Sunday, 13 Sep 2026 | 04:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट कीजिए ये 5 चीजें, चेहरे पर आएगी चमक, बीमारियों का खतरा होगा दूर

authorimg

Last Updated:

Mother’s Day Gift Ideas: मदर्स डे पर अगर आप अपनी मां को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हेल्दी और वेलनेस से जुड़ी चीजें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. ग्रीन टी, फिटनेस ट्रैकर, स्किन केयर किट, इंडोर प्लांट्स और ड्राई फ्रूट्स जैसे गिफ्ट उनकी सेहत, स्किन और फिटनेस का ध्यान रखने में मदद कर सकते हैं. ये छोटे गिफ्ट मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.

Zoom

मदर्स डे पर आप मां को ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं.

Mother’s Day Healthy Gift Ideas: मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है. इस बार 10 मई यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. मां सिर्फ परिवार का ख्याल नहीं रखतीं, बल्कि पूरे घर की ताकत होती हैं. अपनी जिम्मेदारियों के बीच वे अपनी सेहत और फिटनेस को नजरअंदाज कर देती हैं. ऐसे में मदर्स डे का मौका अपनी मां को कुछ ऐसा गिफ्ट देने के लिए खास हो सकता है, जो सिर्फ खुशी ही नहीं बल्कि अच्छी सेहत भी दे. अगर आप उन्हें कोई ऐसा उपहार देते हैं, जो उनकी सेहत और खुशियों से जुड़ा हो, तो यह उनके लिए और भी ज्यादा खास बन सकता है. इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजें चुन सकते हैं, जो उनकी फिटनेस, स्किन और ओवरऑल वेलनेस का ध्यान रखें.

मदर्स डे के लिए 5 हेल्दी गिफ्ट | Healthy Gifts for Mother’s Day

मदर्स डे के खास मौके पर आप अपनी मां को हर्बल ग्रीन टी या हेल्दी टी किट गिफ्ट कर सकते हैं. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से स्किन पर भी ग्लो बना रहता है और थकान कम महसूस होती है. अगर आपकी मां चाय पीने की शौकीन हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच भी आज के समय में एक शानदार हेल्थ गिफ्ट माना जाता है. इससे हार्ट रेट, स्टेप्स, नींद और एक्टिविटी लेवल पर नजर रखी जा सकती है. कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान नहीं दे पाती हैं. ऐसे में फिटनेस ट्रैकर उन्हें एक्टिव रहने के लिए प्रेरित कर सकता है. यह गिफ्ट उनकी रोजमर्रा की हेल्थ मॉनिटरिंग में काफी मददगार हो सकता है.

स्किन केयर किट भी मदर्स डे पर एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है. बढ़ती उम्र के साथ स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है. नेचुरल और केमिकल-फ्री स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को हाइड्रेट रखने और चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आप ऐसी किट चुन सकते हैं जिसमें फेस सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसी जरूरी चीजें शामिल हों.

हेल्दी ड्राई फ्रूट्स और सीड्स गिफ्ट बॉक्स भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को एनर्जी देने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से त्वचा और बालों की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

अगर आपकी मां को पौधे पसंद हैं, तो एयर प्यूरिफाइंग इंडोर प्लांट भी बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है. स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इससे घर का वातावरण फ्रेश रहता है और मानसिक तनाव भी कम महसूस हो सकता है. यह गिफ्ट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख

March 28, 2026/
1:31 pm

अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। एक...

भारत में आवारा कुत्ते बड़ी समस्या:पर ताइवान ने इनकी देखरेख का सबसे सफल मॉडल बनाया, यहां आवारा कुत्तों के लिए पार्क और पूल बने

May 24, 2026/
2:36 pm

भारत में आवारा कुत्तों की समस्या सिरदर्द बन चुकी है। सुप्रीम कोर्ट इन्हें मौत की नींद सुलाने की टिप्पणियां कर...

सायरा बानो@82, दिलीप कुमार से शादी की भविष्यवाणी हुई सच:मेहमानों ने शादी से चुराए कांटे-छुरी, खाना कम पड़ा; शाहरुख को बेटा माना; जानिए किस्से

August 23, 2026/
4:30 am

साल 1955 तमिलनाडु के कोयंबटूर में फिल्म ‘आजाद’ की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान फिल्म प्रोड्यूसर एस.एस. वासन ने...

तस्वीर का विवरण

May 18, 2026/
5:38 pm

बाटी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में आटे का आटा, सूजी, मसाले, मीठा सोडा और स्वाद वाले नमक के...

धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम:प्रशंसकों से बिना मिले निकले रोहित शर्मा, तिलक वर्मा ने दिए ऑटाग्राफ, कल पंजाब किंग्स होगा मुकाबला

May 12, 2026/
7:57 pm

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदान एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल...

विशेष | कल्याण बनर्जी का कहना है कि अभिषेक अहंकारी हो गए हैं, टीएमसी संकट के बीच उन्होंने ममता का समर्थन किया

June 11, 2026/
9:23 pm

तृणमूल कांग्रेस के गहराते संकट के बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी...

RAS Recruitment 2024: Interview Letters Out

February 16, 2026/
8:00 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंग्रेजी विषय में बड़ा अपडेट जारी...

‘वो सुबह हम से ही आएगी’ पर बोले महेश भट्ट:रंगमंच आज भी जोड़ता है इंसान से इंसान को, अनु मलिक ने बताई चुनौती

June 27, 2026/
5:29 pm

मुंबई में जल्द मंचित होने जा रहे नाटक ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ को लेकर फिल्ममेकर महेश भट्ट और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट कीजिए ये 5 चीजें, चेहरे पर आएगी चमक, बीमारियों का खतरा होगा दूर

authorimg

Last Updated:

Mother’s Day Gift Ideas: मदर्स डे पर अगर आप अपनी मां को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हेल्दी और वेलनेस से जुड़ी चीजें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. ग्रीन टी, फिटनेस ट्रैकर, स्किन केयर किट, इंडोर प्लांट्स और ड्राई फ्रूट्स जैसे गिफ्ट उनकी सेहत, स्किन और फिटनेस का ध्यान रखने में मदद कर सकते हैं. ये छोटे गिफ्ट मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.

Zoom

मदर्स डे पर आप मां को ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं.

Mother’s Day Healthy Gift Ideas: मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है. इस बार 10 मई यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. मां सिर्फ परिवार का ख्याल नहीं रखतीं, बल्कि पूरे घर की ताकत होती हैं. अपनी जिम्मेदारियों के बीच वे अपनी सेहत और फिटनेस को नजरअंदाज कर देती हैं. ऐसे में मदर्स डे का मौका अपनी मां को कुछ ऐसा गिफ्ट देने के लिए खास हो सकता है, जो सिर्फ खुशी ही नहीं बल्कि अच्छी सेहत भी दे. अगर आप उन्हें कोई ऐसा उपहार देते हैं, जो उनकी सेहत और खुशियों से जुड़ा हो, तो यह उनके लिए और भी ज्यादा खास बन सकता है. इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजें चुन सकते हैं, जो उनकी फिटनेस, स्किन और ओवरऑल वेलनेस का ध्यान रखें.

मदर्स डे के लिए 5 हेल्दी गिफ्ट | Healthy Gifts for Mother’s Day

मदर्स डे के खास मौके पर आप अपनी मां को हर्बल ग्रीन टी या हेल्दी टी किट गिफ्ट कर सकते हैं. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से स्किन पर भी ग्लो बना रहता है और थकान कम महसूस होती है. अगर आपकी मां चाय पीने की शौकीन हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच भी आज के समय में एक शानदार हेल्थ गिफ्ट माना जाता है. इससे हार्ट रेट, स्टेप्स, नींद और एक्टिविटी लेवल पर नजर रखी जा सकती है. कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान नहीं दे पाती हैं. ऐसे में फिटनेस ट्रैकर उन्हें एक्टिव रहने के लिए प्रेरित कर सकता है. यह गिफ्ट उनकी रोजमर्रा की हेल्थ मॉनिटरिंग में काफी मददगार हो सकता है.

स्किन केयर किट भी मदर्स डे पर एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है. बढ़ती उम्र के साथ स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है. नेचुरल और केमिकल-फ्री स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को हाइड्रेट रखने और चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आप ऐसी किट चुन सकते हैं जिसमें फेस सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसी जरूरी चीजें शामिल हों.

हेल्दी ड्राई फ्रूट्स और सीड्स गिफ्ट बॉक्स भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को एनर्जी देने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से त्वचा और बालों की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

अगर आपकी मां को पौधे पसंद हैं, तो एयर प्यूरिफाइंग इंडोर प्लांट भी बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है. स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इससे घर का वातावरण फ्रेश रहता है और मानसिक तनाव भी कम महसूस हो सकता है. यह गिफ्ट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket