Monday, 07 Sep 2026 | 09:01 AM

Trending :

धार के 3.86 करोड़ के स्विमिंग पूल में लापरवाही:दो दिन से कोच नहीं, बच्चे बिना प्रशिक्षण पानी में उतर रहे

धार के उदय रंजन मैदान स्थित 3.86 करोड़ रुपए की लागत से बने स्विमिंग पूल में अव्यवस्था और लापरवाही सामने आई है। दावा किया गया था कि यहां 10 कोच होंगे, लेकिन पिछले दो दिनों से एक भी कोच मौजूद नहीं है, फिर भी पूल का संचालन जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पूल पर कुछ युवकों और कोचों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान युवकों ने कोचों के साथ मारपीट की, जिसके बाद सभी कोच वहां से चले गए और तब से ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। हैरानी की बात यह है कि शनिवार को बिना किसी कोच की उपस्थिति में बच्चों को स्विमिंग कराई गई। रविवार को भी पूल पर कोई कोच मौजूद नहीं था, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वीमिंग के नाम पर 2500 रुपए महीने लिए जा रहे
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्विमिंग के नाम पर कोचिंग के साथ 2500 रुपए प्रति माह की फीस ली जा रही है। कोचों की अनुपस्थिति में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि मोटी फीस देने के बावजूद उन्हें उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने आमजनों की सुविधा को देखते हुए स्विमिंग पूल की फीस कम कराने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। मंत्री ने कहा कि इतनी अधिक फीस आम लोग नहीं दे सकते, इसलिए इसे कम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्विमिंग पूल का निर्माण लोगों की सुविधा और बेहतर खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है। वर्तमान अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन से चर्चा कर जल्द समाधान निकालने की बात भी उन्होंने कही। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, लोगों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Canada YouTuber Nancy Grewal Murder

March 10, 2026/
5:00 am

हरियाणा में जन्मी पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल को एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन कनाडा पुलिस अभी तक...

Ruturaj Gaikwad's CSK will take on LSG (Picture credit: AP)

May 10, 2026/
2:05 pm

आखरी अपडेट:10 मई, 2026, 14:05 IST केरल के लिए एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान “बहुत...

तेल संकट का चीन पर असर क्यों नहीं पड़ा:20 साल पहले इमरजेंसी भंडार बनाए, नए तरीकों से बिजली; केमिकल के लिए भी निर्भर नहीं

April 7, 2026/
4:10 pm

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जहां कई देश ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, वहीं चीन पर इसका...

ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

August 24, 2026/
2:15 pm

ईरान की मुद्रा रियाल सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 लाख पर पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP)...

England vs New Zealand Live Score: Follow the latest updates from Day 1 of the 2nd Test. (AP Photo)

June 17, 2026/
4:49 pm

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 16:49 IST मंत्री के अनुसार, कई विपक्षी सांसद निजी तौर पर अपनी पार्टी के आलाकमानों द्वारा...

शादी में दूल्हे ने दाढ़ी रखी तो ढाई लाख जुर्माना:गुर्जर महापंचायत में फैसला; बाल विवाह-मृत्युभोज पर भी रोक; कार्यक्रमों में नशा नहीं परोसा जाएगा

May 18, 2026/
11:14 am

राजस्थान के 5 जिलों के गुर्जर समाज ने सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची के खिलाफ ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लिया है।...

छतरपुर में शादी के मंडप वाले दिन चोरी:दीवार तोड़कर 3 लाख के जेवर-नकदी ले गए; आरोपियों की तलाश जारी

April 18, 2026/
2:55 pm

छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में शादी की तैयारियों के बीच बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

धार के 3.86 करोड़ के स्विमिंग पूल में लापरवाही:दो दिन से कोच नहीं, बच्चे बिना प्रशिक्षण पानी में उतर रहे

धार के 3.86 करोड़ के स्विमिंग पूल में लापरवाही:दो दिन से कोच नहीं, बच्चे बिना प्रशिक्षण पानी में उतर रहे

धार के उदय रंजन मैदान स्थित 3.86 करोड़ रुपए की लागत से बने स्विमिंग पूल में अव्यवस्था और लापरवाही सामने आई है। दावा किया गया था कि यहां 10 कोच होंगे, लेकिन पिछले दो दिनों से एक भी कोच मौजूद नहीं है, फिर भी पूल का संचालन जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पूल पर कुछ युवकों और कोचों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान युवकों ने कोचों के साथ मारपीट की, जिसके बाद सभी कोच वहां से चले गए और तब से ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। हैरानी की बात यह है कि शनिवार को बिना किसी कोच की उपस्थिति में बच्चों को स्विमिंग कराई गई। रविवार को भी पूल पर कोई कोच मौजूद नहीं था, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वीमिंग के नाम पर 2500 रुपए महीने लिए जा रहे
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्विमिंग के नाम पर कोचिंग के साथ 2500 रुपए प्रति माह की फीस ली जा रही है। कोचों की अनुपस्थिति में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि मोटी फीस देने के बावजूद उन्हें उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने आमजनों की सुविधा को देखते हुए स्विमिंग पूल की फीस कम कराने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। मंत्री ने कहा कि इतनी अधिक फीस आम लोग नहीं दे सकते, इसलिए इसे कम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्विमिंग पूल का निर्माण लोगों की सुविधा और बेहतर खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है। वर्तमान अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन से चर्चा कर जल्द समाधान निकालने की बात भी उन्होंने कही। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, लोगों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket