Thursday, 22 Oct 2026 | 07:15 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा और रहना है हेल्दी, तो बदलें अपनी डाइट.. अपनाएं ये आसान तरीके

authorimg

Last Updated:

फरीदाबाद में गर्मी बढ़ने के साथ ही खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में हल्का, पानी से भरपूर भोजन और पर्याप्त हाइड्रेशन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जबकि फास्ट फूड और अस्वच्छ जूस से दूरी बनाना जरूरी है.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में गर्मियों ने दस्तक दे दी है और अब तपती धूप के साथ लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है. सुबह से ही तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं, ताकि शरीर स्वस्थ रहे और बीमारियों से बचाव हो सके. खासकर फरीदाबाद जैसे शहर में जहां गर्मी अपने चरम पर होती है और लोग काम की भागदौड़ में खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते वहां सही डाइट बेहद जरूरी हो जाती है.

गर्मियों में क्या होनी चाहिए डाइट 

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया सर्दियां खत्म होते ही गर्मियों में शरीर में पित्त बढ़ने लगता है जिससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखें. दिनभर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए साथ ही नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.

लौकी, तोरई, टिंडा, परवल जैसी सब्जियां ज्यादा फायदेमंद

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया गर्मियों में हमेशा हल्का और जल्दी पचने वाला खाना ही खाना चाहिए. इस मौसम में लौकी, तोरई, टिंडा, परवल जैसी सब्जियां ज्यादा फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है. यही वजह है कि प्रकृति भी इस मौसम में ऐसी ही सब्जियां देती है. अगर आप भारी और देर से पचने वाला खाना खाएंगे तो पाचन बिगड़ सकता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.

गर्मियों में गन्ने का जूस पीते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया गर्मियों में गन्ने का जूस पीते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए. इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इससे बचना चाहिए. साथ ही हमेशा ताजा जूस ही पिएं क्योंकि थोड़ी देर रखा जूस भी खराब हो सकता है और उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. सड़क किनारे मिलने वाले जूस में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है वरना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

फास्ट फूड से भी दूरी बनानी चाहिए

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया लोगों को फास्ट फूड से भी दूरी बनानी चाहिए. फास्ट फूड में तेल और मैदा ज्यादा होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक है. गर्मियों में तो इसे पचाना और भी मुश्किल हो जाता है जिससे पेट खराब होने और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

सही खान-पान के साथ हल्का व्यायाम भी जरूरी

डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं अगर आपको गर्मियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सही खान-पान के साथ हल्का व्यायाम भी जरूरी है. सुबह और शाम थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है और गर्मी का असर भी कम पड़ता है. ऐसे में अगर आप अपनी डाइट और दिनचर्या का थोड़ा ध्यान रखेंगे तो गर्मियों को बिना बीमार हुए आसानी से निकाल सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
उम्र बढ़ने के लक्षण: नींद न आना, उम्र से पहले चेहरे पर दिखना, ये बदलाव, न करें बदलाव; ये काम जरूर करें

May 29, 2026/
11:30 pm

29 मई 2026 को 23:30 IST पर अद्यतन किया गया उम्र बढ़ने के लक्षण: भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब जीवनशैली...

खबर हटके- सैनिक पी गए 36 लाख लीटर कॉफी:सांप ने काटा तो बच्चे को नदी में बांधा; शटर-दीवार के बीच 6 घंटे फंसा रहा चोर

April 12, 2026/
4:30 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग के दौरान अमेरिकी सैनिक करीब 36 लाख लीटर कॉफी पी गए। वहीं, उत्तर प्रदेश...

चीन- PhD छोड़, रिसर्च पेपर की गड़बड़ियां खोजने लगा शख्स:40 वैज्ञानिकों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, जिनपिंग सरकार ने फंडिंग-पुरस्कार छीने

September 3, 2026/
4:15 pm

चीन में एक पूर्व PhD छात्र गेंग होंगवेई के रिसर्च पेपर में गड़बड़ियां पकड़ने के बाद 40 से ज्यादा रिसर्चर्स...

Mouni Roy Angry At Paparazzi In Mumbai

July 15, 2026/
9:39 am

29 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय मंगलवार रात पैपराजी से नाराज हो गईं। दरअसल मुंबई में दोस्तों...

ओलिंपिक चैम्पियन पिता के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करेगा बेटा:दिग्गज ​ब्रिटिश तैराक डेविड विल्की के बेटे एडम खास तरीके से देना चाहते हैं श्रद्धांजलि

April 18, 2026/
4:34 pm

ब्रिटेन के 33 वर्षीय मार्केटिंग मैनेजर एडम विल्की ने अपनी नौकरी छोड़कर एक ऐसा मिशन शुरू किया है, जिसे खेल...

Ori Wedding Event in Jaipur

September 28, 2026/
2:10 pm

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान ओरी...

राजनीति

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा और रहना है हेल्दी, तो बदलें अपनी डाइट.. अपनाएं ये आसान तरीके

authorimg

Last Updated:

फरीदाबाद में गर्मी बढ़ने के साथ ही खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में हल्का, पानी से भरपूर भोजन और पर्याप्त हाइड्रेशन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जबकि फास्ट फूड और अस्वच्छ जूस से दूरी बनाना जरूरी है.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में गर्मियों ने दस्तक दे दी है और अब तपती धूप के साथ लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है. सुबह से ही तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं, ताकि शरीर स्वस्थ रहे और बीमारियों से बचाव हो सके. खासकर फरीदाबाद जैसे शहर में जहां गर्मी अपने चरम पर होती है और लोग काम की भागदौड़ में खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते वहां सही डाइट बेहद जरूरी हो जाती है.

गर्मियों में क्या होनी चाहिए डाइट 

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया सर्दियां खत्म होते ही गर्मियों में शरीर में पित्त बढ़ने लगता है जिससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखें. दिनभर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए साथ ही नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.

लौकी, तोरई, टिंडा, परवल जैसी सब्जियां ज्यादा फायदेमंद

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया गर्मियों में हमेशा हल्का और जल्दी पचने वाला खाना ही खाना चाहिए. इस मौसम में लौकी, तोरई, टिंडा, परवल जैसी सब्जियां ज्यादा फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है. यही वजह है कि प्रकृति भी इस मौसम में ऐसी ही सब्जियां देती है. अगर आप भारी और देर से पचने वाला खाना खाएंगे तो पाचन बिगड़ सकता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.

गर्मियों में गन्ने का जूस पीते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया गर्मियों में गन्ने का जूस पीते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए. इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इससे बचना चाहिए. साथ ही हमेशा ताजा जूस ही पिएं क्योंकि थोड़ी देर रखा जूस भी खराब हो सकता है और उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. सड़क किनारे मिलने वाले जूस में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है वरना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

फास्ट फूड से भी दूरी बनानी चाहिए

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया लोगों को फास्ट फूड से भी दूरी बनानी चाहिए. फास्ट फूड में तेल और मैदा ज्यादा होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक है. गर्मियों में तो इसे पचाना और भी मुश्किल हो जाता है जिससे पेट खराब होने और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

सही खान-पान के साथ हल्का व्यायाम भी जरूरी

डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं अगर आपको गर्मियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सही खान-पान के साथ हल्का व्यायाम भी जरूरी है. सुबह और शाम थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है और गर्मी का असर भी कम पड़ता है. ऐसे में अगर आप अपनी डाइट और दिनचर्या का थोड़ा ध्यान रखेंगे तो गर्मियों को बिना बीमार हुए आसानी से निकाल सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket