Sunday, 31 May 2026 | 12:45 AM

Trending :

शिवकुमार को सीएलपी नेता चुने जाने के बाद कर्नाटक में ‘डीकेएस सरकार’ हकीकत के करीब पहुंची | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार सुरक्षा उल्लंघन का एनाटॉमी: बंगाल के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विवरण कैसे छीन लिया गया | भारत समाचार आशुतोष राणा के 'हमारे राम' शो के दौरान लगी आग:शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे:दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराया; कोरिया के वर्ल्ड चैंपियंस को 21-19, 21-18 से हराया IPL फाइनल- टिकट बुंकिंग को लेकर फैंस ने शिकायत की:स्टेडियम के बाहर विराट की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही; मैच से पहले मंदिर पहुंचे क्रुणाल IPL फाइनल- टिकट बुंकिंग को लेकर फैंस ने शिकायत की:स्टेडियम के बाहर विराट की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही; मैच से पहले मंदिर पहुंचे क्रुणाल
EXCLUSIVE

‘किसान मित्र छड़ी’ सांपों से 100 मीटर पहले चेताएगी:मल्टी मशीन से एकसाथ कई काम संभव; रायसेन कृषि मेले में आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन

रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में खेती को सुरक्षित और आसान बनाने वाली आधुनिक तकनीकों ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को स्वयं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों को इन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। महोत्सव में दो प्रमुख नवाचार प्रस्तुत किए गए हैं, जो किसानों की सुरक्षा बढ़ाने और उनकी मेहनत कम करने में सहायक हो सकते हैं। इनमें ‘किसान मित्र छड़ी’ और एक ‘मल्टी-टास्किंग मशीन’ शामिल हैं। ‘किसान मित्र छड़ी’ रात में खेतों में काम करते समय किसानों को सांप और अन्य जहरीले जीवों से होने वाले खतरे से आगाह करती है। यह छड़ी इसी समस्या के समाधान के लिए विकसित की गई है। जमीन पर रखने पर यह छड़ी कंपन के माध्यम से लगभग 100 मीटर के दायरे में सांप या अन्य जहरीले जीवों की उपस्थिति का संकेत देती है, जिससे किसान समय रहते सतर्क हो सकते हैं। इसमें एक सोलर टॉर्च भी लगी है, जो अंधेरे में रोशनी प्रदान करती है। ‘मल्टी-टास्किंग मशीन’ भी आकर्षण का केंद्र बनी
दूसरी ओर, ‘मल्टी-टास्किंग मशीन’ भी किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह आधुनिक यंत्र बागवानी फसलों में निंदाई-गुड़ाई, दवा छिड़काव और कटाई (रीपर) जैसे कई कार्य एक साथ कर सकता है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि इसे पौधों की कतारों के बीच आसानी से चलाया जा सकता है, जिससे फसल को कोई नुकसान नहीं होता और काम भी तेजी से पूरा होता है। यह मशीन किसानों की लागत और श्रम दोनों को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। इन नवाचारों से स्पष्ट होता है कि कृषि अब केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के समावेश से यह अधिक सुरक्षित, आसान और लाभदायक बन रही है। यह महोत्सव कल (सोमवार) शाम तक जारी रहेगा, जिससे किसानों को इन नई तकनीकों को समझने और अपनाने का अवसर मिलेगा। आज (रविवार) देर शाम तक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मेले में लगाए कई स्टॉल और कृषि यंत्रों का अवलोकन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जब CSK के खिलाफ चला फैन का टोटका:नींबू के साथ की विकेट गिरने की प्रार्थना, अगली गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड

April 19, 2026/
1:33 pm

IPL 2026 के 27वें मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। शिवम दुबे के आउट होने से पहले स्टैंड्स...

'हमें ताकत मिलती है...': फारूक अब्दुल्ला मंच पर भावुक हो गए, पिनाराई विजयन ने गर्मजोशी से गले लगाया | राजनीति समाचार

February 18, 2026/
6:02 am

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 06:02 IST फारूक अब्दुल्ला ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि दक्षिण उन सांप्रदायिक ताकतों से...

कनाडा में ग्रूमिंग गैंग के टारगेट पर पंजाबी लड़कियां:लालच-डर दिखाकर साथ सोने को करते मजबूर; युवकों के साथ रेस्टोरेंट मैनेजर-लैंडलॉर्ड भी शामिल

February 26, 2026/
5:00 am

कनाडा में पंजाबी लड़कियां ग्रूमिंग गैंग के टारगेट पर हैं। यह गैंग स्टडी वीजा पर आईं युवतियों के साथ कई...

इंदौर में खुला चेंबर बना खतरा, युवक गिरा:कुशवाह नगर में हादसा, लोगों की सतर्कता से बची जान; VIDEO वायरल

April 6, 2026/
10:38 pm

इंदौर के कुशवाह नगर इलाके में सोमवार रात एक युवक खुले चेंबर में गिर गया। अचानक हुई घटना के बाद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘किसान मित्र छड़ी’ सांपों से 100 मीटर पहले चेताएगी:मल्टी मशीन से एकसाथ कई काम संभव; रायसेन कृषि मेले में आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन

‘किसान मित्र छड़ी’ सांपों से 100 मीटर पहले चेताएगी:मल्टी मशीन से एकसाथ कई काम संभव; रायसेन कृषि मेले में आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन

रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में खेती को सुरक्षित और आसान बनाने वाली आधुनिक तकनीकों ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को स्वयं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों को इन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। महोत्सव में दो प्रमुख नवाचार प्रस्तुत किए गए हैं, जो किसानों की सुरक्षा बढ़ाने और उनकी मेहनत कम करने में सहायक हो सकते हैं। इनमें ‘किसान मित्र छड़ी’ और एक ‘मल्टी-टास्किंग मशीन’ शामिल हैं। ‘किसान मित्र छड़ी’ रात में खेतों में काम करते समय किसानों को सांप और अन्य जहरीले जीवों से होने वाले खतरे से आगाह करती है। यह छड़ी इसी समस्या के समाधान के लिए विकसित की गई है। जमीन पर रखने पर यह छड़ी कंपन के माध्यम से लगभग 100 मीटर के दायरे में सांप या अन्य जहरीले जीवों की उपस्थिति का संकेत देती है, जिससे किसान समय रहते सतर्क हो सकते हैं। इसमें एक सोलर टॉर्च भी लगी है, जो अंधेरे में रोशनी प्रदान करती है। ‘मल्टी-टास्किंग मशीन’ भी आकर्षण का केंद्र बनी
दूसरी ओर, ‘मल्टी-टास्किंग मशीन’ भी किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह आधुनिक यंत्र बागवानी फसलों में निंदाई-गुड़ाई, दवा छिड़काव और कटाई (रीपर) जैसे कई कार्य एक साथ कर सकता है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि इसे पौधों की कतारों के बीच आसानी से चलाया जा सकता है, जिससे फसल को कोई नुकसान नहीं होता और काम भी तेजी से पूरा होता है। यह मशीन किसानों की लागत और श्रम दोनों को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। इन नवाचारों से स्पष्ट होता है कि कृषि अब केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के समावेश से यह अधिक सुरक्षित, आसान और लाभदायक बन रही है। यह महोत्सव कल (सोमवार) शाम तक जारी रहेगा, जिससे किसानों को इन नई तकनीकों को समझने और अपनाने का अवसर मिलेगा। आज (रविवार) देर शाम तक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मेले में लगाए कई स्टॉल और कृषि यंत्रों का अवलोकन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket