Monday, 20 Apr 2026 | 06:09 PM

Trending :

अफगानी पेसर शापूर जादरान ICU में भर्ती:दिल्ली अस्पताल में दुर्लभ HLH बीमारी का इलाज चल रहा; 80 इंटरनेशनल मैच खेले गांजा तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, 6 आरोपी गिरफ्तार:बालाघाट, ओडिशा, उदयपुर से पकड़े गए, मास्टरमाइंड फरार RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं:अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं:अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग जगह छुपाकर रखीं 19 बाइक बरामद, थाने की पार्किंग से चोरी के बाद खुलासा Nashik TCS Engineer Alleges Sexual Assault, Religious Insult
EXCLUSIVE

PM Narendra Modi Tamil Nadu Road Show LIVE Update; West Bengal Election 2026

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Tamil Nadu Road Show LIVE Update; West Bengal Election 2026 | TMC BJP Congress DMK

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई41 मिनट पहलेलेखक: सृष्टि मिश्रा

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है।

सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की कार की जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं।

भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा।

चुनाव से जुड़े आज के 3 अपडेट्स…

1. अमित शाह ने बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली की। कहा, ‘गुजरात और केंद्र में 24 साल तक शासन करने वाले नरेंद्र मोद पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। TMC ने नौकरी घोटाले में जो 300 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं, उन्हें हम ब्याज सहित वापस वसूल करेंगे।’ 2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया। 3. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हर मतदाता अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।’

राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

01:18 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गाड़ियां चेक करने के मामले पर ममता ने चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयोग (EC) पर पक्षपात का आरोप और तेज कर दिया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है।

इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह सब चुनाव आयोग के निर्देश पर हो रहा है और यह “मोटिवेटेड कैंपेन” का हिस्सा है।

12:42 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी: शाह

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- कांग्रेस, टीएमसी और कम्युनिस्ट पार्टियां आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां हैं। जब वे सत्ता में थीं, तब 10 वर्षों तक कई बम धमाके हुए। प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद, जब उरी में हमला हुआ, तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की; जब पुलवामा में हमला हुआ, तो उन्होंने हवाई हमला किया।

जब पहलगाम में हमला हुआ, तो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुसकर हमला किया। भाजपा ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया कर दिया है, और मैं आज जाते समय यह कह रहा हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से गंगा सागर तक, भाजपा हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी।

12:35 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से आग्रह किया कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें।

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि बंगाली नव वर्ष लोगों के जीवन को कलंक मुक्त बना देगा। उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह राज्य सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है।

12:17 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल के लोग बदलाव के लिए बेताब हैं: सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि लोग खुले तौर पर राज्य सरकार में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

एएनआई से बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के लोग अच्छी स्थिति में नहीं हैं और बेहतर प्रशासन की मांग करते हुए बंगाल के बदलाव के लिए बेताब हैं।

12:14 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प. बंगाल में गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देंगे: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, वह दार्जिलिंग में गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देगी और अतीत में हिंसक आंदोलनों के लिए समुदाय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेगी।

खराब मौसम के कारण दार्जिलिंग पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों लेबोंग तक न पहुंच पाने के कारण, उन्होंने एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश के माध्यम से सभा को संबोधित किया।

11:39 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पीेएम मोदी का रोड शो

10:39 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गाड़ी की जांच पर ममता ने कहा- हिम्मत है तो रोज चेक करो

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो उनकी गाड़ी हर दिन चेक की जाए।

ममता बनर्जी ने यह बात उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक चुनावी रैली में कही।

इससे एक दिन पहले TMC ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के निर्देश पर उसके नेताओं के वाहनों की टारगेटेड तरीके से जांच की जा रही है।

पार्टी ने खास तौर पर अभिषेक बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा था कि सुरक्षा कर्मी सिर्फ उनके वाहनों की ही सख्ती से जांच कर रहे हैं।

10:32 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प. बंगाल चुनाव- पहले चरण में सशस्त्र बलों की 2,407 कंपनियां तैनात होंगी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2,407 कंपनियां तैनात करेगा, जिसमें सबसे ज्यादा जवान मुर्शिदाबाद ज़िले के लिए रखे जाने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 316 कंपनियां तैनात हो सकती हैं। इनमें से 240 कंपनियां मुर्शिदाबाद पुलिस जिले में और 76 कंपनियां जंगीपुर में तैनात होंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

10:08 AM15 अप्रैल 2026

09:46 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल- वित्त मंत्री ने हथकरघा बुनकर के घर खाना किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलधर के घर भोजन किया।

09:44 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मातृशक्ति लॉन्च कार्ड के बारे में बतातीं भाजपा कार्यकर्ता; VIDEO

09:37 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: मातृशक्ति कार्ड लॉन्च पर भास्कर रिपोर्टर सृष्टि मिश्रा की रिपोर्ट

09:33 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

निर्मला सीतारमण बोलीं- ममता बंगाल के लोगों में डर पैदा कर रही हैं

महिला आरक्षण बिल के बीच ममता बनर्जी द्वारा परिसीमन का मुद्दा उठाए जाने पर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, क्या वह यह कहना चाह रही हैं कि महिलाओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा और वह सहयोग नहीं करेंगी? उन्हें यह बात खुलकर कहनी चाहिए। मैं उन्हें चुनौती देती हूं। क्या वह महिलाओं के लिए आरक्षण को रोकने की कोशिश कर रही हैं और बंगाल के लोगों के मन में डर पैदा कर रही हैं?

हर राज्य के लिए एक परिसीमन समिति बनेगी, और वह सभी पार्टियों से बात करेगी, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। तो फिर डर किस बात का है? आपको SIR, चुनाव आयोग, संसद से डर लगता है। आपको हर उस कानून से डर लगता है जो पास होता है।

09:31 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन की रैली, VIDEO

08:46 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने TVK प्रमुख विजय को चेन्नई में चुनाव प्रचार करने की अनुमति दी

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय बुधवार को चेन्नई में T नगर विधानसभा क्षेत्र से TVK के उम्मीदवार एन आनंद के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। पुलिस ने विजय को चेन्नई में चुनाव प्रचार की गतिविधियां करने की अनुमति दे दी है। T नगर विधानसभा क्षेत्र में, वे मुथुरंगन रोड पर शाम 4 बजे से 5 बजे तक प्रचार करेंगे। पुलिस ने केवल 2,500 लोगों को इसमें शामिल होने की अनुमति दी है, जो 27 शर्तों के अधीन है।

03:51 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार ई-रिक्शा पर चुनाव प्रचार कर रहे

पश्चिम बंगाल के बांकुरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निलाद्री शेखर दाना ई-रिक्शा पर प्रचार कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमला, 2 पुलिसकर्मी की मौत, एक दिन में अलग-अलग हमलों में 7 जाने गईं

February 25, 2026/
7:37 am

पाकिस्तान में मंगलवार को अलग-अलग हमलों में 7 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रांत के...

झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश:रांची से दिल्ली जा रही थी, विमान में 7 लोग सवार थे

February 23, 2026/
10:47 pm

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। यह एक एयर एंबुलेंस थी। प्लेन में...

केरल चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव के कुल, 883 उम्मीदवार मैदान में, कल वोट से पहले जान सहयोगी सब

April 8, 2026/
10:13 am

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रत्न यू.के. केलकर ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव...

Stock Market Today

March 5, 2026/
2:38 pm

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 14:38 IST गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होने के कारण, राजनीतिक पर्यवेक्षकों का...

ममता बोलीं- भगवान की चक्की धीमी लेकिन बारीक पीसती है:शाह TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे; तमिलनाडु में 29 मार्च को TVK उम्मीदवारों की घोषणा

March 28, 2026/
5:36 am

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट की सप्लीमेंट्री लिस्ट पूरी तरह सार्वजनिक नहीं...

भक्ति के अंधेरे चेहरे पर सिहरनभरी कहानी:‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर रिलीज; 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक

February 26, 2026/
7:01 pm

फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अंधविश्वास, तांत्रिक अनुष्ठानों और लोक आस्था की...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

PM Narendra Modi Tamil Nadu Road Show LIVE Update; West Bengal Election 2026

PM Narendra Modi Tamil Nadu Road Show LIVE Update; West Bengal Election 2026
  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Tamil Nadu Road Show LIVE Update; West Bengal Election 2026 | TMC BJP Congress DMK

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई41 मिनट पहलेलेखक: सृष्टि मिश्रा

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है।

सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की कार की जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं।

भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा।

चुनाव से जुड़े आज के 3 अपडेट्स…

1. अमित शाह ने बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली की। कहा, ‘गुजरात और केंद्र में 24 साल तक शासन करने वाले नरेंद्र मोद पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। TMC ने नौकरी घोटाले में जो 300 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं, उन्हें हम ब्याज सहित वापस वसूल करेंगे।’ 2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया। 3. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हर मतदाता अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।’

राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

01:18 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गाड़ियां चेक करने के मामले पर ममता ने चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयोग (EC) पर पक्षपात का आरोप और तेज कर दिया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है।

इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह सब चुनाव आयोग के निर्देश पर हो रहा है और यह “मोटिवेटेड कैंपेन” का हिस्सा है।

12:42 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी: शाह

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- कांग्रेस, टीएमसी और कम्युनिस्ट पार्टियां आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां हैं। जब वे सत्ता में थीं, तब 10 वर्षों तक कई बम धमाके हुए। प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद, जब उरी में हमला हुआ, तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की; जब पुलवामा में हमला हुआ, तो उन्होंने हवाई हमला किया।

जब पहलगाम में हमला हुआ, तो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुसकर हमला किया। भाजपा ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया कर दिया है, और मैं आज जाते समय यह कह रहा हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से गंगा सागर तक, भाजपा हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी।

12:35 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से आग्रह किया कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें।

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि बंगाली नव वर्ष लोगों के जीवन को कलंक मुक्त बना देगा। उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह राज्य सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है।

12:17 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल के लोग बदलाव के लिए बेताब हैं: सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि लोग खुले तौर पर राज्य सरकार में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

एएनआई से बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के लोग अच्छी स्थिति में नहीं हैं और बेहतर प्रशासन की मांग करते हुए बंगाल के बदलाव के लिए बेताब हैं।

12:14 PM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प. बंगाल में गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देंगे: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, वह दार्जिलिंग में गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देगी और अतीत में हिंसक आंदोलनों के लिए समुदाय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेगी।

खराब मौसम के कारण दार्जिलिंग पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों लेबोंग तक न पहुंच पाने के कारण, उन्होंने एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश के माध्यम से सभा को संबोधित किया।

11:39 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पीेएम मोदी का रोड शो

10:39 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गाड़ी की जांच पर ममता ने कहा- हिम्मत है तो रोज चेक करो

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो उनकी गाड़ी हर दिन चेक की जाए।

ममता बनर्जी ने यह बात उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक चुनावी रैली में कही।

इससे एक दिन पहले TMC ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के निर्देश पर उसके नेताओं के वाहनों की टारगेटेड तरीके से जांच की जा रही है।

पार्टी ने खास तौर पर अभिषेक बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा था कि सुरक्षा कर्मी सिर्फ उनके वाहनों की ही सख्ती से जांच कर रहे हैं।

10:32 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प. बंगाल चुनाव- पहले चरण में सशस्त्र बलों की 2,407 कंपनियां तैनात होंगी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2,407 कंपनियां तैनात करेगा, जिसमें सबसे ज्यादा जवान मुर्शिदाबाद ज़िले के लिए रखे जाने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 316 कंपनियां तैनात हो सकती हैं। इनमें से 240 कंपनियां मुर्शिदाबाद पुलिस जिले में और 76 कंपनियां जंगीपुर में तैनात होंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

10:08 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से आग्रह किया कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें।

09:46 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल- वित्त मंत्री ने हथकरघा बुनकर के घर खाना किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलधर के घर भोजन किया।

09:44 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मातृशक्ति लॉन्च कार्ड के बारे में बतातीं भाजपा कार्यकर्ता; VIDEO

09:37 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: मातृशक्ति कार्ड लॉन्च पर भास्कर रिपोर्टर सृष्टि मिश्रा की रिपोर्ट

09:33 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

निर्मला सीतारमण बोलीं- ममता बंगाल के लोगों में डर पैदा कर रही हैं

महिला आरक्षण बिल के बीच ममता बनर्जी द्वारा परिसीमन का मुद्दा उठाए जाने पर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, क्या वह यह कहना चाह रही हैं कि महिलाओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा और वह सहयोग नहीं करेंगी? उन्हें यह बात खुलकर कहनी चाहिए। मैं उन्हें चुनौती देती हूं। क्या वह महिलाओं के लिए आरक्षण को रोकने की कोशिश कर रही हैं और बंगाल के लोगों के मन में डर पैदा कर रही हैं?

हर राज्य के लिए एक परिसीमन समिति बनेगी, और वह सभी पार्टियों से बात करेगी, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। तो फिर डर किस बात का है? आपको SIR, चुनाव आयोग, संसद से डर लगता है। आपको हर उस कानून से डर लगता है जो पास होता है।

09:31 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन की रैली, VIDEO

08:46 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने TVK प्रमुख विजय को चेन्नई में चुनाव प्रचार करने की अनुमति दी

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय बुधवार को चेन्नई में T नगर विधानसभा क्षेत्र से TVK के उम्मीदवार एन आनंद के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। पुलिस ने विजय को चेन्नई में चुनाव प्रचार की गतिविधियां करने की अनुमति दे दी है। T नगर विधानसभा क्षेत्र में, वे मुथुरंगन रोड पर शाम 4 बजे से 5 बजे तक प्रचार करेंगे। पुलिस ने केवल 2,500 लोगों को इसमें शामिल होने की अनुमति दी है, जो 27 शर्तों के अधीन है।

03:51 AM15 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार ई-रिक्शा पर चुनाव प्रचार कर रहे

पश्चिम बंगाल के बांकुरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निलाद्री शेखर दाना ई-रिक्शा पर प्रचार कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket