Sunday, 30 Aug 2026 | 09:51 PM

Trending :

NEET PG 2026 Exam Cancelled at Jaipur Center आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन साइप्रस के पास फेरी बोट पलटी, 270+ यात्री सवार थे:रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ; लोग बोट के ऊपर चढ़कर जान बचा रहे
EXCLUSIVE

एंजियोप्लास्टी क्या होती है और कब पड़ती है इसकी जरूरत, अपोलो की कार्डियोलॉजिस्ट वनीता अरोरा से समझिए

authorimg

Last Updated:

Heart Blockage Treatment: एंजियोप्लास्टी एक मॉडर्न मेडिकल प्रोसीजर है, जिसका उपयोग दिल की धमनियों में ब्लॉकेज को खोलने के लिए किया जाता है. अपोलो हॉस्पिटल की कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर वनीता अरोरा के मुताबिक एंजियोप्लास्टी हार्ट अटैक जैसी इमरजेंसी कंडीशंस में जान बचाने में मदद करती है. सही समय पर इलाज से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है.

Zoom

डॉक्टर वनीता अरोरा के अनुसार हार्ट अटैक की कंडीशन में एंजियोप्लास्टी जान बचा सकती है.

All About Angioplasty: वर्तमान समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान बिगड़ गया है. इसका असर हार्ट हेल्थ पर भी बुरी तरह पड़ रहा है. आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इनमें सबसे कॉमन समस्या हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज होना है. जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में रुकावट आ जाती है, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर आमतौर पर जिस प्रोसीजर की सलाह देते हैं, उसे एंजियोप्लास्टी कहा जाता है. यह एक आधुनिक और असरदार ट्रीटमेंट टेक्निक है, जिससे बिना बड़ी सर्जरी के हार्ट की ब्लॉकेज को खोला जा सकता है.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने News18 को बताया कि एंजियोप्लास्टी एक मेडिकल प्रोसीजर है, जिसमें दिल की सिकुड़ी हुई या बंद हो चुकी धमनियों को खोलने के लिए एक पतली ट्यूब का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे कैथेटर कहा जाता है. इस ट्यूब के सिरे पर एक छोटा सा गुब्बारा लगा होता है, जिसे ब्लॉकेज वाली जगह पर ले जाकर फुलाया जाता है. इससे धमनियां चौड़ी हो जाती हैं और ब्लड फ्लो सामान्य हो जाता है. कई मामलों में डॉक्टर स्टेंट भी डालते हैं, जिससे धमनियां फिर से संकरी न हों. यह स्टेंट एक बेहद छोटा जालीदार पाइप जैसा होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब सवाल यह है कि एंजियोप्लास्टी की जरूरत कब पड़ती है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि जब मरीज को सीने में दर्द, सांस फूलना, थकान या हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई देते हैं और जांच में धमनियों में ब्लॉकेज पाया जाता है, तब यह प्रक्रिया जरूरी हो जाती है. खासकर हार्ट अटैक के दौरान सही समय पर एंजियोप्लास्टी करने से जान बचाई जा सकती है. इस प्रोसीजर में बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं होती, जिससे मरीज जल्दी ठीक हो जाता है और अस्पताल में कम समय रहना पड़ता है. यह दर्द को कम करता है और दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज बहुत ज्यादा हो जाए, तो कुछ मामलों में बायपास सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. मरीज की कंडीशन को देखकर एंजियोप्लास्टी का फैसला लिया जाता है. एंजियोप्लास्टी के बाद मरीज को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है. बैलेंस्ड डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, स्मोकिंग से दूरी और तनाव कम करने की सलाह देते हैं. साथ ही नियमित जांच और दवाइयों का सेवन भी जरूरी होता है, ताकि दोबारा ब्लॉकेज बनने का खतरा कम हो सके. दिल की धमनियों में ब्लॉकेज से बचने के लिए लाइफस्टाइल सुधारें, खानपान अच्छा रखें और समय-समय पर हार्ट की जांच कराएं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सतना के अस्पताल में मरीज ने की फायरिंग:बेड पर शराब पीने से डॉक्टर ने रोका; गाली-गलौज कर कट्टे से चलाई गोली

April 18, 2026/
12:42 pm

सतना जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे भर्ती मरीज 23 वर्षीय शिवम...

पाकिस्तान में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5.71 रुपया महंगा:पेट्रोल 315.80 और डीजल 360.06 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 21 जुलाई से लागू

July 21, 2026/
10:34 am

पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) की...

एलपीजी संकट इंडक्शन का उपयोग करने का सही तरीका और जानें कि हम इस पर किस प्रकार के बर्तनों का उपयोग कर सकते हैं इंडक्शन पर कौन से बर्तन इस्तमाल करें

March 15, 2026/
4:46 pm

इन-कैसे प्रयोग किया जाता है? | छवि: फ्रीपिक प्रेरण के लिए सर्वोत्तम बर्तन: कई बार घर में एलपीजी खत्म हो...

एअर इंडिया ने इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज घटाया:नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के टिकट ₹7,617 तक सस्ते होंगे; घरेलू उड़ानों में बदलाव नहीं

July 2, 2026/
8:59 pm

टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी एअर इंडिया ने नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और UK जाने वाली अपनी उड़ानों पर फ्यूल...

authorimg

April 24, 2026/
9:22 am

’93 वर्षीय अर्नावाज कॉन्ट्रैक्टर की कहानी इसी बदलाव की मिसाल है. कभी सक्रिय और आत्मनिर्भर रहीं अर्नावाज को अचानक गंभीर...

दावा- ट्रम्प सरकार की जासूसी करा रहा इजराइल:अमेरिकी रक्षा विभाग में गंभीर खुफिया खतरे का अलर्ट; इजराइल बोला- आरोप झूठे

June 6, 2026/
4:22 pm

अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान को लेकर मतभेद बढ़ रहे हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के भीतर...

ममता और मोदी साधु भाई-बहन, सोसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अकेले से...

April 1, 2026/
4:41 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले राजनीतिक विचारधारा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कबीर के नेतृत्व वाली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

एंजियोप्लास्टी क्या होती है और कब पड़ती है इसकी जरूरत, अपोलो की कार्डियोलॉजिस्ट वनीता अरोरा से समझिए

authorimg

Last Updated:

Heart Blockage Treatment: एंजियोप्लास्टी एक मॉडर्न मेडिकल प्रोसीजर है, जिसका उपयोग दिल की धमनियों में ब्लॉकेज को खोलने के लिए किया जाता है. अपोलो हॉस्पिटल की कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर वनीता अरोरा के मुताबिक एंजियोप्लास्टी हार्ट अटैक जैसी इमरजेंसी कंडीशंस में जान बचाने में मदद करती है. सही समय पर इलाज से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है.

Zoom

डॉक्टर वनीता अरोरा के अनुसार हार्ट अटैक की कंडीशन में एंजियोप्लास्टी जान बचा सकती है.

All About Angioplasty: वर्तमान समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान बिगड़ गया है. इसका असर हार्ट हेल्थ पर भी बुरी तरह पड़ रहा है. आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इनमें सबसे कॉमन समस्या हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज होना है. जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में रुकावट आ जाती है, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर आमतौर पर जिस प्रोसीजर की सलाह देते हैं, उसे एंजियोप्लास्टी कहा जाता है. यह एक आधुनिक और असरदार ट्रीटमेंट टेक्निक है, जिससे बिना बड़ी सर्जरी के हार्ट की ब्लॉकेज को खोला जा सकता है.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने News18 को बताया कि एंजियोप्लास्टी एक मेडिकल प्रोसीजर है, जिसमें दिल की सिकुड़ी हुई या बंद हो चुकी धमनियों को खोलने के लिए एक पतली ट्यूब का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे कैथेटर कहा जाता है. इस ट्यूब के सिरे पर एक छोटा सा गुब्बारा लगा होता है, जिसे ब्लॉकेज वाली जगह पर ले जाकर फुलाया जाता है. इससे धमनियां चौड़ी हो जाती हैं और ब्लड फ्लो सामान्य हो जाता है. कई मामलों में डॉक्टर स्टेंट भी डालते हैं, जिससे धमनियां फिर से संकरी न हों. यह स्टेंट एक बेहद छोटा जालीदार पाइप जैसा होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब सवाल यह है कि एंजियोप्लास्टी की जरूरत कब पड़ती है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि जब मरीज को सीने में दर्द, सांस फूलना, थकान या हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई देते हैं और जांच में धमनियों में ब्लॉकेज पाया जाता है, तब यह प्रक्रिया जरूरी हो जाती है. खासकर हार्ट अटैक के दौरान सही समय पर एंजियोप्लास्टी करने से जान बचाई जा सकती है. इस प्रोसीजर में बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं होती, जिससे मरीज जल्दी ठीक हो जाता है और अस्पताल में कम समय रहना पड़ता है. यह दर्द को कम करता है और दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज बहुत ज्यादा हो जाए, तो कुछ मामलों में बायपास सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. मरीज की कंडीशन को देखकर एंजियोप्लास्टी का फैसला लिया जाता है. एंजियोप्लास्टी के बाद मरीज को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है. बैलेंस्ड डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, स्मोकिंग से दूरी और तनाव कम करने की सलाह देते हैं. साथ ही नियमित जांच और दवाइयों का सेवन भी जरूरी होता है, ताकि दोबारा ब्लॉकेज बनने का खतरा कम हो सके. दिल की धमनियों में ब्लॉकेज से बचने के लिए लाइफस्टाइल सुधारें, खानपान अच्छा रखें और समय-समय पर हार्ट की जांच कराएं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket