Thursday, 10 Sep 2026 | 05:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

न्यूजीलैंड के PM आएंगे गोल्डन टेंपल:जत्थेदार गड़गज से की मुलाकात, भारत आने का निमंत्रण किया स्वीकार; उपहारों का किया आदान-प्रदान

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज ऑकलैंड के ओटाहूहू क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सिख संगत साहिब का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से विशेष मुलाकात की। दोनों ने न्यूजीलैंड में बसे सिख और अन्य समुदायों के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री लक्सन ने सिख समुदाय द्वारा न्यूजीलैंड के विकास में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि सेवा और मानवता के मूल्यों को भी आगे बढ़ाया है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने न्यूजीलैंड सरकार द्वारा सिख समुदाय को दिए जा रहे सम्मान और मान्यता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के दौरान जत्थेदार ने प्रधानमंत्री को गोल्डन टेंपल आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिसमें जत्थेदार को एक घड़ी भेंट की गई और प्रधानमंत्री को एक स्मृति मॉडल प्रदान किया गया। सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करेगा जत्थेदार का दौरा इस अवसर पर टाकानिनी की सांसद रीमा नखले, सेंट्रल सिख एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, सुप्रीम सिख सोसाइटी ऑफ न्यूजीलैंड के प्रवक्ता, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर और मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह मुलाकात दोनों देशों और समुदायों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर EV हादसा, पड़ोसी को आवाज लगाई- बचाओ-बचाओ:जो जिस हालत में था, जल गया; 30 साल पहले राजस्थान से इंदौर आए थे मनोज पुगलिया

March 19, 2026/
7:50 am

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र की ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार की सारी खुशियां छीन...

AI क्रांतिः तैयार सॉफ्टवेयर का दौर खत्म:भारतीय आईटी इंडस्ट्री के अरबों डॉलर बिजनेस मॉडल को बदल रहे, डेटा और एआई एजेंट का जमाना

February 16, 2026/
4:25 pm

ग्लोबल टेक इंडस्ट्री एक निर्णायक मोड़ पर हैं, जहां पुराने अरबों डॉलर के बिजनेस मॉडल तेजी से ध्वस्त हो रहे...

authorimg

March 10, 2026/
11:36 am

होमताजा खबरदेश भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6….. Last Updated:March 10, 2026,...

बालाघाट में मनाया भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव:सिंधु भवन से निकली शोभायात्रा; सजीव झांकियां और 'आयोलाल-झूलेलाल' के जयघोष से गूंजा शहर

March 20, 2026/
10:20 pm

बालाघाट जिले में शुक्रवार को सिंधी समाज ने इष्टदेव भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव ‘चेटीचंड’ के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास...

GT Coach Vijay Dahiya: Spinners World Class

May 25, 2026/
8:17 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT)...

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार:पांचवें दिन भारत में ₹65 करोड़ कमाए, छावा-पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

March 24, 2026/
9:09 am

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने...

राजनीति

न्यूजीलैंड के PM आएंगे गोल्डन टेंपल:जत्थेदार गड़गज से की मुलाकात, भारत आने का निमंत्रण किया स्वीकार; उपहारों का किया आदान-प्रदान

न्यूजीलैंड के PM आएंगे गोल्डन टेंपल:जत्थेदार गड़गज से की मुलाकात, भारत आने का निमंत्रण किया स्वीकार; उपहारों का किया आदान-प्रदान

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज ऑकलैंड के ओटाहूहू क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सिख संगत साहिब का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से विशेष मुलाकात की। दोनों ने न्यूजीलैंड में बसे सिख और अन्य समुदायों के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री लक्सन ने सिख समुदाय द्वारा न्यूजीलैंड के विकास में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि सेवा और मानवता के मूल्यों को भी आगे बढ़ाया है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने न्यूजीलैंड सरकार द्वारा सिख समुदाय को दिए जा रहे सम्मान और मान्यता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के दौरान जत्थेदार ने प्रधानमंत्री को गोल्डन टेंपल आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिसमें जत्थेदार को एक घड़ी भेंट की गई और प्रधानमंत्री को एक स्मृति मॉडल प्रदान किया गया। सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करेगा जत्थेदार का दौरा इस अवसर पर टाकानिनी की सांसद रीमा नखले, सेंट्रल सिख एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, सुप्रीम सिख सोसाइटी ऑफ न्यूजीलैंड के प्रवक्ता, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर और मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह मुलाकात दोनों देशों और समुदायों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket