Wednesday, 04 Nov 2026 | 07:10 PM

Trending :

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज हो गया है। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जबरदस्त कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी नजर आ रही है। यह इस साल की 6वी सीक्वल फिल्म होगी। इससे पहले बॉर्डर 2, मर्दानी 3, वध 2, द केरला स्टोरी 2, गिनी वेड्स सनी जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि बॉर्डर 2 के अलावा इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इससे पहले ये होली के मौके पर 4 मार्च को रिलीज होनी थी। लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा था। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान
टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। होली की जगह अब मई में होगी रिलीज
मेकर्स ने पहले इस फिल्म को होली के मौके पर 4 मार्च 2026 को रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। नई घोषणा के मुताबिक, फिल्म अब 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म को टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा हैं, जबकि जूनो चोपड़ा फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। 2019 की हिट फिल्म का है सीक्वल
यह फिल्म 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ की फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है। पिछले पार्ट में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बार मेकर्स ने पूरी स्टार कास्ट बदल दी है। हालांकि, डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ही हैं। टीजर में फिल्म को ‘पतिवर्स’ (Pativerse) के रूप में पेश किया गया है, जो पुरानी यादें ताजा करता है। फ्रेश कास्ट और नया ट्विस्ट
सीक्वल में इस बार आयुष्मान खुराना की एंट्री से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आयुष्मान अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा। मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी में कई फ्रेश ट्विस्ट और मजेदार सिचुएशंस होंगी, जो पिछली फिल्म से काफी अलग और बड़ी होंगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गावस्कर बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़:भारतीय मालिकों को इससे बचना चाहिए, द हंड्रेड में सनराइजर्स ने अबरार को खरीदा था

March 16, 2026/
4:46 pm

इंग्लैंड की टी-20 लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा...

पंजाबी महिला का पाकिस्तानी मुस्लिम पति फंसा:पहली पत्नी कोर्ट पहुंची; बोली- सरबजीत कौर ने घर कब्जाया, बच्चों समेत बाहर निकाला

September 8, 2026/
6:55 am

भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर से जुड़े मामले में अब नया मोड़ आया है। नासिर हुसैन की...

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026 लाइव: एलेक्टिट पोल के सर्वे से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, कहा- टीएमसी 2021 से भी ज्यादा दर्शक जीतेंगे

April 29, 2026/
1:13 pm

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे शाम 6:30 बजे जारी होंगे। यानी कुछ...

दलिया डोसा रेसिपी: घर पर इस तरह का खास कुरकुरा बचपन डोसा, सेहत के लिए स्वादिष्ट; जानिए बनाने के सही तरीके

March 12, 2026/
10:44 am

12 मार्च 2026 को 10:44 IST पर अपडेट किया गया दलिया डोसा रेसिपी: आज के दौर में स्वस्थ चॉकलेट के...

India Vs Taiwan Stock Market; AI TSMC Share Price

May 26, 2026/
10:32 am

नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक ताइवान ने शेयर बाजार की वैल्यू (मार्केट कैप) के मामले में भारत को पीछे...

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

March 29, 2026/
2:42 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद अब अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में दिखाई देंगे। वे निर्देशक प्रशांत वर्मा की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज हो गया है। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जबरदस्त कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी नजर आ रही है। यह इस साल की 6वी सीक्वल फिल्म होगी। इससे पहले बॉर्डर 2, मर्दानी 3, वध 2, द केरला स्टोरी 2, गिनी वेड्स सनी जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि बॉर्डर 2 के अलावा इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इससे पहले ये होली के मौके पर 4 मार्च को रिलीज होनी थी। लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा था। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान
टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। होली की जगह अब मई में होगी रिलीज
मेकर्स ने पहले इस फिल्म को होली के मौके पर 4 मार्च 2026 को रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। नई घोषणा के मुताबिक, फिल्म अब 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म को टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा हैं, जबकि जूनो चोपड़ा फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। 2019 की हिट फिल्म का है सीक्वल
यह फिल्म 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ की फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है। पिछले पार्ट में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बार मेकर्स ने पूरी स्टार कास्ट बदल दी है। हालांकि, डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ही हैं। टीजर में फिल्म को ‘पतिवर्स’ (Pativerse) के रूप में पेश किया गया है, जो पुरानी यादें ताजा करता है। फ्रेश कास्ट और नया ट्विस्ट
सीक्वल में इस बार आयुष्मान खुराना की एंट्री से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आयुष्मान अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा। मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी में कई फ्रेश ट्विस्ट और मजेदार सिचुएशंस होंगी, जो पिछली फिल्म से काफी अलग और बड़ी होंगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket