Thursday, 22 Oct 2026 | 11:08 AM

Trending :

31 साल की उम्र में मर गई ब्राजील की यह खूबसूरत मॉडल, कारण जानकर हर कोई करेगा अफसोस

authorimg

Last Updated:

Brazilian Beauty Queen Death: ब्राजील की ब्यूटी क्वीन माईरा क्रिस्टीना डी लीमा फील की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वे महज 31 साल की थीं और अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जानी जाती थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत की वजह फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस बताई जा रही है. यह एक दुर्लभ, लेकिन खतरनाक दिल की बीमारी है.

Zoom

ब्राजीलियन मॉडल की 31 साल की उम्र में मौत हो गई. (Image- Instagram)

Maiara Cristina de Lima Death Reason: एक जमाने में हार्ट डिजीज को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता है, लेकिन अब 30-35 साल की उम्र में लोग हार्ट अटैक से जान गंवा रहे हैं. ब्राजील से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. ब्राजील की मशहूर ब्यूटी क्वीन माईरा क्रिस्टीना डी लीमा फील की 31 साल की उम्र में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया. वह पूरी तरह स्वस्थ मानी जाती थीं और उन्हें पहले से किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी. उनकी अचानक मौत ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. खास बात यह है कि वह कुछ ही दिनों बाद एक बड़े ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं.

द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक माईरा क्रिस्टीना न सिर्फ एक जानी-मानी मॉडल थीं, बल्कि एक बच्चे की मां भी थीं. उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे. पिछले साल उन्हें मिस लॉन्ड्रिना का खिताब मिला था और हाल ही में मिस सरंडी 2025/26 में वे रनर-अप रही थीं. उनकी जिंदगी का यह समय उनके करियर का सबसे अहम दौर था और वह अपने सपनों को पूरा करने के बेहद करीब थीं. लेकिन अचानक आई इस त्रासदी ने सब कुछ बदल दिया. बताया जा रहा है कि उनकी मौत का संभावित कारण फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस (Fulminant Myocarditis) हो सकता है, जो दिल की एक गंभीर बीमारी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर्स के अनुसार फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस एक हार्ट डिजीज है, जिसमें हार्ट की मसल्स में अचानक सूजन आ जाती है. यह आमतौर पर वायरल इंफेक्शन, ऑटोइम्यून समस्याओं या कुछ दवाओं के कारण हो सकती है. इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि यह बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के अचानक गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस में थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कई बार ये लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह तेजी से बढ़कर कार्डियोजेनिक शॉक तक पहुंच सकता है, जिससे दिल ठीक से काम करना बंद कर देता है. यही वजह है कि समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी होता है. हालांकि कई मामलों में यह इतना तेजी से बढ़ता है कि बचाव मुश्किल हो जाता है.

यह घटना हमें एक महत्वपूर्ण सीख भी देती है कि गंभीर बीमारियां हमेशा पहले से संकेत नहीं देतीं. भले ही कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ दिखे, फिर भी शरीर में छिपी समस्याएं अचानक सामने आ सकती हैं. इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप, किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करना और समय पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है. कम उम्र में भी लोगों को हार्ट की बीमारियां हो सकती हैं और इससे बचने के लिए समय-समय पर चेकअप कराना जरूरी होता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Wholesale Inflation WPI Hits Peak

July 14, 2026/
12:17 pm

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई है। इससे पहले मई...

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026/
10:49 am

कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। सेरेमनी मंगलवार को गुजरात...

विद्युत जामवाल का देसी मार्शल आर्ट अंदाज:स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया वीडियो, गतका के वड़ा-चक्कर से दिखाया हुनर; 16 अक्टूबर को रिलीज होगी 'स्ट्रीट फाइटर'

August 15, 2026/
4:02 pm

बॉलीवुड एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल अपने फिजिकल हुनर से चर्चा में हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने सोशल मीडिया...

मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग ऑफिसर की बाइक चोरी का VIDEO:पहले बाइक के पास आए दो युवक, मास्टर की से स्टार्ट कर हुए फरार

April 13, 2026/
9:31 am

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज से एक नर्सिंग ऑफिसर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।...

असम विधानसभा चुनाव 2026: 'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनावी लड़ाई लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने किया दावा, क्यों ली मौज?

March 24, 2026/
11:39 am

असम में नामांकन नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक सम्राट और गरमा गए, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता...

कश्मीर में एडवांस हथियारों वाली 1500 विलेज गार्ड्स की फौज:5 जिलों के ग्रामीण जवानों के साथ 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे

May 8, 2026/
4:02 am

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने गांव स्तर पर सुरक्षा तंत्र काफी मजबूत किया है। पिछलेे एक...

टॉक्सिक का ट्रेलर देख भड़कीं एक्ट्रेस:बोल्ड सीन और महिलाओं के आपत्तिजनक सीन पर यश पर निशाना साधा, कहा- कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे

August 14, 2026/
12:50 pm

कन्नड़ एक्ट्रेस रिशिका सिंह ने यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर में महिलाओं के चित्रण और बोल्ड सीन पर...

पाकिस्तान में 9 मुस्लिम जगहों के नाम नहीं बदलेंगे:हिंदू-सिख दौर का नाम रखा जाना था, कट्टरपंथियों के विरोध के बाद फैसला बदला

May 27, 2026/
1:58 pm

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज सरकार ने लाहौर की सड़कों, चौकों और इलाकों के पुराने नाम बहाल करने...

राजनीति

31 साल की उम्र में मर गई ब्राजील की यह खूबसूरत मॉडल, कारण जानकर हर कोई करेगा अफसोस

authorimg

Last Updated:

Brazilian Beauty Queen Death: ब्राजील की ब्यूटी क्वीन माईरा क्रिस्टीना डी लीमा फील की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वे महज 31 साल की थीं और अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जानी जाती थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत की वजह फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस बताई जा रही है. यह एक दुर्लभ, लेकिन खतरनाक दिल की बीमारी है.

Zoom

ब्राजीलियन मॉडल की 31 साल की उम्र में मौत हो गई. (Image- Instagram)

Maiara Cristina de Lima Death Reason: एक जमाने में हार्ट डिजीज को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता है, लेकिन अब 30-35 साल की उम्र में लोग हार्ट अटैक से जान गंवा रहे हैं. ब्राजील से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. ब्राजील की मशहूर ब्यूटी क्वीन माईरा क्रिस्टीना डी लीमा फील की 31 साल की उम्र में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया. वह पूरी तरह स्वस्थ मानी जाती थीं और उन्हें पहले से किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी. उनकी अचानक मौत ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. खास बात यह है कि वह कुछ ही दिनों बाद एक बड़े ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं.

द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक माईरा क्रिस्टीना न सिर्फ एक जानी-मानी मॉडल थीं, बल्कि एक बच्चे की मां भी थीं. उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे. पिछले साल उन्हें मिस लॉन्ड्रिना का खिताब मिला था और हाल ही में मिस सरंडी 2025/26 में वे रनर-अप रही थीं. उनकी जिंदगी का यह समय उनके करियर का सबसे अहम दौर था और वह अपने सपनों को पूरा करने के बेहद करीब थीं. लेकिन अचानक आई इस त्रासदी ने सब कुछ बदल दिया. बताया जा रहा है कि उनकी मौत का संभावित कारण फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस (Fulminant Myocarditis) हो सकता है, जो दिल की एक गंभीर बीमारी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर्स के अनुसार फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस एक हार्ट डिजीज है, जिसमें हार्ट की मसल्स में अचानक सूजन आ जाती है. यह आमतौर पर वायरल इंफेक्शन, ऑटोइम्यून समस्याओं या कुछ दवाओं के कारण हो सकती है. इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि यह बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के अचानक गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस में थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कई बार ये लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह तेजी से बढ़कर कार्डियोजेनिक शॉक तक पहुंच सकता है, जिससे दिल ठीक से काम करना बंद कर देता है. यही वजह है कि समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी होता है. हालांकि कई मामलों में यह इतना तेजी से बढ़ता है कि बचाव मुश्किल हो जाता है.

यह घटना हमें एक महत्वपूर्ण सीख भी देती है कि गंभीर बीमारियां हमेशा पहले से संकेत नहीं देतीं. भले ही कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ दिखे, फिर भी शरीर में छिपी समस्याएं अचानक सामने आ सकती हैं. इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप, किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करना और समय पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है. कम उम्र में भी लोगों को हार्ट की बीमारियां हो सकती हैं और इससे बचने के लिए समय-समय पर चेकअप कराना जरूरी होता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket