Thursday, 26 Nov 2026 | 09:46 AM

Trending :

Uma Bharti Jhansi Train Depart Early

Uma Bharti Jhansi Train Depart Early

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के साथ रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रेलवे के संचालन में खामी के कारण उन्हें चलती हुई पंजाब मेल ट्रेन में सवार होना पड़ा। इस घटना से आहत होकर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव क

.

दैनिक भास्कर से फोन पर हुई बातचीत में उमा भारती ने कहा- जो घटना मेरे साथ हुई है वो आए दिन यात्रियों के साथ हो रही है। महिलाएं सामान और बच्चों के साथ प्लेटफार्म पर दौड़ती भागती हैं। बुजुर्गों के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं।

पत्र लिखकर रेल मंत्री को बताई पूरी घटना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में उमा भारती ने लिखा- मैंने पूर्व में मथुरा रेलवे स्टेशन की यात्रियों के प्रति संवेदनहीनता की बात लिखी है। मेरे साथ आज फिर झांसी रेलवे स्टेशन पर चढ़ते हुए एक घटना हो गई जिसमें कोई अपराधी नहीं है बल्कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता का अभाव कारण बना है।

उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री मप्र।

सीसीटीवी निकलवाए जाएं

उमा भारती ने लिखा- झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी निकलवाए जाएं। मैं झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के पहले आ गई थी और यह ट्रेन निर्धारित समय से पूर्व टाइम पर आ गई और निर्धारित समय से पूर्व प्रस्थान हो गई। मुझे बैटरी गाड़ी में बैठाकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 नंबर की तरफ ले जाया जा रहा था। इतने में उसी ट्रैक से एक गाड़ी लंबे समय तक गुजरी और हम खड़े रहे।

फिर जब थोड़ा आगे बढ़े तो एक हाथ ठेला ट्रैक में फंसा हुआ था। उसको निकालने में मेरे सुरक्षाकर्मियों ने सहयोग किया फिर जब मैं 4 नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तथा जिस ट्रेन पंजाब मेल में मुझे बैठना था वह चलती जा रही थी। किसने चेन खींची जिसका मुझे अंदाज नहीं है और मुझे ट्रेन में बैठा दिया गया।

उमा ने लिखा- मैं समय पर स्टेशन पहुंची,तेजी से नहीं चल पाने की मेरी असमर्थता के कारण थोड़ा पहले रेलवे-स्टेशन पहुंची, झांसी रेलवे विभाग के अधिकारी मेरी इस शारीरिक असमर्थता से सालों से परिचित हैं इसलिए उन्होंने मेरे लिए बैटरी गाड़ी की व्यवस्था की थी क्योंकि एक्सीलेटर पर भी मुझे तकलीफ हो सकती थी।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती झांसी रेलवे स्टेशन पर(फाइल फोटो)

मिलकर मथुरा और झांसी की घटनाएं बताऊंगी उमा ने आगे लिखा- सब कुछ समय के अनुसार था किसी से कोई भूल नहीं थी। ट्रेन के तीन-चार मिनट मेरे लिए खराब हुए। इसमें पहला कारण था ट्रेन का समय से पहले पहुंचना तथा समय से 2 मिनट पहले निकल जाना।

रेल के अंदर संचालित करने वाले अधिकारियों की गलती उमा भारती ने आगे लिखा कि मेरा तो छोड़ दीजिए लेकिन आमजन, दिव्यांगजन, वृद्ध, स्त्री पुरुष बहुत सारा सामान एवं गोद में बच्चे लिए महिलाएं अव्यवस्था का शिकार होते हैं। मैं झांसी रेलवे के अधिकारियों की बिल्कुल गलती नहीं मानती और अपनी भी नहीं मानती यह पूरी की पूरी व्यवस्था रेल के अंदर रेल को संचालित करने वाले अधिकारियों के द्वारा हुई। मैं आपसे फिर कहूंगी कि आप इन अव्यवस्थाओं पर ध्यान दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें… उमा भारती बोलीं- 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए बुधवार को फिर कहा है कि मैं 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी। लड़ूंगी तो झांसी से ही लड़ूंगी। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की ही है। पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगी, मना नहीं करूंगी।पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो हुई:22% से 30% मिलाने पर टैक्स नहीं लगेगा, सरकार की कच्चा तेल इम्पोर्ट घटाने की तैयारी

June 11, 2026/
9:09 am

केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगी। E20, यानी 20% एथनॉल...

Trump Claims Iran Navy Airforce Destroyed

August 21, 2026/
10:37 am

49 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को...

गोआंग, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में राजस्थान के लिए बीजेपी ने निकाली लॉटरी, कोलोराडो की लिस्ट जारी, जानिए किस पर दांव

March 19, 2026/
9:36 am

उद्योग ने गोएग, नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा के लिए अपने पैमाने के नाम की घोषणा कर...

पाकिस्तान में पेट्रोल 5.44 और डीजल 31.05 रुपया महंगा:पेट्रोल 316.15 और हाई-स्पीड डीजल 354.35 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 18 जुलाई से लागू

July 18, 2026/
3:48 pm

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम में 5.44 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 31.05 रुपया प्रति...

Tirupati Ghee Scam | 70 Lakh Kg Untested TTD Laddu Scandal

May 3, 2026/
5:18 am

हैदराबाद1 घंटे पहले कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लड्डू प्रसाद के लिए घी खरीद में गंभीर...

Oil Supply Disrupted; IOCL Profit Soars 81%

May 19, 2026/
9:55 pm

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक हॉर्मुज रूट बंद होने से अब भी दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित...

जल गंगा संवर्धन अभियान: देश में नंबर वन बना एमपी:नेशनल रैंकिंग में डिंडौरी पहले और खंडवा दूसरे स्थान पर

April 27, 2026/
12:01 am

मध्यप्रदेश ने जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के ‘जल संचय...

राजनीति

Uma Bharti Jhansi Train Depart Early

Uma Bharti Jhansi Train Depart Early

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के साथ रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रेलवे के संचालन में खामी के कारण उन्हें चलती हुई पंजाब मेल ट्रेन में सवार होना पड़ा। इस घटना से आहत होकर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव क

.

दैनिक भास्कर से फोन पर हुई बातचीत में उमा भारती ने कहा- जो घटना मेरे साथ हुई है वो आए दिन यात्रियों के साथ हो रही है। महिलाएं सामान और बच्चों के साथ प्लेटफार्म पर दौड़ती भागती हैं। बुजुर्गों के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं।

पत्र लिखकर रेल मंत्री को बताई पूरी घटना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में उमा भारती ने लिखा- मैंने पूर्व में मथुरा रेलवे स्टेशन की यात्रियों के प्रति संवेदनहीनता की बात लिखी है। मेरे साथ आज फिर झांसी रेलवे स्टेशन पर चढ़ते हुए एक घटना हो गई जिसमें कोई अपराधी नहीं है बल्कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता का अभाव कारण बना है।

उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री मप्र।

सीसीटीवी निकलवाए जाएं

उमा भारती ने लिखा- झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी निकलवाए जाएं। मैं झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के पहले आ गई थी और यह ट्रेन निर्धारित समय से पूर्व टाइम पर आ गई और निर्धारित समय से पूर्व प्रस्थान हो गई। मुझे बैटरी गाड़ी में बैठाकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 नंबर की तरफ ले जाया जा रहा था। इतने में उसी ट्रैक से एक गाड़ी लंबे समय तक गुजरी और हम खड़े रहे।

फिर जब थोड़ा आगे बढ़े तो एक हाथ ठेला ट्रैक में फंसा हुआ था। उसको निकालने में मेरे सुरक्षाकर्मियों ने सहयोग किया फिर जब मैं 4 नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तथा जिस ट्रेन पंजाब मेल में मुझे बैठना था वह चलती जा रही थी। किसने चेन खींची जिसका मुझे अंदाज नहीं है और मुझे ट्रेन में बैठा दिया गया।

उमा ने लिखा- मैं समय पर स्टेशन पहुंची,तेजी से नहीं चल पाने की मेरी असमर्थता के कारण थोड़ा पहले रेलवे-स्टेशन पहुंची, झांसी रेलवे विभाग के अधिकारी मेरी इस शारीरिक असमर्थता से सालों से परिचित हैं इसलिए उन्होंने मेरे लिए बैटरी गाड़ी की व्यवस्था की थी क्योंकि एक्सीलेटर पर भी मुझे तकलीफ हो सकती थी।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती झांसी रेलवे स्टेशन पर(फाइल फोटो)

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती झांसी रेलवे स्टेशन पर(फाइल फोटो)

मिलकर मथुरा और झांसी की घटनाएं बताऊंगी उमा ने आगे लिखा- सब कुछ समय के अनुसार था किसी से कोई भूल नहीं थी। ट्रेन के तीन-चार मिनट मेरे लिए खराब हुए। इसमें पहला कारण था ट्रेन का समय से पहले पहुंचना तथा समय से 2 मिनट पहले निकल जाना।

रेल के अंदर संचालित करने वाले अधिकारियों की गलती उमा भारती ने आगे लिखा कि मेरा तो छोड़ दीजिए लेकिन आमजन, दिव्यांगजन, वृद्ध, स्त्री पुरुष बहुत सारा सामान एवं गोद में बच्चे लिए महिलाएं अव्यवस्था का शिकार होते हैं। मैं झांसी रेलवे के अधिकारियों की बिल्कुल गलती नहीं मानती और अपनी भी नहीं मानती यह पूरी की पूरी व्यवस्था रेल के अंदर रेल को संचालित करने वाले अधिकारियों के द्वारा हुई। मैं आपसे फिर कहूंगी कि आप इन अव्यवस्थाओं पर ध्यान दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें… उमा भारती बोलीं- 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए बुधवार को फिर कहा है कि मैं 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी। लड़ूंगी तो झांसी से ही लड़ूंगी। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की ही है। पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगी, मना नहीं करूंगी।पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket