 11:54 IST खीरा त्वचा के लिए भी बेहद उपयोगी होता है.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को...

तस्वीर का विवरण

July 2, 2026/
7:24 pm

सामग्री: 1 लोकी, 1 कप सोयाबीन बड़ी, 2 प्याज, 2 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा मोटा अदरक-लहसुन पेस्ट, ½...

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था

June 21, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर...

Owaisi Slams Modis Israel Love

February 27, 2026/
8:16 pm

विजयवाड़ा1 घंटे पहले कॉपी लिंक AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवेसी ने हैदराबाद में मस्जिद-ए-चौक पर एक सभा को संबोधित किया। ऑल...

Salim Khan Hospitalized | Mumbai Health Update

February 18, 2026/
8:03 am

2 दिन पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ है,...

Sanjay Mishra Wins First National Award for Bhakshak

September 23, 2026/
12:40 pm

6 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी मंगलवार को गुजरात में हुई है। सीनियर एक्टर संजय...

राजनीति

Musk on WhatsApp Privacy | Swiggy Co-Founder Resigns

Musk on WhatsApp Privacy | Swiggy Co-Founder Resigns
  • Hindi News
  • Business
  • Musk On WhatsApp Privacy | Swiggy Co Founder Resigns | 1 Hr Online Payment Hold

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर ऑनलाइन-पेमेंट से जुड़ी रही। जल्द ही ऐसा हो सकता है कि आपका ₹10 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तुरंत न हो। उसमें 1 घंटे की देरी हो सकती है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक इलॉन मस्क और टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने वॉट्सएप की प्राइवेसी पर सवाल उठाए हैं।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. ₹10,000 से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड: गलत ट्रांजैक्शन कैंसिल करने का मौका मिलेगा, RBI ने ‘किल स्विच’ का सुझाव भी दिया

जल्द ही ऐसा हो सकता है कि आपका ₹10 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तुरंत न हो। उसमें 1 घंटे की देरी हो सकती है। इससे ग्राहकों को गलत ट्रांजैक्शन रोकने या कैंसिल करने का मौका मिलेगा। देश में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए RBI ने ये प्रस्ताव रखा है।

RBI का मानना है कि जालसाज अक्सर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर करवाते हैं, यह देरी उस दबाव को खत्म करेगी। फिलहाल ज्यादातर डिजिटल ट्रांजैक्शन तुरंत होते हैं, जिससे यूजर को सोचने या गलती सुधारने का मौका नहीं मिलता।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना: इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; इतनी अमेरिका-चीन के अलावा किसी देश की GDP नहीं

भारतीय घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना रखा है, जिसकी वैल्यू करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ है। भारतीय व्यापारियों के संगठन एसोचैम (द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा है।

भारतीयों के पास इतना सोना है कि अमेरिका और चीन को छोड़कर दुनिया के लगभग हर देश की सालाना GDP से भी ज्यादा है। एसोचैम का कहना है कि अगर इस सोने को देश के बैंकिंग सिस्टम या बिजनेस में लगाया जाए, तो भारतीय इकोनॉमी की रफ्तार कई गुना बढ़ सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. मस्क बोले- वॉट्सएप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा: ये भरोसे लायक नहीं, टेलीग्राम CEO ने एन्क्रिप्शन फ्रॉड बताया; कोर्ट से हर्जाने की मांग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक इलॉन मस्क और टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने वॉट्सएप की प्राइवेसी पर सवाल उठाए हैं। मस्क ने कहा कि वॉट्सएप पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वहीं, डुरोव ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा ‘एन्क्रिप्शन’ फ्रॉड बताया।

यह विवाद अमेरिका में वॉट्सएप के खिलाफ दायर एक नए क्लास एक्शन मुकदमे के बाद शुरू हुआ है। यह मुकदमा इसी साल जनवरी में ब्रायन वाई. शीराजी और निदा सैमसन नाम के दो यूजर्स ने कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट में दायर किया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया: किशन-राहुल एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त, अल्वेस पिंटो नॉमिनी डायरेक्टर बने

फूड और ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। स्विगी ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ओबुल कंपनी में होल-टाइम डायरेक्टर और हेड ऑफ इनोवेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका इस्तीफा 10 अप्रैल से प्रभावी होगा।

कंपनी ने बताया कि ओबुल अब अपने दूसरे प्रोफेशनल हितों पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। ओबुल के जाने के साथ ही स्विगी के बोर्ड में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों और नियमों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक ‘फ्लाइंग फ्ली C6’ लॉन्च: ₹2.79 लाख कीमत, BaaS मॉडल में ₹1.99 लाख में मिलेगी; आज से बेंगलुरु में टेस्ट राइड शुरू

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक ‘फ्लाइंग फ्ली C6’ लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख है। हालांकि, कंपनी ने ‘बैटरी एज अ सर्विस’ का विकल्प भी दिया है।

इस मॉडल के तहत बाइक की कीमत घटकर ₹1.99 लाख रह जाएगी। इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग और टेस्ट राइड आज 10 अप्रैल से सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू हो गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket