Thursday, 22 Oct 2026 | 05:24 AM

Trending :

मच में महावीर जिनालय प वार्षिक ध्वजारोहण:स्वर्ण जड़ित रथ में विराजे भगवान, बैंडृ-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा

नीमच में श्री आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी खरतरगछ ट्रस्ट द्वारा आयोजित आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी है। इसी क्रम में आज विकास नगर स्थित महावीर जिनालय पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद दीक्षार्थियों का भव्य वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। सुबह 7 बजे से ही विकास नगर स्थित महावीर जिनालय पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। विधि-विधान से ध्वजारोहण के बाद वरघोड़ा प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे चल रहे थे। चांदी और स्वर्ण जड़ित रथ में भगवान महावीर स्वामी विराजमान थे, जबकि दो दीक्षार्थी जोड़े सुसज्जित बग्गी में सवार थे। समाजजनों ने जगह-जगह दीक्षार्थियों का अक्षत और फूलों से स्वागत किया। ढोल-धमाकों की थाप पर महिलाएं और युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। यह वरघोड़ा विकास नगर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ग्वालटोली स्थित नवनिर्मित दादाबाड़ी धाम पहुंचा। पूरे मार्ग में ‘गुरुदेव के जयकारे’ और ‘दीक्षार्थियों का संयम अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन संत और महासतीजी भी उपस्थित रहे, जिनके सानिध्य में समाजजनों ने धर्म लाभ लिया। नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समाज के हर वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है। आठ दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह:कहा- खराब माहौल में रहना पसंद नहीं था, ऐश्वर्या राय बच्चन और मिंडी कलिंग से मिली प्रेरणा

March 11, 2026/
6:00 pm

‘’खराब माहौल में रहना पसंद नहीं करती।” यह कहना है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाका, जिन्होंने हाल ही में बताया कि आखिर...

फिजिकल हेल्थ- नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर:देर से दिखते संकेत, इसलिए 50 के बाद स्क्रीनिंग जरूरी, बचाव के लिए जरूरी 7 सावधानियां

April 27, 2026/
4:30 am

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़ी एक स्वास्थ्य खबर ने दुनिया का ध्यान एक बार फिर प्रोस्टेट कैंसर जैसी...

'सतलुज' का विरोध करने वालों पर भड़के जसबीर जस्सी:बोले- यह खालड़ा से हुए धक्के से भी बड़ा धक्का, अब जिक्र भी नहीं करने दोगे

July 7, 2026/
10:12 am

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ के समर्थन में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी सामने आए...

Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

April 5, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों...

Gold Silver Prices Surge | India

March 30, 2026/
12:27 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 30 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन...

निजी स्कूल संचालकों-प्रिंसिपलों-बुक सेलर्स को हाईकोर्ट से झटका:कहा- कॉपी-किताबों में कमीशनखोरी के सबूत नजरअंदाज नहीं किए जा सकते, FIR रद्द नहीं होंगे

April 7, 2026/
11:09 pm

जबलपुर में मनमानी फीस वसूली और कॉपी किताबों में कमीशनखोरी के मामले में निजी स्कूलों के संचालकों, प्रिंसिपल और बुक...

Watch CSK vs PBKS live.

April 3, 2026/
7:52 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 19:52 IST एलडीएफ की जीत, द्विध्रुवीय एलडीएफ यूडीएफ प्रतियोगिता, खंडित जनादेश, स्थानीय मुद्दे और गठबंधन अंकगणित...

Asha Bhosle Passes Away at 92

April 12, 2026/
3:21 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय संगीत जगत की सबसे वर्सेटाइल सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में...

राजनीति

मच में महावीर जिनालय प वार्षिक ध्वजारोहण:स्वर्ण जड़ित रथ में विराजे भगवान, बैंडृ-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा

मच में महावीर जिनालय प वार्षिक ध्वजारोहण:स्वर्ण जड़ित रथ में विराजे भगवान, बैंडृ-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा

नीमच में श्री आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी खरतरगछ ट्रस्ट द्वारा आयोजित आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी है। इसी क्रम में आज विकास नगर स्थित महावीर जिनालय पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद दीक्षार्थियों का भव्य वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। सुबह 7 बजे से ही विकास नगर स्थित महावीर जिनालय पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। विधि-विधान से ध्वजारोहण के बाद वरघोड़ा प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे चल रहे थे। चांदी और स्वर्ण जड़ित रथ में भगवान महावीर स्वामी विराजमान थे, जबकि दो दीक्षार्थी जोड़े सुसज्जित बग्गी में सवार थे। समाजजनों ने जगह-जगह दीक्षार्थियों का अक्षत और फूलों से स्वागत किया। ढोल-धमाकों की थाप पर महिलाएं और युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। यह वरघोड़ा विकास नगर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ग्वालटोली स्थित नवनिर्मित दादाबाड़ी धाम पहुंचा। पूरे मार्ग में ‘गुरुदेव के जयकारे’ और ‘दीक्षार्थियों का संयम अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन संत और महासतीजी भी उपस्थित रहे, जिनके सानिध्य में समाजजनों ने धर्म लाभ लिया। नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समाज के हर वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है। आठ दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket