Friday, 24 Jul 2026 | 12:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Jadejas 17th POTM & Archers Record

Jadejas 17th POTM & Archers Record

लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

RR Vs LSG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. वैभव के 227 बॉल पर 500 IPL रन

वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। हालांकि, इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके।

2. जडेजा ने 17वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच

रवींद्र जडेजा ने IPL में 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड अपने नाम किया। खास बात यह है कि 75 मैचों के बाद पहली बार उन्होंने CSK के अलावा किसी दूसरी टीम के लिए यह अवॉर्ड जीता।

इससे पहले उनके 16 POTM अवॉर्ड चेन्नई के लिए आए थे। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा (21), विराट कोहली (19) और एमएस धोनी (18) हैं।

3. घर में लखनऊ की लगातार 7वीं हार

लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने होम ग्राउंड पर लगातार 7वीं हार का सामना करना पड़ा। यह IPL इतिहास में घर पर सबसे ज्यादा लगातार हार के रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है, जहां दिल्ली (9 हार) और डेक्कन चार्जर्स (8 हार) जैसे टीम्स इससे ऊपर हैं।

4. आर्चर बने RR के सबसे सफल गेंदबाज

जोफ्रा आर्चर अब राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 68 विकेट हो गए हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल (66) और सिद्धार्थ त्रिवेदी (65) को पीछे छोड़ दिया।

यहां से टॉप-9 मोमेंट्स…

1. ऋषभ पंत ने एक हाथ से लपका शानदार कैच

मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर में लगातार एक्शन देखने को मिला, लेकिन सबसे बड़ा मोमेंट रहा ऋषभ पंत का कमाल का कैच। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी ने तेज बाउंसर डाली, जिस पर यशस्वी जायसवाल ने हुक शॉट खेलने की कोशिश की।

गेंद ग्लव लगकर विकेट के पीछे ऊंची गई, जहां पंत ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। उनकी टाइमिंग और फुर्ती ने सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर शमी ने ध्रुव जुरेल को भी आउट कर दिया।

पंत ने छलांग लगाकर जायसवाल का कैच 22 रन पर पकड़ा।

2. मोहसिन ने वैभव को मेडन डाला, आउट भी किया

मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में विकेट-मेडेन ओवर डाला। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल पर उन्होंने लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन संतुलन खो बैठे और गेंद ठीक से टाइम नहीं कर पाए। कवर की दिशा में गई गेंद को दिग्वेश सिंह राठी ने पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच में बदल दिया।

मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को 8 रन पर पवेलियन भेजा।

3. वैभव के आउट होने पर गोयनका ने भगवान की तस्वीर को माथे पर लगाई

मोहसिन खान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर जेब से निकालकर माथे पर लगाई।

संजीव गोयनका भगवान की तस्वीर माथे से लगाते हुए।

4. पंत रनआउट करने से चूके

15वें ओवर में मयंक यादव की धीमी गेंद पर जडेजा ने स्क्वेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। इसके बाद दूसरे रन के लिए बड़ी गलतफहमी देखने को मिली। जडेजा ने पहले रन के लिए कॉल किया, फिर अपने साथी डोनोवन फरेरा को वापस भेज दिया, जो आधे रास्ते तक पहुंच चुके थे।

डीप से निकोलस पूरन का थ्रो काफी खराब रहा, जिसके बाद ऋषभ पंत ने गेंद पकड़कर बेल्स उड़ाईं, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठे। इस बीच फरेरा ने डाइव लगाकर क्रीज में वापसी कर ली।

पंत रनआउट करने का मौका गंवा दिया।

पंत रनआउट करने का मौका गंवा दिया।

5. जडेजा ने इनिंग की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाया

रवींद्र जडेजा ने राजस्थान की पारी के अंतिम ओवर में 3 बाउंड्री लगाई। मयंक यादव के ओवर में जडेजा ने 4, 2, 4, 2, 2 और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कुल 20 रन बटोर लिए। आखिरी गेंद पर जडेजा ने फाइन लेग के ऊपर पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा और टीम का स्कोर 159/6 तक पहुंचा दिया।

रवींद्र जडेजा ने 29 बॉल पर नाबाद 43 रन बनाए।

6. आयुष शून्य पर रनआउट

लखनऊ की पारी के पहले ओवर की आखिरी बॉल पर आयुष रनआउट हो गए। आर्चर की तेज गेंद पर आयुष बड़ा शॉट खेलने से चूक गए और गेंद पैड से लगकर स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। यहां कोई रन नहीं था, लेकिन दोनों बल्लेबाज दौड़ पड़े। फील्डर रवि सिंह ने तेजी दिखाते हुए सटीक थ्रो किया और बडोनी को रनआउट कर दिया।

बडोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

बडोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

7. पूरन के आउट होने पर जडेजा ने जेब में हाथ डालकर सेलिब्रेट किया

10वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने निकोलस पूरन को आउट करने के बाद दिलचस्प अंदाज में जश्न मनाया। विकेट लेने के बाद जडेजा मुस्कुराते नजर आए और इशारे से बताया कि पूरन उनकी जेब में हैं। उन्होंने हाथ को अपनी पैंट की जेब में डालकर यह सेलिब्रेशन किया।

गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिस पर पूरन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में चली गई। लॉन्ग-ऑन पर डोनोवन फरेरा ने आसान कैच लपक लिया। पूरन 22 रन बनाकर आउट हुए।

पूरन के आउट होने के बाद जडेजा ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया।

8. हिम्मत का पहला IPL सिक्स, बिश्नोई का ‘नोटबुक’ सेलिब्रेशन

14वें ओवर में हिम्मत सिंह ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आते ही जडेजा की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर शानदार छक्का लगाकर अपने IPL करियर का पहला सिक्स जड़ा।

लेकिन ज्यादा देर तक वह क्रीज पर टिक नहीं सके। 15वें ओवर में रवि बिश्नोई ने फुल और तेज गेंद पर हिम्मत को बोल्ड कर दिया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह पूरी तरह चूक गए और ऑफ स्टंप उखड़ गया। विकेट लेने के बाद बिश्नोई ने ‘नोटबुक लिखने’ वाला सेलिब्रेशन भी किया।

बिश्नोई ‘नोटबुक लिखने’ वाला सेलिब्रेशन करते हुए।

9. मार्श की सिक्स से फिटी

16वें ओवर में मिचेल मार्श ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन तीसरी बॉल वे पवेलियन लौट गए। नांद्रे बर्गर की फुल और वाइड गेंद पर मार्श ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई। एक्स्ट्रा कवर से पीछे भागते हुए रियान पराग ने शानदार कैच लपका।

मार्श 41 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सिंगरौली में हाईवा की टक्कर से युवक की मौत:गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम; मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े

May 1, 2026/
9:18 am

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली गांव में आज शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...

हरदा की मंडियों में डॉलर चना औंधे भाव:10 हजार की उम्मीद पर 4-6 हजार ही दाम मिले, किसान उपज वापस लेकर लौटे

February 21, 2026/
4:21 pm

हरदा जिले की मंडियों में गेहूं और चने की आवक शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को उपज के उचित...

सांसद अमृतपाल को पंजाब लाने से बिगड़ेंगे हालात:राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, 23 अप्रैल को खत्म हो रही NSA अवधि

April 14, 2026/
6:54 pm

पंजाब सरकार ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने...

Follow Pakistan vs Australia live. (AFP Photo)

June 4, 2026/
7:30 pm

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 19:30 IST पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर और राजस्थान...

नवरात्रि पर पंजाब में शराब का लंगर:दरबार के बाहर बेंच पर रखी बोतलें, प्रसाद के तौर पर बांटी, नवविवाहित जोड़े करते अरदास

March 20, 2026/
1:12 pm

फरीदकोट में कोटकपूरा के गांव मरहाना में चैत्र नवरात्रि के दौरान एक अनोखी परंपरा देखने को मिली, जहां बाबा काला...

दृ​ष्टिहीनों के साथ भारत घूमने वाले जर्नलिस्ट के अनुभव:नजारे नहीं, एहसास... देखने वालों के लिए सफर ‘फिल्म’ है, पर अंधेरों के लिए ‘खुलती किताब’

April 12, 2026/
11:13 am

‘हम में से ज्यादातर लोगों के लिए यात्रा का मतलब ‘नजारे देखना’ होता है। हम दर्शनीय स्थलों पर जाते हैं,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Jadejas 17th POTM & Archers Record

Jadejas 17th POTM & Archers Record

लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

RR Vs LSG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. वैभव के 227 बॉल पर 500 IPL रन

वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। हालांकि, इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके।

2. जडेजा ने 17वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच

रवींद्र जडेजा ने IPL में 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड अपने नाम किया। खास बात यह है कि 75 मैचों के बाद पहली बार उन्होंने CSK के अलावा किसी दूसरी टीम के लिए यह अवॉर्ड जीता।

इससे पहले उनके 16 POTM अवॉर्ड चेन्नई के लिए आए थे। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा (21), विराट कोहली (19) और एमएस धोनी (18) हैं।

3. घर में लखनऊ की लगातार 7वीं हार

लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने होम ग्राउंड पर लगातार 7वीं हार का सामना करना पड़ा। यह IPL इतिहास में घर पर सबसे ज्यादा लगातार हार के रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है, जहां दिल्ली (9 हार) और डेक्कन चार्जर्स (8 हार) जैसे टीम्स इससे ऊपर हैं।

4. आर्चर बने RR के सबसे सफल गेंदबाज

जोफ्रा आर्चर अब राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 68 विकेट हो गए हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल (66) और सिद्धार्थ त्रिवेदी (65) को पीछे छोड़ दिया।

यहां से टॉप-9 मोमेंट्स…

1. ऋषभ पंत ने एक हाथ से लपका शानदार कैच

मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर में लगातार एक्शन देखने को मिला, लेकिन सबसे बड़ा मोमेंट रहा ऋषभ पंत का कमाल का कैच। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी ने तेज बाउंसर डाली, जिस पर यशस्वी जायसवाल ने हुक शॉट खेलने की कोशिश की।

गेंद ग्लव लगकर विकेट के पीछे ऊंची गई, जहां पंत ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। उनकी टाइमिंग और फुर्ती ने सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर शमी ने ध्रुव जुरेल को भी आउट कर दिया।

पंत ने छलांग लगाकर जायसवाल का कैच 22 रन पर पकड़ा।

पंत ने छलांग लगाकर जायसवाल का कैच 22 रन पर पकड़ा।

2. मोहसिन ने वैभव को मेडन डाला, आउट भी किया

मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में विकेट-मेडेन ओवर डाला। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल पर उन्होंने लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन संतुलन खो बैठे और गेंद ठीक से टाइम नहीं कर पाए। कवर की दिशा में गई गेंद को दिग्वेश सिंह राठी ने पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच में बदल दिया।

मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को 8 रन पर पवेलियन भेजा।

मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को 8 रन पर पवेलियन भेजा।

3. वैभव के आउट होने पर गोयनका ने भगवान की तस्वीर को माथे पर लगाई

मोहसिन खान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर जेब से निकालकर माथे पर लगाई।

संजीव गोयनका भगवान की तस्वीर माथे से लगाते हुए।

संजीव गोयनका भगवान की तस्वीर माथे से लगाते हुए।

4. पंत रनआउट करने से चूके

15वें ओवर में मयंक यादव की धीमी गेंद पर जडेजा ने स्क्वेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। इसके बाद दूसरे रन के लिए बड़ी गलतफहमी देखने को मिली। जडेजा ने पहले रन के लिए कॉल किया, फिर अपने साथी डोनोवन फरेरा को वापस भेज दिया, जो आधे रास्ते तक पहुंच चुके थे।

डीप से निकोलस पूरन का थ्रो काफी खराब रहा, जिसके बाद ऋषभ पंत ने गेंद पकड़कर बेल्स उड़ाईं, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठे। इस बीच फरेरा ने डाइव लगाकर क्रीज में वापसी कर ली।

पंत रनआउट करने का मौका गंवा दिया।

पंत रनआउट करने का मौका गंवा दिया।

5. जडेजा ने इनिंग की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाया

रवींद्र जडेजा ने राजस्थान की पारी के अंतिम ओवर में 3 बाउंड्री लगाई। मयंक यादव के ओवर में जडेजा ने 4, 2, 4, 2, 2 और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कुल 20 रन बटोर लिए। आखिरी गेंद पर जडेजा ने फाइन लेग के ऊपर पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा और टीम का स्कोर 159/6 तक पहुंचा दिया।

रवींद्र जडेजा ने 29 बॉल पर नाबाद 43 रन बनाए।

रवींद्र जडेजा ने 29 बॉल पर नाबाद 43 रन बनाए।

6. आयुष शून्य पर रनआउट

लखनऊ की पारी के पहले ओवर की आखिरी बॉल पर आयुष रनआउट हो गए। आर्चर की तेज गेंद पर आयुष बड़ा शॉट खेलने से चूक गए और गेंद पैड से लगकर स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। यहां कोई रन नहीं था, लेकिन दोनों बल्लेबाज दौड़ पड़े। फील्डर रवि सिंह ने तेजी दिखाते हुए सटीक थ्रो किया और बडोनी को रनआउट कर दिया।

बडोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

बडोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

7. पूरन के आउट होने पर जडेजा ने जेब में हाथ डालकर सेलिब्रेट किया

10वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने निकोलस पूरन को आउट करने के बाद दिलचस्प अंदाज में जश्न मनाया। विकेट लेने के बाद जडेजा मुस्कुराते नजर आए और इशारे से बताया कि पूरन उनकी जेब में हैं। उन्होंने हाथ को अपनी पैंट की जेब में डालकर यह सेलिब्रेशन किया।

गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिस पर पूरन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में चली गई। लॉन्ग-ऑन पर डोनोवन फरेरा ने आसान कैच लपक लिया। पूरन 22 रन बनाकर आउट हुए।

पूरन के आउट होने के बाद जडेजा ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया।

पूरन के आउट होने के बाद जडेजा ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया।

8. हिम्मत का पहला IPL सिक्स, बिश्नोई का ‘नोटबुक’ सेलिब्रेशन

14वें ओवर में हिम्मत सिंह ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आते ही जडेजा की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर शानदार छक्का लगाकर अपने IPL करियर का पहला सिक्स जड़ा।

लेकिन ज्यादा देर तक वह क्रीज पर टिक नहीं सके। 15वें ओवर में रवि बिश्नोई ने फुल और तेज गेंद पर हिम्मत को बोल्ड कर दिया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह पूरी तरह चूक गए और ऑफ स्टंप उखड़ गया। विकेट लेने के बाद बिश्नोई ने ‘नोटबुक लिखने’ वाला सेलिब्रेशन भी किया।

बिश्नोई ‘नोटबुक लिखने’ वाला सेलिब्रेशन करते हुए।

बिश्नोई ‘नोटबुक लिखने’ वाला सेलिब्रेशन करते हुए।

9. मार्श की सिक्स से फिटी

16वें ओवर में मिचेल मार्श ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन तीसरी बॉल वे पवेलियन लौट गए। नांद्रे बर्गर की फुल और वाइड गेंद पर मार्श ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई। एक्स्ट्रा कवर से पीछे भागते हुए रियान पराग ने शानदार कैच लपका।

मार्श 41 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए।

मार्श 41 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket