Wednesday, 14 Oct 2026 | 05:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शिवपुरी के खेल मैदान में मूर्ति रखने पर विवाद:बिना अनुमति रखी प्रतिमा; हटाने की अपील पर धरने पर बैठे ग्रामीण

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित छितीपुर गांव में खेल मैदान के बीच बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने पर विवाद हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से मूर्ति हटाने की अपील की। इसके विरोध में ग्रामीण मूर्ति के चारों ओर बैठकर धरने पर बैठ गए हैं। वर्तमान में थाना प्रभारी ने मामले की सूचना अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है और उनके निर्देशानुसार आगे की जांच व कार्रवाई की जाएगी। खेल मैदान के बीच अज्ञात लोगों ने रखी मूर्ति, ग्रामीण हुए जमा यह घटना छितीपुर गांव के शासकीय खेल मैदान की है। इस मैदान का उपयोग गांव के युवा क्रिकेट और अन्य खेलों के लिए करते हैं। यहां अज्ञात लोगों द्वारा मैदान के बीच में एक मूर्ति स्थापित कर दी गई। जैसे ही मूर्ति रखे जाने की खबर गांव में फैली, बहुजन समाज की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस की समझाइश बेअसर, मूर्ति के पास बैठकर किया प्रदर्शन दिनारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी सार्वजनिक या शासकीय भूमि पर मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक होती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि खेल मैदान के बीच मूर्ति होने से खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में बाधा आएगी। हालांकि, पुलिस की इस समझाइश के बावजूद ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे और मूर्ति के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस स्थिति के कारण मौके पर तनाव का माहौल बन गया। थाना प्रभारी बोले- अधिकारी के निर्देशानुसार होगी आगे की कार्रवाई दिनारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि, “शासकीय भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा मूर्ति रखी गई है, जो गांव के युवाओं के खेल के लिए इस्तेमाल होती है। मामले की सूचना अनुविभागीय अधिकारी को दे दी गई है, और उनके निर्देशानुसार आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी:TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा

April 26, 2026/
1:59 pm

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार...

म्यांमार तक फैले साइबर गुलामी रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार:थाईलैंड के रास्ते युवाओं की तस्करी, एमपी में पहली बार एमिग्रेशन एक्ट के तहत केस

March 20, 2026/
11:14 pm

विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को जाल में फंसाकर उन्हें साइबर ठगी के अड्डों तक पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय...

Jammu Firing Incident Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary

March 11, 2026/
11:01 pm

जम्मूकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार देर शाम...

अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; साइबारी का सबसे तेज गोल, मोरक्को ग्रुप-सी के टॉप पर

June 20, 2026/
6:35 am

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच...

Jaipur JDA JLO Exam 2026

July 20, 2026/
9:48 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती-2025 का एग्जाम 26 एवं 27 जुलाई...

Tara Sutaria Angry At Paparazzi

September 10, 2026/
4:50 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी...

ऑनलाइन खरीद; 48% ग्राहकों को देखने नहीं मिलती एक्सपायरी डेट:देश के 164 जिलों में उपभोक्ताओं से 17 हजार से अधिक जवाब पर आधारित रिपोर्ट

June 23, 2026/
2:34 pm

लोकलसर्किल्स के एक ताजा सर्वे के मुताबिक, आज भी 48% ग्राहकों को ऑनलाइन सामान खरीदते वक्त उसकी एक्सपायरी डेट नहीं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शिवपुरी के खेल मैदान में मूर्ति रखने पर विवाद:बिना अनुमति रखी प्रतिमा; हटाने की अपील पर धरने पर बैठे ग्रामीण

शिवपुरी के खेल मैदान में मूर्ति रखने पर विवाद:बिना अनुमति रखी प्रतिमा; हटाने की अपील पर धरने पर बैठे ग्रामीण

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित छितीपुर गांव में खेल मैदान के बीच बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने पर विवाद हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से मूर्ति हटाने की अपील की। इसके विरोध में ग्रामीण मूर्ति के चारों ओर बैठकर धरने पर बैठ गए हैं। वर्तमान में थाना प्रभारी ने मामले की सूचना अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है और उनके निर्देशानुसार आगे की जांच व कार्रवाई की जाएगी। खेल मैदान के बीच अज्ञात लोगों ने रखी मूर्ति, ग्रामीण हुए जमा यह घटना छितीपुर गांव के शासकीय खेल मैदान की है। इस मैदान का उपयोग गांव के युवा क्रिकेट और अन्य खेलों के लिए करते हैं। यहां अज्ञात लोगों द्वारा मैदान के बीच में एक मूर्ति स्थापित कर दी गई। जैसे ही मूर्ति रखे जाने की खबर गांव में फैली, बहुजन समाज की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस की समझाइश बेअसर, मूर्ति के पास बैठकर किया प्रदर्शन दिनारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी सार्वजनिक या शासकीय भूमि पर मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक होती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि खेल मैदान के बीच मूर्ति होने से खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में बाधा आएगी। हालांकि, पुलिस की इस समझाइश के बावजूद ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे और मूर्ति के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस स्थिति के कारण मौके पर तनाव का माहौल बन गया। थाना प्रभारी बोले- अधिकारी के निर्देशानुसार होगी आगे की कार्रवाई दिनारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि, “शासकीय भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा मूर्ति रखी गई है, जो गांव के युवाओं के खेल के लिए इस्तेमाल होती है। मामले की सूचना अनुविभागीय अधिकारी को दे दी गई है, और उनके निर्देशानुसार आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket