Tuesday, 08 Sep 2026 | 02:58 AM

Trending :

guru harkrishan polyclinic delhi mri and ct scan for only 50 rupees at bangla sahib in delhi

authorimg

Last Updated:

Guru Harkrishan Polyclinic Delhi: महंगाई के दौर में जहां एक MRI स्कैन के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब ने मानवता की मिसाल पेश की है. यहां स्थित गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में मात्र 50 रुपये में MRI और CT स्कैन की अत्याधुनिक सुविधा दी जा रही है. ₹10 की OPD और मुफ्त दवाइयों के साथ, यह सेवा बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद के लिए खुली है. जानिए कैसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यहां मरीजों को मिल रहा है विश्वस्तरीय और सस्ता इलाज.

दिल्लीः महंगे इलाज और जांचों के बीच राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में स्थित गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में मरीजों को मात्र 50 में MRI और CT स्कैन जैसी महंगी जांचों की सुविधा मिल रही है. जहां निजी लैब्स में इन जांचों के लिए 5000 से 8000 रुपए तक खर्च करना पड़ता है. वहीं यहां यह सुविधा बेहद कम कीमत पर उपलब्ध है. इस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य श्रीमान भूपेंद्र सिंह भुल्लर जी ने बताया कि यहां किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता न जाति, न धर्म और न ही अमीर-गरीब यहां सभी के लिए एक ही नियम है पहले आओ, पहले पाओ.

सिर्फ ₹50 में हाई-टेक जांच
गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में MRI और CT स्कैन के अलावा महिलाओं के लिए मेमोग्राफी, ब्लड टेस्ट और अन्य कई डायग्नोस्टिक सेवाएं भी बेहद कम लागत में उपलब्ध हैं. यह सुविधा उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो महंगे टेस्ट नहीं करा पाते.

10 रुपए की OPD और मुफ्त दवाइयां
यहां OPD का शुल्क सिर्फ 10 रुपए है. मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं. साथ ही अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं समाज सेवा के भाव से यहां देते हैं. जिससे इलाज की गुणवत्ता भी बनी रहती है.

कोविड के समय शुरू हुई सस्ती दवाओं की पहल
COVID-19 के दौरान जब लोगों के पास खाने और दवाइयों के लिए पैसे नहीं थे. तब गुरुद्वारा प्रबंधन ने एक खास मेडिकल स्टोर शुरू किया. यहां दवाइयां उसी कीमत पर मिलती हैं. जिस कीमत पर वे कंपनियों या डिस्ट्रीब्यूटर से आती हैं यानी बिना किसी मुनाफे के.यह अस्पताल 1959 से लोगों की सेवा कर रहा है. पिछले कुछ वर्षों में यहां आधुनिक मशीनें और सुविधाएं जोड़ी गई हैं. जिससे अब यहां एक पूरी तरह सुसज्जित डायग्नोस्टिक सिस्टम मौजूद है.

हर किसी के लिए खुली सेवा
इस पॉलीक्लिनिक की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां इलाज के लिए किसी सिफारिश या पहचान की जरूरत नहीं जो भी मरीज आता है, उसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इलाज मिलता है. रोजाना यहां पर हजारों संख्या में लोग अपनी बीमारी का इलाज कराने आते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ऑरेंज स्वास्थ्य युक्तियाँ

February 25, 2026/
2:39 pm

ऑरेंज स्वास्थ्य युक्तियाँ | छवि: फ्रीपिक संतरे के स्वास्थ्य संबंधी सुझाव: संतरा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि...

मां बनने के बाद कटरीना कैफ की पहली पब्लिक अपीयरेंस:पति विक्की कौशल के साथ ब्लैक आउटफिट में स्पॉट हुईं, नवंबर में दिया बेटे को जन्म

May 4, 2026/
9:32 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी। वो पति विक्की कौशल के साथ...

धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह का पहला बयान:बोले- खिलजी से ज्यादा मुश्किल था हमजा का रोल निभाना; मुझे अपना 300% देना पड़ा

April 27, 2026/
8:23 pm

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बाद फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह का पहला बयान सामने आया है। रणवीर...

शाहरुख खान के बॉलीवुड में 34 साल पूरे:मैंग्लोर इवेंट में बचपन की तस्वीर लेकर पहुंचे, कहा- भले ही ये अटपटी है, लेकिन इकलौती तस्वीर है, कन्नड़ बोली

June 26, 2026/
10:28 am

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं। उनकी पहली फिल्म दीवाना 34...

MI vs RR Live Score: Follow Mumbai Indians vs Rajasthan Royals match updates and scorecard from Mumbai.

May 24, 2026/
4:50 pm

आखरी अपडेट:24 मई, 2026, 16:50 IST रतन यू केलकर की नियुक्ति से राज्य में तीव्र राजनीतिक आदान-प्रदान शुरू हो गया...

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस की राजधानी मास्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 की मौत, 21 घायल; एंटी टेरेरिस्ट कमेटी का दावा- यह बम ब्लास्ट था

August 2, 2026/
2:44 am

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में प्राइवेट कार्यक्रम के दौरान जोरदार धमाका हुआ। नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी...

मनी-लॉन्ड्रिंग केस में ED के सामने पेश हुए अनिल अंबानी:₹40 हजार करोड़ का बैंक कर्ज; ₹3,716 करोड़ का बंगला 'अबोड' कुर्क

February 26, 2026/
12:38 pm

रिलायंस ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी आज 26 फरवरी को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए।...

राजनीति

guru harkrishan polyclinic delhi mri and ct scan for only 50 rupees at bangla sahib in delhi

authorimg

Last Updated:

Guru Harkrishan Polyclinic Delhi: महंगाई के दौर में जहां एक MRI स्कैन के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब ने मानवता की मिसाल पेश की है. यहां स्थित गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में मात्र 50 रुपये में MRI और CT स्कैन की अत्याधुनिक सुविधा दी जा रही है. ₹10 की OPD और मुफ्त दवाइयों के साथ, यह सेवा बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद के लिए खुली है. जानिए कैसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यहां मरीजों को मिल रहा है विश्वस्तरीय और सस्ता इलाज.

दिल्लीः महंगे इलाज और जांचों के बीच राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में स्थित गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में मरीजों को मात्र 50 में MRI और CT स्कैन जैसी महंगी जांचों की सुविधा मिल रही है. जहां निजी लैब्स में इन जांचों के लिए 5000 से 8000 रुपए तक खर्च करना पड़ता है. वहीं यहां यह सुविधा बेहद कम कीमत पर उपलब्ध है. इस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य श्रीमान भूपेंद्र सिंह भुल्लर जी ने बताया कि यहां किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता न जाति, न धर्म और न ही अमीर-गरीब यहां सभी के लिए एक ही नियम है पहले आओ, पहले पाओ.

सिर्फ ₹50 में हाई-टेक जांच
गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में MRI और CT स्कैन के अलावा महिलाओं के लिए मेमोग्राफी, ब्लड टेस्ट और अन्य कई डायग्नोस्टिक सेवाएं भी बेहद कम लागत में उपलब्ध हैं. यह सुविधा उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो महंगे टेस्ट नहीं करा पाते.

10 रुपए की OPD और मुफ्त दवाइयां
यहां OPD का शुल्क सिर्फ 10 रुपए है. मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं. साथ ही अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं समाज सेवा के भाव से यहां देते हैं. जिससे इलाज की गुणवत्ता भी बनी रहती है.

कोविड के समय शुरू हुई सस्ती दवाओं की पहल
COVID-19 के दौरान जब लोगों के पास खाने और दवाइयों के लिए पैसे नहीं थे. तब गुरुद्वारा प्रबंधन ने एक खास मेडिकल स्टोर शुरू किया. यहां दवाइयां उसी कीमत पर मिलती हैं. जिस कीमत पर वे कंपनियों या डिस्ट्रीब्यूटर से आती हैं यानी बिना किसी मुनाफे के.यह अस्पताल 1959 से लोगों की सेवा कर रहा है. पिछले कुछ वर्षों में यहां आधुनिक मशीनें और सुविधाएं जोड़ी गई हैं. जिससे अब यहां एक पूरी तरह सुसज्जित डायग्नोस्टिक सिस्टम मौजूद है.

हर किसी के लिए खुली सेवा
इस पॉलीक्लिनिक की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां इलाज के लिए किसी सिफारिश या पहचान की जरूरत नहीं जो भी मरीज आता है, उसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इलाज मिलता है. रोजाना यहां पर हजारों संख्या में लोग अपनी बीमारी का इलाज कराने आते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket