Friday, 16 Oct 2026 | 08:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अक्षय तृतीया पर रायसेन में शोभायात्रा की तैयारी:बाजारों में रौनक बढ़ी; बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट

रायसेन में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इस बार शहर में धार्मिक आस्था, उत्साह और प्रशासनिक सतर्कता तीनों का संगम देखने को मिलेगा। एक ओर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं बाजारों में खरीदारी की भीड़ बढ़ गई है। उधर, बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कल (19 अप्रैल) भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8 बजे हनुमान मंदिर गंजबाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री रामपुर मंदिर रामनगर पहुंचेगी। आयोजकों ने समाज के सभी विप्र बंधुओं से परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया आमंत्रण
शोभायात्रा और जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश दीक्षित, पंडित संतोष शर्मा, पंडित प्रकाश पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अक्षय तृतीया को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखा जा रहा है। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के चलते कपड़ा, साड़ी और ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। बाल विवाह रोकने प्रशासन सख्त
अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिले में विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं। विकासखंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कोर ग्रुप और उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जिनमें पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन जारी
जिला मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय (दशहरा मैदान) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बाल विवाह की सूचना चाइल्ड लाइन 1098, डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 181 पर दी जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 21 वर्ष से कम आयु के बालक और 18 वर्ष से कम आयु की बालिका का विवाह कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सागर में घर की बाथरूम में घुसा मगरमच्छ:7 फीट लंबा था, टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

March 10, 2026/
3:13 pm

सागर के महाराजपुर में एक मकान की बाथरूम में मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोगों ने मगरमच्छ देखा तो हड़कंप...

गैस सिलेंडर की कमी, होटलों में भट्टियां सुलगीं:कोयला-लकड़ी के दाम बढ़े, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की मांग में उछाल

March 14, 2026/
12:58 pm

बड़वानी में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एलपीजी की अनुपलब्धता के...

भास्कर इन्वेस्टिगेशनखोया प्यार लौटाने से ‘मौत दिलाने’ तक का सौदा:भास्कर रिपोर्टर से तांत्रिक बोला- एक लाख में प्रेमिका आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम

March 17, 2026/
5:25 am

. यह भास्कर रिपोर्टर और खुद को नागा साधु बताने वाले एक तांत्रिक के बीच हुई बातचीत का हिस्सा है।...

CTET Answer Key 2026 soon at ctet.nic.in. (Representative/Getty Images)

February 12, 2026/
12:20 pm

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 12:20 IST बीजेपी सांसद ने मांग की कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की जाए और...

इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे 5 फैक्टर्स:रिलायंस-HDFC बैंक के Q1 नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी रहेगी निवेशकों की नजर

July 12, 2026/
10:55 am

भारतीय शेयर बाजार के लिए कल 13 जुलाई से शुरू होने वाला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस हफ्ते...

राहुल गांधी का पीए बताकर उत्तराखंड की महिला से ठगी:टिकट दिलाने का आश्वासन देकर भरोसे में लिया, प्रदेश के बड़े नेताओं की सुनाई आवाज

May 4, 2026/
4:00 pm

देहरादून में ठग ने राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने...

ट्रम्प कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदल सकते हैं:कहा- ‘लेक ओंटारियो’ का नाम ‘लेक अमेरिका’ करने की सोच रहा

August 25, 2026/
4:58 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदलने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर...

विपक्षी बेंच से लेकर क्लिफ हाउस तक: केरल के नए सीएम वीडी सतीसन के बारे में सब कुछ

May 14, 2026/
5:48 pm

एक वकील जिन्होंने छात्र सक्रियता के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया: 31 मई, 1964 को कोच्चि के पास नेट्टूर...

राजनीति

अक्षय तृतीया पर रायसेन में शोभायात्रा की तैयारी:बाजारों में रौनक बढ़ी; बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट

अक्षय तृतीया पर रायसेन में शोभायात्रा की तैयारी:बाजारों में रौनक बढ़ी; बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट

रायसेन में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इस बार शहर में धार्मिक आस्था, उत्साह और प्रशासनिक सतर्कता तीनों का संगम देखने को मिलेगा। एक ओर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं बाजारों में खरीदारी की भीड़ बढ़ गई है। उधर, बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कल (19 अप्रैल) भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8 बजे हनुमान मंदिर गंजबाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री रामपुर मंदिर रामनगर पहुंचेगी। आयोजकों ने समाज के सभी विप्र बंधुओं से परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया आमंत्रण
शोभायात्रा और जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश दीक्षित, पंडित संतोष शर्मा, पंडित प्रकाश पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अक्षय तृतीया को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखा जा रहा है। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के चलते कपड़ा, साड़ी और ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। बाल विवाह रोकने प्रशासन सख्त
अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिले में विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं। विकासखंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कोर ग्रुप और उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जिनमें पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन जारी
जिला मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय (दशहरा मैदान) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बाल विवाह की सूचना चाइल्ड लाइन 1098, डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 181 पर दी जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 21 वर्ष से कम आयु के बालक और 18 वर्ष से कम आयु की बालिका का विवाह कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket