Wednesday, 02 Sep 2026 | 05:43 AM

Trending :

EXCLUSIVE

RPSC Vet Officer Exam Admit Card Released

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा-2025 एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए है।

.

एग्जाम 19 अप्रैल 2026 को होगा। परीक्षा जयपुर जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं।

पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थी 20 केंद्रों पर शामिल होंगे। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (281 पद) के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

पहचान पत्र जरूरी है

मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)

एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे।

बहकावें में नहीं आएं, सूचना दें

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।

परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

………

पढें ये खबर भी…

CBSE 10वीं स्टूडेंट्स बोले-रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव:दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आज से जमा होगी फीस,3 सब्जेक्ट में स्कोर सुधारने का मौका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया। अजमेर से कई होनहारों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कहा कि रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गुरुवार भस्म आरती दर्शन:रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला, भांग, चंदन अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

February 26, 2026/
7:27 am

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती चार बजे शुरू हुई। मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारी...

असम विधानसभा चुनाव 2026: 'कांग्रेस की सरकार आई तो अतिक्रमण भी लाएगी', ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार

April 3, 2026/
4:28 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लालची...

कंगना रनोट मानहानि केस में 10 मार्च को सुनवाई:बठिंडा में वकीलों की हड़ताल के कारण बढ़ी तारीख, किसान आंदोलन से जुड़ा मामला

February 24, 2026/
4:58 pm

मंडी से सांसद कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि मामले की अगली सुनवाई अब 10 मार्च को बठिंडा कोर्ट में होगी।...

वर्ल्ड अपडेट्स:POK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गोलीबारी से 16 की मौत

June 12, 2026/
11:11 am

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की फायरिंग में कम से कम 16...

Allu Arjun Praises Dhruva 2

March 19, 2026/
10:25 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की। उन्होंने...

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

June 17, 2026/
6:44 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-ईरान समझौते के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नई चेतावनी दी है। CNN...

भाजपा के सभी उम्मीदवार आज अपने क्षेत्रों के मंदिर जाएंगे:महिला कार्यकर्ता हर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अगले 24 घंटे सतर्कता प्रदर्शन करेंगी

May 3, 2026/
5:49 am

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी लगातार नए-नए घटनाक्रम हो रहे हैं। सेकंड फेज की वोटिंग के दौरान हुई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

RPSC Vet Officer Exam Admit Card Released

RPSC Vet Officer Exam Admit Card Released

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा-2025 एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए है।

.

एग्जाम 19 अप्रैल 2026 को होगा। परीक्षा जयपुर जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं।

पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थी 20 केंद्रों पर शामिल होंगे। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (281 पद) के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

पहचान पत्र जरूरी है

मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)

एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे।

बहकावें में नहीं आएं, सूचना दें

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।

परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

………

पढें ये खबर भी…

CBSE 10वीं स्टूडेंट्स बोले-रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव:दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आज से जमा होगी फीस,3 सब्जेक्ट में स्कोर सुधारने का मौका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया। अजमेर से कई होनहारों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कहा कि रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket