Wednesday, 22 Jul 2026 | 09:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना बन सकता है ‘जहर’! आखिर क्या कहता आयुर्वेद?

authorimg

Last Updated:

Health Tips: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक साधारण आदत बन गई है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. सही समय पर पानी पीकर ही हम अपने पाचन और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं.

जौनपुर: ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक सामान्य आदत मानते हैं, लेकिन आयुर्वेद इसे शरीर के लिए हानिकारक बताता है. यह आदत धीरे-धीरे पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है और कई बीमारियों की वजह बन सकती है.

आयुर्वेद में भोजन और पानी पीने के सही समय को लेकर विशेष नियम बताए गए हैं. एम.डी. (आयुर्वेद) डॉक्टर कुसुम ने बताया कि गलत समय पर पानी पीना शरीर के पाचन तंत्र पर सीधा असर डालता है. उन्होंने आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि के एक प्रसिद्ध श्लोक के माध्यम से इसे समझाया.

“अजीर्णे भेषजं वारि, जीर्णे वारि बलप्रदम।
भोजने चामृतं वारि, भोजनान्ते विषप्रदम।।”

इसका मतलब है कि अपच की स्थिति में पानी औषधि के समान काम करता है. भोजन पच जाने के बाद पानी पीना शरीर को ताकत देता है और भोजन के दौरान थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत के समान लाभकारी होता है. लेकिन भोजन के तुरंत बाद पानी पीना ‘विष’ यानी जहर के समान माना गया है.

बढ़ सकती है मोटापा जैसी समस्याएं
डॉक्टर कुसुम बताती हैं कि जब हम खाना खाते हैं, तब शरीर में पाचन के लिए जठराग्नि (डाइजेस्टिव फायर) सक्रिय होती है. यदि हम तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो यह अग्नि कमजोर हो जाती है और खाना सही तरीके से पच नहीं पाता. इससे गैस, अपच, एसिडिटी और मोटापा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

समय पर पानी पीना स्वास्थ के लिए जरूरी
खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए. वहीं, भोजन के दौरान जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी लेना फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को हाइड्रेट भी रखता है. आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इस विषय पर अलग-अलग मत हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. इसलिए संतुलित और सही समय पर पानी पीने की आदत अपनाना स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है.

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक साधारण आदत लग सकती है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. सही समय पर पानी पीकर ही हम अपने पाचन और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्ट्रीट डॉग की मौत पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस:एक्ट्रेस ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का दावा किया, न्याय की मांग की

June 9, 2026/
10:07 am

एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने एक स्ट्रीट कुत्ते की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले पर गहरा दुख...

जाह्नवी कपूर ने क्या विवादित शॉट्स पर जताई थी आपत्ति:एक्ट्रेस की कथित पर्सनल चैट लीक; दावा- पेड्डी में राम चरण ने डायरेक्टर को डांटा था

June 6, 2026/
7:46 pm

फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक कथित पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर...

रतलाम में लूट के खुलासे के लिए बनाई SIT:रात में घटनास्थल पहुंचे एसपी; बाइक सवार पिता और बेटी को नकाबपोशों ने लूटा था

April 14, 2026/
8:21 am

रतलाम के बाजना क्षेत्र के माही नदी के पास रविवार देर रात बाइक सवार पिता ओर बेटी के लूटपाट की...

तस्वीर का विवरण

June 13, 2026/
7:24 pm

मूंग दाल टिक्की बनाने की सामग्री: 1 कप ढीली मूंग दाल, 1 गुलाब लाल आलू, 1 छोटा कटा प्याज, 2...

Sunil Pal Claims ₹25 Lakh Offer for Samay Rainas Show

July 3, 2026/
3:10 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना के विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल होने...

कौन है अक्षरा जिसे फीमेल वैभव सूर्यवंशी कहा जा रहा:8 साल की उम्र में बल्ला उठाया, 15 में ट्रिपल सेंचुरी; मां बनीं पहली कोच

June 30, 2026/
4:30 am

पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट में बिहार का नाम सबसे ज्यादा वैभव सूर्यवंशी की वजह से चर्चा में रहा।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना बन सकता है ‘जहर’! आखिर क्या कहता आयुर्वेद?

authorimg

Last Updated:

Health Tips: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक साधारण आदत बन गई है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. सही समय पर पानी पीकर ही हम अपने पाचन और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं.

जौनपुर: ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक सामान्य आदत मानते हैं, लेकिन आयुर्वेद इसे शरीर के लिए हानिकारक बताता है. यह आदत धीरे-धीरे पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है और कई बीमारियों की वजह बन सकती है.

आयुर्वेद में भोजन और पानी पीने के सही समय को लेकर विशेष नियम बताए गए हैं. एम.डी. (आयुर्वेद) डॉक्टर कुसुम ने बताया कि गलत समय पर पानी पीना शरीर के पाचन तंत्र पर सीधा असर डालता है. उन्होंने आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि के एक प्रसिद्ध श्लोक के माध्यम से इसे समझाया.

“अजीर्णे भेषजं वारि, जीर्णे वारि बलप्रदम।
भोजने चामृतं वारि, भोजनान्ते विषप्रदम।।”

इसका मतलब है कि अपच की स्थिति में पानी औषधि के समान काम करता है. भोजन पच जाने के बाद पानी पीना शरीर को ताकत देता है और भोजन के दौरान थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत के समान लाभकारी होता है. लेकिन भोजन के तुरंत बाद पानी पीना ‘विष’ यानी जहर के समान माना गया है.

बढ़ सकती है मोटापा जैसी समस्याएं
डॉक्टर कुसुम बताती हैं कि जब हम खाना खाते हैं, तब शरीर में पाचन के लिए जठराग्नि (डाइजेस्टिव फायर) सक्रिय होती है. यदि हम तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो यह अग्नि कमजोर हो जाती है और खाना सही तरीके से पच नहीं पाता. इससे गैस, अपच, एसिडिटी और मोटापा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

समय पर पानी पीना स्वास्थ के लिए जरूरी
खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए. वहीं, भोजन के दौरान जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी लेना फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को हाइड्रेट भी रखता है. आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इस विषय पर अलग-अलग मत हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. इसलिए संतुलित और सही समय पर पानी पीने की आदत अपनाना स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है.

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक साधारण आदत लग सकती है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. सही समय पर पानी पीकर ही हम अपने पाचन और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket