Tuesday, 20 Oct 2026 | 05:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गंजबासौदा में नरवाई में लगी आग:दूसरे खेतों तक फैली, किसान भूसा बनाने की तैयारी कर रहे थे

बरेठ रेलवे स्टेशन से भटनी जाने वाले रास्ते पर रविवार रात करीब 9 बजे एक खेत में भीषण आग लग गई। खेत में पड़ी नरवाई की वजह से आग तेजी से फैली और लपटों के साथ धुएं का गुबार आसमान में छा गया। किसान गजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि आग उनके खेत से काफी दूर लगी थी, लेकिन तेज हवा के कारण वह उनके खेत तक आ पहुंची। गनीमत रही कि गांव वालों ने समय पर खबर दे दी, जिससे उन्होंने खेत में रखे सिंचाई के पाइपों को फौरन हटा लिया, वरना वे जलकर खाक हो जाते। भूसा नहीं बनने से हजारों का नुकसान किसान ने बताया कि गेहूं की कटाई के बाद वे नरवाई से भूसा बनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन आग लगने के कारण अब ऐसा करना मुमकिन नहीं है। इससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। मूंग की फसल पर भी मंडराया खतरा एक अन्य किसान राजकुमार सिंह ने बताया कि कई लोगों ने खेतों में मूंग की फसल बो रखी है। आसपास के खेतों में आग लगने से मूंग की फसल को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने की कार्रवाई की मांग इलाके के किसानों का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर अपने खेतों में आग लगा रहे हैं, जो बाद में फैलकर दूसरों का नुकसान कर रही है। किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि खेतों में आग लगाने वालों की जांच की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RPSC Assistant Professor Recruitment 2026

August 14, 2026/
4:25 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 को लेकर चल रहा कानूनी विवाद शुक्रवार को...

पत्नी से विवाद के बीच थाईलैंड डांस करने पहुंचे गोविंदा:सुनीता का आरोप- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे; गोविंदा बोले- हद में रहो,

August 17, 2026/
5:35 pm

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में...

छिंदवाड़ा में मंडप में हाई-वोल्टेज ड्रामा:दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात खाली हाथ लौटी

April 30, 2026/
12:23 am

छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने भरे मंडप में दूल्हे की जगह अपने प्रेमी...

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

May 12, 2026/
9:39 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति...

सतना फ्लाईओवर पर बाइक को टक्कर मारी, मौत:रीवा रोड पर लगा जाम; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

April 28, 2026/
9:04 pm

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो...

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

May 6, 2026/
5:10 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गंजबासौदा में नरवाई में लगी आग:दूसरे खेतों तक फैली, किसान भूसा बनाने की तैयारी कर रहे थे

गंजबासौदा में नरवाई में लगी आग:दूसरे खेतों तक फैली, किसान भूसा बनाने की तैयारी कर रहे थे

बरेठ रेलवे स्टेशन से भटनी जाने वाले रास्ते पर रविवार रात करीब 9 बजे एक खेत में भीषण आग लग गई। खेत में पड़ी नरवाई की वजह से आग तेजी से फैली और लपटों के साथ धुएं का गुबार आसमान में छा गया। किसान गजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि आग उनके खेत से काफी दूर लगी थी, लेकिन तेज हवा के कारण वह उनके खेत तक आ पहुंची। गनीमत रही कि गांव वालों ने समय पर खबर दे दी, जिससे उन्होंने खेत में रखे सिंचाई के पाइपों को फौरन हटा लिया, वरना वे जलकर खाक हो जाते। भूसा नहीं बनने से हजारों का नुकसान किसान ने बताया कि गेहूं की कटाई के बाद वे नरवाई से भूसा बनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन आग लगने के कारण अब ऐसा करना मुमकिन नहीं है। इससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। मूंग की फसल पर भी मंडराया खतरा एक अन्य किसान राजकुमार सिंह ने बताया कि कई लोगों ने खेतों में मूंग की फसल बो रखी है। आसपास के खेतों में आग लगने से मूंग की फसल को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने की कार्रवाई की मांग इलाके के किसानों का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर अपने खेतों में आग लगा रहे हैं, जो बाद में फैलकर दूसरों का नुकसान कर रही है। किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि खेतों में आग लगाने वालों की जांच की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket