Friday, 16 Oct 2026 | 04:31 PM

Trending :

मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग ऑफिसर की बाइक चोरी का VIDEO:पहले बाइक के पास आए दो युवक, मास्टर की से स्टार्ट कर हुए फरार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज से एक नर्सिंग ऑफिसर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब जिले में बाइक चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम साइट्रिक वार्ड में नाइट ड्यूटी पर थे। उन्होंने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। सुबह ड्यूटी खत्म होने पर जब वे वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के पास घूमते दिखे। उनमें से एक ने मास्टर चाबी का उपयोग कर बाइक का लॉक खोला और दोनों युवक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम और उनके साथियों ने बाइक की तलाश की। उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी बुढार हाईवे की ओर भागे हैं। इसके बाद उन्होंने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान बताएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज:शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया लेकिन सालों बाद उनकी पत्नी के कहने पर आखिरी बार मिलने पहुंची, जानिए किस्से

July 31, 2026/
4:30 am

70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज आज 79 साल की हो चुकी हैं। उस दौर में मुमताज की वो...

Gulf Nations Bypass Hormuz Strait

August 14, 2026/
7:39 am

39 मिनट पहले कॉपी लिंक छह महीने पहले तक खाड़ी देशों के लिए तेल बेचना बेहद आसान था। सबसे कम...

पाकिस्तान में ढहाए गुरुद्वारे का होगा पुनर्निर्माण:प्रांतीय मंत्री ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट; जमीन के मालिकाना हक की होगी जांच

July 2, 2026/
1:54 pm

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को बिना आधिकारिक मंजूरी के अवैध रूप से गिराए...

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

March 5, 2026/
4:30 am

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने...

डॉट कॉम क्रैश से खतरनाक हो सकता है एआई बबल:दामोदरन की चेतावनी; एआई बूम में गिरावट आई तो संभलना नामुमकिन

June 22, 2026/
1:06 pm

दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई की रेस में आगे निकलने के लिए ट्रिलियन (लाखों करोड़ रुफए) डॉलर...

बालाघाट में मिला छत्तीसगढ़ के युवक का शव:पांढरीपाठ मंदिर में काम करता था; शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

March 16, 2026/
9:51 pm

बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के प्रसिद्ध पांढरीपाठ मंदिर के पीछे जंगल में सोमवार को एक युवक का शव मिला।...

राजनीति

मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग ऑफिसर की बाइक चोरी का VIDEO:पहले बाइक के पास आए दो युवक, मास्टर की से स्टार्ट कर हुए फरार

मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग ऑफिसर की बाइक चोरी का VIDEO:पहले बाइक के पास आए दो युवक, मास्टर की से स्टार्ट कर हुए फरार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज से एक नर्सिंग ऑफिसर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब जिले में बाइक चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम साइट्रिक वार्ड में नाइट ड्यूटी पर थे। उन्होंने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। सुबह ड्यूटी खत्म होने पर जब वे वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के पास घूमते दिखे। उनमें से एक ने मास्टर चाबी का उपयोग कर बाइक का लॉक खोला और दोनों युवक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम और उनके साथियों ने बाइक की तलाश की। उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी बुढार हाईवे की ओर भागे हैं। इसके बाद उन्होंने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान बताएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket