Wednesday, 04 Nov 2026 | 10:41 AM

Trending :

Faridkot ASI Suspended After Granddaughter Abuse VIDEO Goes Viral

बच्ची को गेट बांधे हुए का वीडियो सामने आया है। इनसेट में आरोपी लेडी एएसआई।

पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने फरीदकोट में 5 साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया।

.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने ASI सरबजीत कौर को तुरंत सस्पेंड कर दिया। ASI सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के तौर पर तैनात थीं। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को भेज दिया गया, जिसने जिला पुलिस को केस दर्ज करने की सिफारिश की है।

मामले में कार्रवाई के बाद लेडी एएसआई का बयान भी सामने आया। सफाई देते हुए कहा कि मैं काफी दिनों से परेशान थी, इसी चलते ये किया। लेकिन मैं अपनी गलती मानती हूं।

फरीदकोट के डोगर बस्ती इलाके में 5 वर्षीय बच्ची को एएसआई ने गेट से बांध दिया था।

VIDEO में बच्ची क्या बोल रही…

  • धूप में तड़पती रही बच्चीः वीडियो में बच्ची धूप में तड़पती दिख रही है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं और वो जमीन पर गेट से बांधी गई है। बच्ची जोर-जोर से रो रही है। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उसके हाथ-पैर पर बंधी रस्सी खोली।
  • रोते हुए बोली- मम्मी पास जानाः उन्होंने बच्ची से पूछा कि आखिर उसके साथ किसने ऐसे किया और क्यों बांधा। इस पर बच्ची रोते हुए कहती है कि मुझे दादी ने मारा और बांधा है। मुझे बस मम्मी के पास जाना है।
वायरल वीडियो में बच्ची के हाथ-पैर बांधे हुए दिख रहे हैं।

अब जानिए कैसे मामले का हुआ खुलासा…

लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया डोगर बस्ती इलाके के लोगों के मुताबिक जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई।

बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू की मोहल्ला निवासियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता पुर्तगाल में, दादी करती है देखभाल डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। वो वहीं सेटल हो रखे हैं। लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी।

मंगलवार को बच्ची इधर-उधर घूमकर शरारत कर रही थी। जैसे ही दादी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो नहीं मानी। इससे नाराज ASI सरबजीत कौर बच्ची को गेट से बांध दिया और काफी देर धूप में तड़पता छोड़ दिया।

आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर ने मामले में सफाई दी है। सरबजीत ने कहा कि वो पति की बीमारी से परेशान थी, इसलिए गुस्से में ऐसा किया।

लेडी ASI बोली- मैं परेशान थी, गलती मानती हूं

वहीं लेडी एएसआई सरबजीत कौर का पक्ष भी सामने आया है। एएसआई के मुताबिक उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक है, जिससे वह पहले से ही काफी परेशान रहती हैं। उनकी पोती अक्सर घर से बाहर खेलने निकल जाती है। उनके घर के आसपास काफी प्रवासी लोग रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को डराने के लिए ऐसा किया। उनका कहना है कि अब उन्हें गलती महसूस हो चुकी है।

CWC से बच्ची के पेरेंट्स बोले- जल्द भारत आएंगे

अब मामले में कार्रवाई करते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने आरोपी ASI और बच्ची दोनों को अपने कार्यालय में बुलाकर काउंसलिंग की। कमेटी के सदस्यों ने पुर्तगाल में रह रहे बच्ची के माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। माता-पिता ने जल्द भारत आकर बच्ची को अपने साथ ले जाने का भरोसा दिया है। फिलहाल, कमेटी ने बच्ची को परिवार के एक अन्य रिश्तेदार के पास सुरक्षित रूप से रखवा दिया है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के कमेटी ने बच्ची के माता-पिता से बात की।

रिश्तेदार को बच्ची की जिम्मेदारी सौंपी गई

इस संबंध में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य तेजिंदर पाल कौर और एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई। बच्ची और आरोपी ASI से बातचीत के अलावा माता-पिता से भी संपर्क किया गया। मोहल्ला निवासियों की सहमति के बाद बच्ची की जिम्मेदारी परिवार के एक रिश्तेदार को सौंप दी गई है और जिला पुलिस को एएसआई पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी है।

डीएसपी तरलोचन सिंह मामले में जानकारी देते हुए।

DSP बोले- जल्द आरोपी ASI पर केस दर्ज होगा

इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लेडी एएसआई सरबजीत कौर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ASI सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिल्ली के पास की सबसे अच्छी जगहें: बच्चों की सूची में कम बजट में दिल्ली के पास की इन जगहों का पता लगाएं, जून की गर्मी में होगा ठंड का एहसास

June 1, 2026/
6:49 pm

गर्मी की छुट्टियों के लिए बजट अनुकूल पारिवारिक यात्रा के विचार: जून का महीना शुरू हो चुका है और दिल्ली-महाराष्ट्र...

आकृति कक्कड़ बोलीं- गणपति बप्पा घर आते हैं:विसर्जन के बाद पौधों के जरिए जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं

September 17, 2026/
4:30 am

गणेश उत्सव पर सिंगर आकृति कक्कड़ ने दैनिक भास्कर से घर में विराजे गणपति बप्पा, परिवार की आस्था और पर्यावरण...

प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक करें:‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा

February 25, 2026/
4:49 pm

प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले...

वोडाफोन आईडिया का लॉस घटकर ₹3,754 करोड़ हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 6% बढ़ा; 200 से ज्यादा शहरों में 5G लाइव

August 10, 2026/
8:14 pm

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी...

पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी:महिला कामगार के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया

April 1, 2026/
1:12 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम पहुंचे। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से...

कबाड़ बीनने वाले ने की 5 लाख की चोरी:नर्मदापुरम में रैकी कर सूने मकान में घुसा; खंडवा से गिरफ्तार हुआ 19 वर्षीय शादाब

April 9, 2026/
8:36 am

नर्मदापुरम के जुमेराती क्षेत्र में 3 अप्रैल को सूने मकान का ताला तोड़कर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर...

बेल्जियम PM बोले- भारत ने हमें पहले ही चेताया था:यूरोप बूढ़ा हो चुका है, अमेरिका और चीन के भरोसे रहने से नुकसान पहुंचा

September 4, 2026/
6:51 pm

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा है कि यूरोप को दूसरे देशों पर जरूरत से ज्यादा व्यापारिक निर्भरता...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Faridkot ASI Suspended After Granddaughter Abuse VIDEO Goes Viral

Faridkot ASI Suspended After Granddaughter Abuse VIDEO Goes Viral

बच्ची को गेट बांधे हुए का वीडियो सामने आया है। इनसेट में आरोपी लेडी एएसआई।

पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने फरीदकोट में 5 साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया।

.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने ASI सरबजीत कौर को तुरंत सस्पेंड कर दिया। ASI सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के तौर पर तैनात थीं। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को भेज दिया गया, जिसने जिला पुलिस को केस दर्ज करने की सिफारिश की है।

मामले में कार्रवाई के बाद लेडी एएसआई का बयान भी सामने आया। सफाई देते हुए कहा कि मैं काफी दिनों से परेशान थी, इसी चलते ये किया। लेकिन मैं अपनी गलती मानती हूं।

फरीदकोट के डोगर बस्ती इलाके में 5 वर्षीय बच्ची को एएसआई ने गेट से बांध दिया था।

VIDEO में बच्ची क्या बोल रही…

  • धूप में तड़पती रही बच्चीः वीडियो में बच्ची धूप में तड़पती दिख रही है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं और वो जमीन पर गेट से बांधी गई है। बच्ची जोर-जोर से रो रही है। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उसके हाथ-पैर पर बंधी रस्सी खोली।
  • रोते हुए बोली- मम्मी पास जानाः उन्होंने बच्ची से पूछा कि आखिर उसके साथ किसने ऐसे किया और क्यों बांधा। इस पर बच्ची रोते हुए कहती है कि मुझे दादी ने मारा और बांधा है। मुझे बस मम्मी के पास जाना है।
वायरल वीडियो में बच्ची के हाथ-पैर बांधे हुए दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में बच्ची के हाथ-पैर बांधे हुए दिख रहे हैं।

अब जानिए कैसे मामले का हुआ खुलासा…

लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया डोगर बस्ती इलाके के लोगों के मुताबिक जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई।

बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू की मोहल्ला निवासियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता पुर्तगाल में, दादी करती है देखभाल डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। वो वहीं सेटल हो रखे हैं। लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी।

मंगलवार को बच्ची इधर-उधर घूमकर शरारत कर रही थी। जैसे ही दादी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो नहीं मानी। इससे नाराज ASI सरबजीत कौर बच्ची को गेट से बांध दिया और काफी देर धूप में तड़पता छोड़ दिया।

आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर ने मामले में सफाई दी है। सरबजीत ने कहा कि वो पति की बीमारी से परेशान थी, इसलिए गुस्से में ऐसा किया।

आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर ने मामले में सफाई दी है। सरबजीत ने कहा कि वो पति की बीमारी से परेशान थी, इसलिए गुस्से में ऐसा किया।

लेडी ASI बोली- मैं परेशान थी, गलती मानती हूं

वहीं लेडी एएसआई सरबजीत कौर का पक्ष भी सामने आया है। एएसआई के मुताबिक उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक है, जिससे वह पहले से ही काफी परेशान रहती हैं। उनकी पोती अक्सर घर से बाहर खेलने निकल जाती है। उनके घर के आसपास काफी प्रवासी लोग रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को डराने के लिए ऐसा किया। उनका कहना है कि अब उन्हें गलती महसूस हो चुकी है।

CWC से बच्ची के पेरेंट्स बोले- जल्द भारत आएंगे

अब मामले में कार्रवाई करते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने आरोपी ASI और बच्ची दोनों को अपने कार्यालय में बुलाकर काउंसलिंग की। कमेटी के सदस्यों ने पुर्तगाल में रह रहे बच्ची के माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। माता-पिता ने जल्द भारत आकर बच्ची को अपने साथ ले जाने का भरोसा दिया है। फिलहाल, कमेटी ने बच्ची को परिवार के एक अन्य रिश्तेदार के पास सुरक्षित रूप से रखवा दिया है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के कमेटी ने बच्ची के माता-पिता से बात की।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के कमेटी ने बच्ची के माता-पिता से बात की।

रिश्तेदार को बच्ची की जिम्मेदारी सौंपी गई

इस संबंध में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य तेजिंदर पाल कौर और एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई। बच्ची और आरोपी ASI से बातचीत के अलावा माता-पिता से भी संपर्क किया गया। मोहल्ला निवासियों की सहमति के बाद बच्ची की जिम्मेदारी परिवार के एक रिश्तेदार को सौंप दी गई है और जिला पुलिस को एएसआई पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी है।

डीएसपी तरलोचन सिंह मामले में जानकारी देते हुए।

डीएसपी तरलोचन सिंह मामले में जानकारी देते हुए।

DSP बोले- जल्द आरोपी ASI पर केस दर्ज होगा

इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लेडी एएसआई सरबजीत कौर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ASI सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket