Saturday, 24 Oct 2026 | 10:17 AM

Trending :

इम्युनिटी से लेकर एनर्जी तक…. एक गिलास में छिपा है बड़ा फायदा, जानिए इस हेल्दी ड्रिंक से जुड़ी सावधानियां

ask search icon

Last Updated:

गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में नींबू पानी एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय बनकर सामने आता है. विटामिन C से भरपूर यह ड्रिंक न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कंट्रोल में रखने में भी मददगार माना जाता है.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन शुरू कर दें, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. नींबू पानी न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. आपको बताते चलें कि गर्मियों में दिन की शुरुआत एक गिलास हल्के गुनगुने या सामान्य पानी में नींबू मिलाकर करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

LOCAL 18

दरअसल रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि नींबू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है.

LOCAL 18

गर्मी में अक्सर वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और थकान की शिकायत होती है. ऐसे में नींबू पानी का नियमित सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाने में सहायक होता है. इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. नींबू पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

गर्मी में पसीना ज्यादा निकलने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. नींबू पानी इस कमी को पूरा करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. खासकर अगर इसमें थोड़ा सा नमक और चीनी मिला दी जाए, तो यह प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है. इससे तुरंत ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है.

LOCAL 18

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी नींबू पानी काफी कारगर माना जाता है. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट साफ रहता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

LOCAL 18

आयुष चिकित्सक डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि यह वजन कम करने में भी मददगार है. कई लोग वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है.

LOCAL 18

नींबू पानी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. बहुत अधिक मात्रा में पीने से दांतों की एनामेल पर असर पड़ सकता है, इसलिए स्ट्रॉ से पीना या पीने के बाद मुंह साफ करना बेहतर होता है.

गर्मी के मौसम में नींबू पानी का सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही इस मौसम में चलने वाली लू व तेज धूप से हमारे शरीर का बचाव होता है क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में कारगर होते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

April 5, 2026/
7:03 am

Last Updated:April 05, 2026, 07:03 IST Health tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी चीजें ज्यादा खाने लगते...

ब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा:कहा- पार्टी को नहीं लगता मैं अगला चुनाव जिता सकता हूं; एंडी बर्नहैम नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं

June 22, 2026/
2:20 pm

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है।...

PV Sindhu Out Indonesia Open

June 4, 2026/
12:30 pm

जकार्ता35 मिनट पहले कॉपी लिंक यंग ने सिंधु को 21-17, 21-14 से हराया। (क्रेडिट- बैडमिंटन फोटो) भारत की स्टार शटलर...

यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया:1000 से ज्यादा ड्रोन दागे, ऑयल डिपो में धमाका, एक की मौत

June 18, 2026/
4:09 pm

यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक,...

authorimg

April 13, 2026/
1:23 pm

होमताजा खबरDelhi ब्रेन डेड महिला का दान बना रक्षा कवच, दिल्ली से लखनऊ तक बचीं तीन जिंदगियां Last Updated:April 13,...

IPL में आज GT-RR का मैच:पिछले मैच में वैभव ने 15 बॉल में जड़ा था अर्धशतक, राजस्थान के लिए बनाई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

April 4, 2026/
10:23 am

IPL में आज नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इम्युनिटी से लेकर एनर्जी तक…. एक गिलास में छिपा है बड़ा फायदा, जानिए इस हेल्दी ड्रिंक से जुड़ी सावधानियां

ask search icon

Last Updated:

गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में नींबू पानी एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय बनकर सामने आता है. विटामिन C से भरपूर यह ड्रिंक न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कंट्रोल में रखने में भी मददगार माना जाता है.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन शुरू कर दें, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. नींबू पानी न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. आपको बताते चलें कि गर्मियों में दिन की शुरुआत एक गिलास हल्के गुनगुने या सामान्य पानी में नींबू मिलाकर करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

LOCAL 18

दरअसल रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि नींबू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है.

LOCAL 18

गर्मी में अक्सर वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और थकान की शिकायत होती है. ऐसे में नींबू पानी का नियमित सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाने में सहायक होता है. इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. नींबू पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

गर्मी में पसीना ज्यादा निकलने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. नींबू पानी इस कमी को पूरा करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. खासकर अगर इसमें थोड़ा सा नमक और चीनी मिला दी जाए, तो यह प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है. इससे तुरंत ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है.

LOCAL 18

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी नींबू पानी काफी कारगर माना जाता है. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट साफ रहता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

LOCAL 18

आयुष चिकित्सक डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि यह वजन कम करने में भी मददगार है. कई लोग वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है.

LOCAL 18

नींबू पानी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. बहुत अधिक मात्रा में पीने से दांतों की एनामेल पर असर पड़ सकता है, इसलिए स्ट्रॉ से पीना या पीने के बाद मुंह साफ करना बेहतर होता है.

गर्मी के मौसम में नींबू पानी का सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही इस मौसम में चलने वाली लू व तेज धूप से हमारे शरीर का बचाव होता है क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में कारगर होते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket