Sunday, 06 Sep 2026 | 11:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आपको फैटी लिवर स्टेज 1 है या स्टेज 2, किस तरह लगाएं पता? गंगाराम के डॉक्टर ने बताए 3 आसान तरीके

authorimg

Last Updated:

Fatty Liver Warning Signs: जब लिवर में फैट जमा हो जाता है, तब सूजन आने लगती है. इसे फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है. जब लिवर में फैट कम होता है, तब यह स्टेज 1 मानी जाती है. अगर स्टेज 1 के बाद सूजन और फैट बढ़ जाता है, तब इसे स्टेज 2 कहा जाता है. फैटी लिवर की सही स्टेज पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड, LFT और अन्य जांच करानी पड़ती हैं.

Zoom

डॉक्टर के मुताबिक फैटी लिवर स्टेज 2 में लिवर में सूजन आने लगती है.

How to Detect Fatty Liver Stages: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से फैटी लिवर की समस्या बेहद तेजी से बढ़ रही है. दुनिया भर में करोड़ों लोग फैटी लिवर से जूझ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब लिवर में फैट जमा हो जाता है और इसकी वजह से सूजन आने लगती है. शुरुआती स्टेज यानी स्टेज 1 में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं, जिसकी वजह से लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं. जब समस्या बढ़ती है, तब यह बीमारी स्टेज 2 में पहुंच जाती है. अधिकतर लोग समय रहते इसे पहचान नहीं पाते हैं. गंभीर मामलों में यह बीमारी स्टेज 3 और स्टेज 4 में पहुंच जाती है. इस कंडीशन में लिवर फेलियर की नौबत आ जाती है. अगर इस परेशानी को स्टेज 1 या 2 में पकड़ लिया जाए, तो इलाज से ठीक हो सकती है. यह जानना बेहद जरूरी है कि स्टेज 1 और स्टेज 2 फैटी लिवर कैसे पहचान सकते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकोबिलियरी साइंसेज के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि फैटी लिवर क्या है. फैटी लिवर एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है. सामान्य रूप से लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट होना ठीक है, लेकिन जब यह मात्रा बढ़ जाती है तो लिवर का कामकाज प्रभावित होने लगता है. यह समस्या आमतौर पर गलत खानपान, मोटापा, ज्यादा चीनी खाना, जंक फूड का सेवन, शराब और बिना फिजिकल एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल के कारण होती है. शुरुआती चरण में इसके खास लक्षण नहीं दिखते, लेकिन समय के साथ यह सूजन, लिवर डैमेज और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. इसलिए समय पर पहचान और लाइफस्टाइल में सुधार बहुत जरूरी होता है.

स्टेज 1 और स्टेज 2 फैटी लिवर क्या है?

डॉक्टर ने बताया कि फैटी लिवर की स्टेज 1 में लिवर में हल्की मात्रा में फैट जमा होता है और आमतौर पर कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आते. कई बार व्यक्ति पूरी तरह सामान्य महसूस करता है. हालांकि कुछ लोगों को हल्की थकान, पेट में भारीपन या भूख में कमी जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं, लेकिन ये लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं. फैटी लिवर स्टेज 2 को मेडिकल की भाषा में नॉन-अल्कोहोलिक स्टिएटोहेपेटाइटिस (NASH) भी कहा जाता है. इस स्टेज में लिवर में फैट के साथ सूजन भी शुरू हो जाती है. इसके कारण थकान बढ़ना, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द, वजन बढ़ना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. यह स्टेज ज्यादा गंभीर होती है और समय पर इलाज न किया जाए, तो आगे चलकर लिवर डैमेज का कारण बन सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टेज 1 और स्टेज 2 को डिटेक्ट कैसे करें?

एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ लक्षणों के आधार पर स्टेज 1 और स्टेज 2 का सही अंतर जानना मुश्किल होता है. इसके लिए कुछ मेडिकल जांच जरूरी होती हैं. अल्ट्रासाउंड, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और कुछ मामलों में फाइब्रोस्कैन किया जाता है. ये जांच यह पता लगाने में मदद करती हैं कि लिवर में कितना फैट जमा है और सूजन कितनी है. अगर रिपोर्ट में सिर्फ फैट दिखता है और सूजन नहीं है, तो यह स्टेज 1 माना जाता है. वहीं अगर फैट के साथ इंफ्लेमेशन या लिवर एंजाइम्स बढ़े हुए मिलते हैं, तो यह स्टेज 2 की ओर इशारा करता है. इसलिए सही स्टेज जानने के लिए डॉक्टर की सलाह और जांच बेहद जरूरी होती है.

फैटी लिवर को रिवर्स कैसे कर सकते हैं?

डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि फैटी लिवर की शुरुआती दोनों स्टेज को लाइफस्टाइल में बदलाव करके रिवर्स किया जा सकता है. इसके लिए हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज, वजन कम करना और चीनी व जंक फूड से दूरी बनाना बेहद जरूरी है. शराब का सेवन पूरी तरह बंद करना भी जरूरी है, क्योंकि यह लिवर को और नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ मरीजों को स्टेज 1 या स्टेज 2 में दवाएं भी दी जाती हैं. अगर आपको थकान, पेट में भारीपन या अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. समय पर जांच और सही इलाज से आप फैटी लिवर को बढ़ने से रोक सकते हैं और अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

July 1, 2026/
4:09 pm

सामग्री के लिए: 1 छोटी मूंग दाल, 10 बड़ी हरी मिर्च, 1 छोटा मूंग सौंफ, 1 छोटा मूंग धनिया पाउडर,...

Trump-Epstein Statue King of World

March 11, 2026/
8:25 pm

वॉशिंगटन2 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रम्प और जेफ्री एपस्टीन का एक स्टायर स्टैच्यू लगाया...

बालाघाट में 9 दिन तक बिजली कटौती:8 से 19 अप्रैल तक, ग्रीष्मकालीन रखरखाव के लिए जारी हुआ प्लान

April 7, 2026/
7:29 pm

बालाघाट शहरी विद्युत कार्यालय ने शहर में 9 दिनों के लिए बिजली कटौती का प्लान जारी किया है। यह कटौती...

Zimbabwe vs West Indies Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: Stay updated with ZIM vs WI Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: AFP)

February 23, 2026/
5:31 pm

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 17:31 IST मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन कुमार बोरा के भाजपा...

तस्वीर का विवरण

May 16, 2026/
5:37 pm

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 2024 में रचाई थी शादी। अपने इस खास दिन के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर...

Khabar Hatke | Jharkhand US Bomb Found

March 21, 2026/
4:30 am

किसी बड़ी आपदा में अब कॉकरोच इंसानों की जान बचाएंगे। वहीं भारत में खुदाई के दौरान सेकेंड वर्ल्ड वॉर का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आपको फैटी लिवर स्टेज 1 है या स्टेज 2, किस तरह लगाएं पता? गंगाराम के डॉक्टर ने बताए 3 आसान तरीके

authorimg

Last Updated:

Fatty Liver Warning Signs: जब लिवर में फैट जमा हो जाता है, तब सूजन आने लगती है. इसे फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है. जब लिवर में फैट कम होता है, तब यह स्टेज 1 मानी जाती है. अगर स्टेज 1 के बाद सूजन और फैट बढ़ जाता है, तब इसे स्टेज 2 कहा जाता है. फैटी लिवर की सही स्टेज पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड, LFT और अन्य जांच करानी पड़ती हैं.

Zoom

डॉक्टर के मुताबिक फैटी लिवर स्टेज 2 में लिवर में सूजन आने लगती है.

How to Detect Fatty Liver Stages: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से फैटी लिवर की समस्या बेहद तेजी से बढ़ रही है. दुनिया भर में करोड़ों लोग फैटी लिवर से जूझ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब लिवर में फैट जमा हो जाता है और इसकी वजह से सूजन आने लगती है. शुरुआती स्टेज यानी स्टेज 1 में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं, जिसकी वजह से लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं. जब समस्या बढ़ती है, तब यह बीमारी स्टेज 2 में पहुंच जाती है. अधिकतर लोग समय रहते इसे पहचान नहीं पाते हैं. गंभीर मामलों में यह बीमारी स्टेज 3 और स्टेज 4 में पहुंच जाती है. इस कंडीशन में लिवर फेलियर की नौबत आ जाती है. अगर इस परेशानी को स्टेज 1 या 2 में पकड़ लिया जाए, तो इलाज से ठीक हो सकती है. यह जानना बेहद जरूरी है कि स्टेज 1 और स्टेज 2 फैटी लिवर कैसे पहचान सकते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकोबिलियरी साइंसेज के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि फैटी लिवर क्या है. फैटी लिवर एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है. सामान्य रूप से लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट होना ठीक है, लेकिन जब यह मात्रा बढ़ जाती है तो लिवर का कामकाज प्रभावित होने लगता है. यह समस्या आमतौर पर गलत खानपान, मोटापा, ज्यादा चीनी खाना, जंक फूड का सेवन, शराब और बिना फिजिकल एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल के कारण होती है. शुरुआती चरण में इसके खास लक्षण नहीं दिखते, लेकिन समय के साथ यह सूजन, लिवर डैमेज और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. इसलिए समय पर पहचान और लाइफस्टाइल में सुधार बहुत जरूरी होता है.

स्टेज 1 और स्टेज 2 फैटी लिवर क्या है?

डॉक्टर ने बताया कि फैटी लिवर की स्टेज 1 में लिवर में हल्की मात्रा में फैट जमा होता है और आमतौर पर कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आते. कई बार व्यक्ति पूरी तरह सामान्य महसूस करता है. हालांकि कुछ लोगों को हल्की थकान, पेट में भारीपन या भूख में कमी जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं, लेकिन ये लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं. फैटी लिवर स्टेज 2 को मेडिकल की भाषा में नॉन-अल्कोहोलिक स्टिएटोहेपेटाइटिस (NASH) भी कहा जाता है. इस स्टेज में लिवर में फैट के साथ सूजन भी शुरू हो जाती है. इसके कारण थकान बढ़ना, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द, वजन बढ़ना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. यह स्टेज ज्यादा गंभीर होती है और समय पर इलाज न किया जाए, तो आगे चलकर लिवर डैमेज का कारण बन सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टेज 1 और स्टेज 2 को डिटेक्ट कैसे करें?

एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ लक्षणों के आधार पर स्टेज 1 और स्टेज 2 का सही अंतर जानना मुश्किल होता है. इसके लिए कुछ मेडिकल जांच जरूरी होती हैं. अल्ट्रासाउंड, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और कुछ मामलों में फाइब्रोस्कैन किया जाता है. ये जांच यह पता लगाने में मदद करती हैं कि लिवर में कितना फैट जमा है और सूजन कितनी है. अगर रिपोर्ट में सिर्फ फैट दिखता है और सूजन नहीं है, तो यह स्टेज 1 माना जाता है. वहीं अगर फैट के साथ इंफ्लेमेशन या लिवर एंजाइम्स बढ़े हुए मिलते हैं, तो यह स्टेज 2 की ओर इशारा करता है. इसलिए सही स्टेज जानने के लिए डॉक्टर की सलाह और जांच बेहद जरूरी होती है.

फैटी लिवर को रिवर्स कैसे कर सकते हैं?

डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि फैटी लिवर की शुरुआती दोनों स्टेज को लाइफस्टाइल में बदलाव करके रिवर्स किया जा सकता है. इसके लिए हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज, वजन कम करना और चीनी व जंक फूड से दूरी बनाना बेहद जरूरी है. शराब का सेवन पूरी तरह बंद करना भी जरूरी है, क्योंकि यह लिवर को और नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ मरीजों को स्टेज 1 या स्टेज 2 में दवाएं भी दी जाती हैं. अगर आपको थकान, पेट में भारीपन या अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. समय पर जांच और सही इलाज से आप फैटी लिवर को बढ़ने से रोक सकते हैं और अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket