Monday, 07 Sep 2026 | 03:34 AM

Trending :

मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा, 10 की मौत:धमाकों से मेले में दीवार गिरी; 64 घायल मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा
EXCLUSIVE

राजगढ़ CMHO ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार:डायग्नोस्टिक सेंटर की अनुमति के लिए एक लाख मांगे थे, 50 हजार में हुई थी डील

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार शाम को राजगढ़ सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला अस्पताल परिसर स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में की गई। यह मामला एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉक्टर का नाम जोड़ने की अनुमति से संबंधित है। भोपाल निवासी हरिओम अहिरवाल राजगढ़ में ‘सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर’ चलाते हैं। आरोप है कि सीएमएचओ डॉ. पटेल ने उनके सेंटर पर डॉक्टर का नाम जोड़ने के लिए पहले 1 लाख रुपए की मांग की थी, जिसे बाद में 50 हजार रुपए में तय किया गया। आवेदक हरिओम अहिरवाल के अनुसार, डॉ. पटेल पहले ही 30 हजार रुपए ले चुकी थीं और शेष 20 हजार रुपए के लिए लगातार दबाव बना रही थीं। काम लंबित रहने और बढ़ती मांगों से परेशान होकर हरिओम ने लोकायुक्त भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। 20 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप हुईं
शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर के निर्देश पर एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को योजना के तहत आवेदक को 20 हजार रुपए लेकर डॉ. पटेल के पास भेजा गया। जैसे ही डॉ. पटेल ने रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, आशीष भट्टाचार्य, निरीक्षक रजनी तिवारी, घनश्याम सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक मोनिका पांडेय और अन्य सदस्य शामिल थे। लोकायुक्त ने डॉ. शोभा पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Sunil Pal Claims ₹25 Lakh Offer for Samay Rainas Show

July 3, 2026/
3:10 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना के विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल होने...

Bipasha Basu Body Shaming Controversy

September 6, 2026/
5:00 am

5 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी के जन्म के बाद...

26 मार्च से इंडिमून्स आर्ट फेस्टिवल शुरू:4 दिनों तक होगा नाटकों का मंचन; नितीश, संजय मिश्रा, राकेश बेदी और शेखर सुमन देंगे प्रस्तुतियां

March 20, 2026/
5:02 pm

भोपाल में 26 से 29 मार्च तक इंडिमून्स आर्ट फेस्टिवल होगा। रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में रोज शाम 7:30...

18 Dead, 2 Foreigners Killed

February 23, 2026/
8:05 am

काठमांडू8 मिनट पहले कॉपी लिंक नदी में गिरने से बस बुरी तरह डैमेज हो गई। नेपाल के धादिंग जिले में...

Indian captain Harmanpreet Kaur. (Picture Credit: PTI)

June 8, 2026/
5:00 pm

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 17:00 IST टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए...

वर्ल्ड अपडेट्स:सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में गोलीबारी, 16 की मौत; बंदूकधारियों ने मजदूरों और पुलिसकर्मियों पर बरसाईं गोलियां

May 22, 2026/
6:35 am

सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में गुरुवार को दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।...

राजनीति

राजगढ़ CMHO ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार:डायग्नोस्टिक सेंटर की अनुमति के लिए एक लाख मांगे थे, 50 हजार में हुई थी डील

राजगढ़ CMHO ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार:डायग्नोस्टिक सेंटर की अनुमति के लिए एक लाख मांगे थे, 50 हजार में हुई थी डील

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार शाम को राजगढ़ सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला अस्पताल परिसर स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में की गई। यह मामला एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉक्टर का नाम जोड़ने की अनुमति से संबंधित है। भोपाल निवासी हरिओम अहिरवाल राजगढ़ में ‘सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर’ चलाते हैं। आरोप है कि सीएमएचओ डॉ. पटेल ने उनके सेंटर पर डॉक्टर का नाम जोड़ने के लिए पहले 1 लाख रुपए की मांग की थी, जिसे बाद में 50 हजार रुपए में तय किया गया। आवेदक हरिओम अहिरवाल के अनुसार, डॉ. पटेल पहले ही 30 हजार रुपए ले चुकी थीं और शेष 20 हजार रुपए के लिए लगातार दबाव बना रही थीं। काम लंबित रहने और बढ़ती मांगों से परेशान होकर हरिओम ने लोकायुक्त भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। 20 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप हुईं
शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर के निर्देश पर एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को योजना के तहत आवेदक को 20 हजार रुपए लेकर डॉ. पटेल के पास भेजा गया। जैसे ही डॉ. पटेल ने रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, आशीष भट्टाचार्य, निरीक्षक रजनी तिवारी, घनश्याम सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक मोनिका पांडेय और अन्य सदस्य शामिल थे। लोकायुक्त ने डॉ. शोभा पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket