Friday, 23 Oct 2026 | 07:06 AM

Trending :

मंदिर चोरी का खुलासा:ताला तोड़कर घुसे थे अंदर, चांदी का मुकुट-छत्र ले गए थे 2 आरोपी

उमरिया जिले के ददरी गांव स्थित बजरंग बली मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मंदिर से चोरी हुए चांदी के मुकुट तथा छत्र सहित पूरा सामान बरामद कर लिया है। यह चोरी हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के बाद हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने मंदिर में ताला लगा दिया था। अगले दिन सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटनी निवासी अभिषेक दुबे और उमरिया निवासी राहुल सोनी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक दुबे इस चोरी का मास्टरमाइंड है। वह मंदिरों को निशाना बनाता था, जबकि उसका साथी राहुल सोनी चोरी किए गए चांदी के सामान को गलाकर बाजार में बेचने का काम करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने जिले या आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर में बेटे ने मां में मारा चाकू, घायल:खाना मांगा था, मां ने कहा- अभी देती हूं, देर हुई तो गुस्से में कर दिया हमला

April 12, 2026/
8:56 pm

ग्वालियर में एक बेटे ने अपनी मां पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। चाकू महिला के हाथ (बाजू) में...

नाबालिग का सिर कुचला...खून पीकर भेजा खाया, VIDEO:दमोह में हथौड़े से 15-20 वार किए, बहन के घर जा रहा था; भाई ने मांस खाते देखा

March 5, 2026/
4:53 pm

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। नाबालिग के सिर...

शिवपुरी में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:गेहूं खरीदी में देरी पर एसडीएम को ज्ञापा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

April 9, 2026/
6:05 pm

प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी में कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष...

Karnataka MLA Convicted in 2016 Murder Case

April 17, 2026/
5:09 pm

बेंगलुरु5 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के चर्चित योगेश गौड़ा गौदार हत्याकांड में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला...

सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

April 24, 2026/
1:20 pm

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। साथ ही बताया...

राजनीति

मंदिर चोरी का खुलासा:ताला तोड़कर घुसे थे अंदर, चांदी का मुकुट-छत्र ले गए थे 2 आरोपी

मंदिर चोरी का खुलासा:ताला तोड़कर घुसे थे अंदर, चांदी का मुकुट-छत्र ले गए थे 2 आरोपी

उमरिया जिले के ददरी गांव स्थित बजरंग बली मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मंदिर से चोरी हुए चांदी के मुकुट तथा छत्र सहित पूरा सामान बरामद कर लिया है। यह चोरी हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के बाद हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने मंदिर में ताला लगा दिया था। अगले दिन सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटनी निवासी अभिषेक दुबे और उमरिया निवासी राहुल सोनी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक दुबे इस चोरी का मास्टरमाइंड है। वह मंदिरों को निशाना बनाता था, जबकि उसका साथी राहुल सोनी चोरी किए गए चांदी के सामान को गलाकर बाजार में बेचने का काम करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने जिले या आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket