Sunday, 12 Jul 2026 | 08:28 PM

Trending :

ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित चांदीपुरा वायरस के लक्षण: गुजरात में 3 मासूमों की जान लेने वाला ‘रेसापुरा वायरस’ क्या है? जानिए इसके खतरे और बचाव सोहेल खान ने सीमा से तलाक पर किया खुलासा:कहा- काम ठीक नहीं चल रहा था, अपने बर्ताव के कारण मैंने उसे खो दिया संडे प्रोफाइल : मरीन ली पेन:फ्रांस में बढ़ते दक्षिणपंथ की सबसे बड़ी आवाज हैं ली पेन ब्रिटेन में भीषण गर्मी:AC वाले दफ्तरों में स्टाफ की मौजूदगी 75% तक बढ़ी, AC ऑफिस की भी डिमांड बढ़ी
EXCLUSIVE

5 जानलेवा बीमारियों की जड़ है तनाव और चिंता ! वक्त रहते कर लीजिए कंट्रोल, वरना मरीज बन जाएंगे

authorimg

Hidden Dangers of Stress: एक जमाने में लोगों के पास सुविधाओं का अभाव था, लेकिन जिंदगी खुशहाल थी और तनाव बेहद कम था. आजकल लोगों की जिंदगी कई मायनों में बेहतर हो गई है, लेकिन अब हर कोई तनाव और चिंता से परेशान नजर आ रहा है. करियर की टेंशन, नौकरी की चिंता, रिश्तों में परेशानियां, फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता और भागदौड़ भरी जिंदगी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रही है. सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हम किसी न किसी चिंता में उलझे रहते हैं. अत्यधिक तनाव और एंजायटी से मेंटल हेल्थ ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बुरी तरह प्रभावित होता है. लगातार तनाव में रहने से हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है और धीरे-धीरे यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है.

तनाव से पैदा होने वाली 5 बीमारियां

दिल की बीमारियां : मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार तनाव में रहने से शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. ये हार्मोन शरीर को अलर्ट मोड में रखते हैं, जिससे दिल तेजी से धड़कता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है. इससे धमनियां सख्त हो सकती हैं और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ जाता है.

डिप्रेशन और एंजायटी : अत्यधिक तनाव का सबसे गहरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. जब व्यक्ति लंबे समय तक मानसिक दबाव में रहता है, तो उसके मस्तिष्क के केमिकल्स का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे व्यक्ति को लगातार चिंता, डर, घबराहट और उदासी महसूस होती है. धीरे-धीरे यह स्थिति डिप्रेशन और एंजायटी में बदल सकती है. ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं, उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है और वे खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पाचन तंत्र की समस्याएं : तनाव का असर केवल दिमाग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह सीधे हमारे पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है. जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर का ध्यान पाचन जैसी प्रक्रियाओं से हटकर सर्वाइवल मोड पर चला जाता है. इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. कुछ लोगों में यह समस्या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम बन सकती है. इससे शरीर कमजोर हो सकता है और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है.

नींद की समस्या : तनाव का बुरा असर हमारी नींद पर पड़ता है. जब दिमाग लगातार चिंताओं में उलझा रहता है, तो उसे आराम करने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में व्यक्ति को सोने में कठिनाई होती है या बार-बार नींद खुल जाती है. यह स्थिति अनिद्रा का रूप ले सकती है. नींद पूरी न होने से शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिससे थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होने लगती है. लंबे समय तक नींद की कमी कई अन्य बीमारियों की वजह बन सकती हैं.

वजन बढ़ना और कमजोर इम्यूनिटी : तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो भूख को बढ़ाने का काम करता है. इस स्थिति में व्यक्ति अक्सर ज्यादा और अनहेल्दी भोजन करने लगता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. इसके अलावा तनाव इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर देता है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं और उन्हें ठीक होने में भी ज्यादा समय लगता है.

तनाव को कंट्रोल करने के आसान तरीके

तनाव को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन इसे सही तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है अपनी लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाना. रोज योग और प्राणायाम करने से मन शांत होता है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है. पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को रिचार्ज करता है. हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज से शरीर मजबूत बनता है और तनाव का असर कम होता है. इसके अलावा अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना, अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना और जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया से दूरी बनाना भी फायदेमंद होता है. ध्यान और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाने से मानसिक शांति मिलती है. अगर तनाव ज्यादा बढ़ जाए, तो किसी काउंसलर या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि इसे वक्त रहते कंट्रोल किया जा सके.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Pachpadra Refinery Cyber Attack Probe: 3 Doms Sealed

April 25, 2026/
12:45 pm

देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद सुरक्षा एजेंसियां...

ईरान के सुप्रीम-लीडर के प्रतिनिधि 26 अप्रैल को आएंगे भोपाल:'इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा' में देंगे संदेश; फतेहगढ़ इमामबाड़ा में तकरीर भी

April 24, 2026/
6:05 am

भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ आयोजित...

रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए; हादसे में भारतीय समेत 2 लोग लापता

March 20, 2026/
9:48 pm

रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए हैं। हादसे में सिंघानिया को...

मुकेश कुमार ने 2 बेहतरीन कैच पकड़े:बुमराह के डायरेक्ट हिट से नीतीश रन आउट, निसांका के 2 कैच छूटे; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

April 4, 2026/
7:03 pm

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। DC के पेसर मुकेश कुमार...

राजनीति

5 जानलेवा बीमारियों की जड़ है तनाव और चिंता ! वक्त रहते कर लीजिए कंट्रोल, वरना मरीज बन जाएंगे

authorimg

Hidden Dangers of Stress: एक जमाने में लोगों के पास सुविधाओं का अभाव था, लेकिन जिंदगी खुशहाल थी और तनाव बेहद कम था. आजकल लोगों की जिंदगी कई मायनों में बेहतर हो गई है, लेकिन अब हर कोई तनाव और चिंता से परेशान नजर आ रहा है. करियर की टेंशन, नौकरी की चिंता, रिश्तों में परेशानियां, फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता और भागदौड़ भरी जिंदगी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रही है. सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हम किसी न किसी चिंता में उलझे रहते हैं. अत्यधिक तनाव और एंजायटी से मेंटल हेल्थ ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बुरी तरह प्रभावित होता है. लगातार तनाव में रहने से हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है और धीरे-धीरे यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है.

तनाव से पैदा होने वाली 5 बीमारियां

दिल की बीमारियां : मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार तनाव में रहने से शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. ये हार्मोन शरीर को अलर्ट मोड में रखते हैं, जिससे दिल तेजी से धड़कता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है. इससे धमनियां सख्त हो सकती हैं और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ जाता है.

डिप्रेशन और एंजायटी : अत्यधिक तनाव का सबसे गहरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. जब व्यक्ति लंबे समय तक मानसिक दबाव में रहता है, तो उसके मस्तिष्क के केमिकल्स का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे व्यक्ति को लगातार चिंता, डर, घबराहट और उदासी महसूस होती है. धीरे-धीरे यह स्थिति डिप्रेशन और एंजायटी में बदल सकती है. ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं, उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है और वे खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पाचन तंत्र की समस्याएं : तनाव का असर केवल दिमाग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह सीधे हमारे पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है. जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर का ध्यान पाचन जैसी प्रक्रियाओं से हटकर सर्वाइवल मोड पर चला जाता है. इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. कुछ लोगों में यह समस्या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम बन सकती है. इससे शरीर कमजोर हो सकता है और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है.

नींद की समस्या : तनाव का बुरा असर हमारी नींद पर पड़ता है. जब दिमाग लगातार चिंताओं में उलझा रहता है, तो उसे आराम करने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में व्यक्ति को सोने में कठिनाई होती है या बार-बार नींद खुल जाती है. यह स्थिति अनिद्रा का रूप ले सकती है. नींद पूरी न होने से शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिससे थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होने लगती है. लंबे समय तक नींद की कमी कई अन्य बीमारियों की वजह बन सकती हैं.

वजन बढ़ना और कमजोर इम्यूनिटी : तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो भूख को बढ़ाने का काम करता है. इस स्थिति में व्यक्ति अक्सर ज्यादा और अनहेल्दी भोजन करने लगता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. इसके अलावा तनाव इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर देता है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं और उन्हें ठीक होने में भी ज्यादा समय लगता है.

तनाव को कंट्रोल करने के आसान तरीके

तनाव को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन इसे सही तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है अपनी लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाना. रोज योग और प्राणायाम करने से मन शांत होता है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है. पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को रिचार्ज करता है. हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज से शरीर मजबूत बनता है और तनाव का असर कम होता है. इसके अलावा अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना, अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना और जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया से दूरी बनाना भी फायदेमंद होता है. ध्यान और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाने से मानसिक शांति मिलती है. अगर तनाव ज्यादा बढ़ जाए, तो किसी काउंसलर या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि इसे वक्त रहते कंट्रोल किया जा सके.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket