Saturday, 29 Aug 2026 | 09:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

इन 5 न्यूट्रिएंट की कमी से बढ़ता है हेयर फॉल! नजरअंदाज किया तो तेजी से झड़ जाएंगे बाल

authorimg

आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुका है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता तनाव शरीर के संतुलन को बिगाड़ देते हैं. इसका सीधा असर बालों की सेहत पर देखने को मिलता है. अक्सर लोग हेयर फॉल को सिर्फ बाहरी समस्या मानकर शैंपू या हेयर प्रोडक्ट्स बदलते रहते हैं, लेकिन असल वजह शरीर के अंदर की कमी होती है.

दरअसल, बालों की मजबूती सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से मिलने वाले पोषण पर निर्भर करती है. जब शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, तो बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं. धीरे-धीरे बाल पतले, बेजान और कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. इसलिए हेयर फॉल को रोकने के लिए सबसे पहले शरीर को अंदर से मजबूत बनाना जरूरी है.

आयरन की कमी से कमजोर होते हैं बाल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बालों की जड़ों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचना बेहद जरूरी होता है. इसमें आयरन अहम भूमिका निभाता है. आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो खून के जरिए ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है. जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो स्कैल्प तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. इससे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और बाल तेजी से गिरने लगते हैं.

विटामिन D की कमी से रुक जाती है ग्रोथ
विटामिन D बालों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. यह हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव रखने में मदद करता है, जिससे नए बाल उगते रहते हैं. इसकी कमी होने पर नए बाल बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और पुराने बाल झड़ने लगते हैं. इससे बाल धीरे-धीरे पतले और बेजान नजर आने लगते हैं.

विटामिन B12 भी है जरूरी
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है. जब इसकी कमी होती है, तो खून में ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है. इसका असर बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचने पर पड़ता है. नतीजा यह होता है कि बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी प्रभावित होती है.

प्रोटीन की कमी से बाल हो जाते हैं पतले
बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी का सीधा असर बालों पर पड़ता है. जब पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, तो शरीर जरूरी अंगों को प्राथमिकता देता है और बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है. इससे बाल पतले, कमजोर और जल्दी टूटने लगते हैं.

जिंक की कमी बढ़ाती है हेयर फॉल
जिंक एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है. इसकी कमी होने पर स्कैल्प ड्राई हो सकता है, डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है और बालों का झड़ना तेज हो जाता है. इसलिए सिर्फ बाहरी देखभाल से बालों की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होती. इसके लिए शरीर को अंदर से पोषण देना जरूरी है. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, दूध और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें. ये सभी पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल को कम करने में मदद करते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत के खिलाफ इंग्लैंड और आयरलैंड टी-20 टीम का ऐलान:टकर नए आयरिश कप्तान, इंग्लैंड में कोल्स को पहली बार मौका, ब्रूक कप्तानी करेंगे

June 22, 2026/
10:12 pm

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। आयरलैंड ने...

Anurag Dobhal & Ritika Chauhan Controversy

July 28, 2026/
1:22 pm

ये फोटो अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) और रितिका चौहान की शादी के दिन की है। देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07...

Ranveer Singh Pralay Film Shoot Starts in Mumbai

August 16, 2026/
3:07 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू...

उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं में अक्षत, 12वीं में गीतिका-सुशीला टॉपर:23 हजार बच्चे हुए फेल, बागेश्वर का रिजल्ट सबसे बढ़िया, देहरादून फिसड्‌डी

April 25, 2026/
5:30 am

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा...

कॉन्स्टेबल ने साथियों के साथ किया एजेंट का अपहरण:दतिया में दिनदहाड़े बोलेरो से उठाया; 7 KM पीछा कर 2 गिरफ्तार, आरक्षक फरार

April 11, 2026/
10:15 am

दतिया में बाइक की बकाया किस्त मांगने के विवाद में शिवपुरी के दिनारा थाने में पदस्थ आरक्षक राजपाल मांझी ने...

तस्वीर का विवरण

May 9, 2026/
8:49 pm

यूपीजे पाइप का जाम होना। फ़िरोज़ का दरवाज़ा ठीक से बंद नहीं हुआ। डिफ्रॉस्ट ट्रे में कचरा जमा होना। फ़िरोज़...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इन 5 न्यूट्रिएंट की कमी से बढ़ता है हेयर फॉल! नजरअंदाज किया तो तेजी से झड़ जाएंगे बाल

authorimg

आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुका है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता तनाव शरीर के संतुलन को बिगाड़ देते हैं. इसका सीधा असर बालों की सेहत पर देखने को मिलता है. अक्सर लोग हेयर फॉल को सिर्फ बाहरी समस्या मानकर शैंपू या हेयर प्रोडक्ट्स बदलते रहते हैं, लेकिन असल वजह शरीर के अंदर की कमी होती है.

दरअसल, बालों की मजबूती सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से मिलने वाले पोषण पर निर्भर करती है. जब शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, तो बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं. धीरे-धीरे बाल पतले, बेजान और कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. इसलिए हेयर फॉल को रोकने के लिए सबसे पहले शरीर को अंदर से मजबूत बनाना जरूरी है.

आयरन की कमी से कमजोर होते हैं बाल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बालों की जड़ों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचना बेहद जरूरी होता है. इसमें आयरन अहम भूमिका निभाता है. आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो खून के जरिए ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है. जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो स्कैल्प तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. इससे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और बाल तेजी से गिरने लगते हैं.

विटामिन D की कमी से रुक जाती है ग्रोथ
विटामिन D बालों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. यह हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव रखने में मदद करता है, जिससे नए बाल उगते रहते हैं. इसकी कमी होने पर नए बाल बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और पुराने बाल झड़ने लगते हैं. इससे बाल धीरे-धीरे पतले और बेजान नजर आने लगते हैं.

विटामिन B12 भी है जरूरी
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है. जब इसकी कमी होती है, तो खून में ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है. इसका असर बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचने पर पड़ता है. नतीजा यह होता है कि बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी प्रभावित होती है.

प्रोटीन की कमी से बाल हो जाते हैं पतले
बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी का सीधा असर बालों पर पड़ता है. जब पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, तो शरीर जरूरी अंगों को प्राथमिकता देता है और बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है. इससे बाल पतले, कमजोर और जल्दी टूटने लगते हैं.

जिंक की कमी बढ़ाती है हेयर फॉल
जिंक एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है. इसकी कमी होने पर स्कैल्प ड्राई हो सकता है, डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है और बालों का झड़ना तेज हो जाता है. इसलिए सिर्फ बाहरी देखभाल से बालों की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होती. इसके लिए शरीर को अंदर से पोषण देना जरूरी है. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, दूध और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें. ये सभी पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल को कम करने में मदद करते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket